Sunday, 04 June 2023

 

 

खास खबरें पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय में विश्व साइकिल दिवस 2023 के अवसर पर साइकिल रैली का आयोजन नंगल फ्लाईओवर की प्रगति को लेकर हर सप्ताह हरजोत सिंह बैंस करेंगे समीक्षा बैठक चिकित्सकों ने पेन डाउन हड़ताल वापिस लेने की घोषणा की डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी की मेहनत रंग लाई मिनिस्टर्स फ्लाइंग स्क्वॉड ने डीज़ल व टिकट चोरी सहित पांच मामले रिपोर्ट किए: लालजीत सिंह भुल्लर "कैंसर सर्वाइवर्स डे" के अवसर पर सांसद संजीव अरोड़ा ने कहा, "कैंसर" शब्द से डरें नहीं विशेष ओलम्पिक प्रतिभागियों ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से शिष्टाचार भेंट की शहीद भगत सिंह चौक पर लगाया जाएगा सौ फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज -ब्रम शंकर जिम्पा भगवंत मान सरकार की तरफ से पंजाब के हर स्कूल के विद्यार्थियों को पंजाब की महान विरासत और विरासत से जोड़ने का नया प्रयास-हरजोत सिंह बैंस ओडिशा ट्रेन हादसा: ग्राउंड जीरो पर पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी, स्थिति का लिया जायजा सिडनी के घरेलू मैदान पर अपना आखिरी टेस्ट खेलना चाहते हैं डेविड वॉर्नर जब डब्ल्यूटीसी का फाइनल हुआ तब जाकर हमें मौके गंवाने का अहसास हुआ : पैट कमिंस फ्रेंच ओपन में कार्लोस अल्कराज ने शापोवालोव को हरा कर चौथे दौर में प्रवेश किया केलांग बस अड्डे में 14 लाख से निर्मित ई बस चार्जिंग स्टेशन का विधायक रवि ठाकुर ने किया लोकार्पण शुभमन गिल की तुलना सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली से करना सही नहीं : गैरी कर्स्टन अमेरिका में मेटा, गूगल, स्नैप पर मुकदमा, बच्चों को मानसिक रूप से बीमार बनाने का आरोप मोदी सरकार के 9 साल - भाजपा के विकास तीरथ मुहिम के हिस्से के रूप में पटियाला की जल परियोजना का जायजा लेते डॉ महेंद्र सिंह और जय इंदर कौर पीएम नरेंद्र मोदी ने बालासोर ट्रेन हादसे पर की उच्चस्तरीय बैठक काउंटी चैंपियनशिप का अनुभव भारत के खिलाफ काम आएगा : मार्नस लाबुशेन समाज के समस्त वर्गों के कल्याण के लिए सरकार वचनबद्ध– किशोरी लाल उलटी गिनती शुरू: एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी चेन्नई 2023 के लिए दो महीने शेष

 

मणिपुर जेल में हिंसा, 2 सऊदी कैदियों समेत 3 की मौत

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

इंफाल , 30 Jul 2016

मणिपुर के इंफाल पूर्वी जिले की सजिवा केंद्रीय जेल में शुक्रवार देर रात हुई हिंसा में तीन विचाराधीन कैदियों की मौत हो गई, जिनमें दो सऊदी नागरिक थे। उच्चस्तरीय सूत्रों के अनुसार, घटना के संबंध में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मणिपुर सरकार से एक रिपोर्ट मांगी है। सऊदी अरब की सरकार अपने दो नागरिकों की मौत के संबंध में जानकारी मांग रही है।यह घटना शुक्रवार रात करीब एक बजे हुई।सूत्रों के अनुसार, सऊदी नागरिक की पहचान सुशाक अहमद और अब्दुल सलाम के रूप में हुई है, जिनकी उम्र 40 से 50 साल के बीच है। दोनों ने कथित रूप से आधी रात के बाद एक स्थानीय कैदी जोउ थांगमिलेन की हत्या कर दी। जोउ मणिपुर के चुराचंदपुर जिले के रहने वाला था। सूत्रों के अनुसार जोउ की खोपड़ी तेज धार और कुंद हथियार से बुरी तरह से चूर-चूर की गई थी। यह अभी तक पता नहीं चल पाया है कि हत्यारे हथियारों को जेल के अंदर छुपा कर ले जाने में कैसे सफल हुए।सूत्रों के मुताबिक, जोउ की हत्या की जानकारी मिलने के बाद अन्य कैदियों ने दोनों विदेशियों की पीट-पीट कर हत्या कर दी।

उन्होंने कहा कि हालांकि जेल में करीब एक घंटे से अधिक तक अशांति बनी रही, लेकिन जेल के कर्मचारियों और सुरक्षा कर्मियों ने कोई हस्तक्षेप नहीं किया।दोनों सऊदी नागरिकों को पुलिस ने साल 2013 में बिना वैध दस्तावेज के मणिपुर में प्रवेश करने पर सीमावर्ती शहर मोरेह में गिरफ्तार किया था। ये दोनों न्यायिक हिरासत में थे और मुकदमा का सामना कर रहे थे।जोउ को साल 2010 में हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।तीनों शव अंत्यपरीक्षण के लिए जे.एन. चिकित्सा विज्ञान अस्पताल संस्थान भेज दिए गए।जोउ का शव उसके परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा, जबकि दोनों सऊदी नागरिकों के शवों के लिए भारत सऊदी अरब के संपर्क में है।

इस संबंध में हेइनगांग पुलिस थाना ने एक मामला दर्ज किया है।हालांकि मणिपुर में पहले भी कैदियों के गुटों के बीच झड़प और यहां तक कि जेल प्राधिकारियों के खिलाफ विद्रोह भी हुए हैं, जिनमें जेल महानीरीक्षक समेत कई लोग घायल हुए। लेकिन यह पहली बार है जब कैदियों की हत्या हुई है।मणिपुर के गृह मंत्री गइखंगम ने शनिवार की घटना पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। केंद्रीय जेल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है, ताकि आगे कोई हिंसक घटना नहीं हो।

 

Tags: CRIME NEWS INDIA

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD