Sunday, 28 May 2023

 

 

खास खबरें 'रुसलान' टाइटल को लेकर सलमान खान के जीजा को कोर्ट का नोटिस कांग्रेस भारतीय संस्कृति से नफरत क्यों करती है, पवित्र सेंगोल को वॉकिंग स्टिक के रूप में संग्रहालय में रखा गया : अमित शाह 9 साल में नौकरियां छीनकर 'विश्वगुरु' बना भारत : मल्लिकार्जुन खड़गे ग्वालियर घराने और गोरखपुर का नाता सदियों पुराना : योगी आदित्यनाथ '9 साल 9 सवाल': मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर कांग्रेस ने उठाए सवाल पटियाला जिले में भाजपा को मिली बड़ी मजबूती लुधियाना के साहनेवाल की बेटी और बेटे ने किया इलाके का नाम रोशन एमएलए की ओर से विशेष सम्मान पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा दसवीं के नतीजों का ऐलान ‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ शुक्रवार को 85वें दिन हिसार जिला के हलका बरवाला पहुंची '9 साल 9 सवाल': मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर कांग्रेस ने उठाए सवाल मुंबई डीआरआई ने 1500 करोड़ रूपए के मूल्य के मादक पदार्थो को नष्ट किया शतरंज: मैग्नस कार्लसन ने 2023 सुपरबेट रैपिड एंड ब्लिट्ज पोलैंड जीता जयपुर में तेज आंधी के साथ भारी बारिश का कहर नो-फ्लाई सूची में नाम डालने के लिए इमरान ने पाक सरकार को कहा शुक्रिया प्रियंका चोपड़ा जोनस स्टारर 'सिटाडेल' के दूसरे सीजन की तैयारियां शुरू अली फजल ने 'कंधार' के सेट से जेरार्ड बटलर के साथ तस्वीरें की शेयर नया संसद भवन विवाद: अखिलेश यादव बोले, 'भाजपा ने मान लिया अब सत्ता सौंपने का समय आ गया' कार्तिक-कियारा स्टारर 'सत्यप्रेम की कथा' की शूटिंग पूरी, 29 जून को होगी रिलीज कर्नाटक में कैबिनेट विस्तार से पहले दिल्ली में सोनिया गांधी, राहुल गांधी से मिले सिद्दारमैया मलेशिया मास्टर्स : पीवी सिंधु, प्रणय सेमीफाइनल में, श्रीकांत क्वार्टर में बाहर कार्यकर्ताओं से दुर्व्यवहार करना दिग्विजय की पुरानी आदत : ज्योतिरादित्य सिंधिया

 

हरियाणा पुलिस ने 3 अपहर्ताओं को गिरफ्तार किया

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गुड़गांव (हरियाणा) , 31 Jul 2016

हरियाणा पुलिस के इंस्पेक्टर सुरेंद्र फोगट के अपहरण में कथित रूप से शामिल रहे तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। फोगट को जून में अगवा किया गया था। गुप्त सूचना के आधार पर गुड़गांव पुलिस की अपराध शाखा ने गुड़गांव जिले में सोहना के पास रोजका मिओ में आबिद (22), खालिद (19) और हयूम (28) को गिरफ्तार किया।पुलिस ने कहा कि एक गिरोह के ये तीनों सदस्य हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र और तमिलनाडु में चोरी और लूट की घटनाओं में शामिल थे।मेवात जिले में पुनहाना का रहने वाला गिरोह का मुखिया इस्लामुद्दीन और तीन अन्य को इस सप्ताह पहले ही दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

फोगट के अपहरण में शामिल रहे एक अन्य व्यक्ति खालिद अलीमिया को 23 जुलाई को एक संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया था।उल्लेखनीय है कि सेक्टर 29 पुलिस थाने के प्रभारी सुरेंद्र फोगट को 30 जून को चार लोगों ने अगवा कर लिया था। इसके बाद अपहर्ताओं ने उनका मोबाइल फोन, उनकी कार और नकदी छीन कर उन्हें उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में छोड़ दिया था।

 

Tags: RAPE

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD