Friday, 19 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशियों का नहीं कोई किरदार : एन.के.शर्मा 15,000 रुपए रिश्वत लेता ए. एस. आई. विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू पंजाब कांग्रेस ने संगरूर से चुनाव अभियान की शुरुआत की सितारों से भरी एक शाम:सतिंदर सरताज, नीरू बाजवा, देबी मखसुसपुरी, बंटी बैंस और अन्य सितारों के साथ हुआ फिल्म 'शायर' का प्रीमियर! गुजरात के भरुच में भगवंत मान की 'जन आशीर्वाद यात्रा' में उमड़ा जनसैलाब, कहा-भरूच में आप की सुनामी है भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई सभी जिला प्रभारियों, अध्यक्षों, महामंत्रियों,मोर्चा व मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्रियों की बैठक श्री हरिमंदिर साहिब और श्री दुर्गियाना मंदिर में नतमस्तक हुए गुरजीत सिंह औजला भगवान राम की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक : एन.के.शर्मा सभी मुश्किलों के बीच भारत आज असंभव कार्यों को भी संभव बना रहा है : डॉ. राजीव बिंदल एकजुटता से एन.के.शर्मा के लिए प्रचार करें सभी हलका इंचार्ज : सुखबीर सिंह बादल बचपन में वेटरिनेरियन बनना चाहती थी नरगिस फाखरी PEC हमेशा से जसपाल जी की दूसरी मां थीं'': सविता भट्टी संत श्री बाल योगेश्वर दास जी महाराज जी ने किया भव्य मंदिर का उद्घाटन संजय टंडन ने समाज में वरिष्ठ नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया पंजाब पुलिस ने 72 घंटों में विश्व हिंदु परिषद के नेता का कत्ल केस सुलझाया; दो हमलावर काबू श्री राम मंदिर अज्ज सरोवर विकास समिति खरड़ की तरफ से राम नवमी के अवसर पर महा प्रभात फेरी निकाली गई न्यूरो डायवर्जेंट व्यक्तियों को सपोर्ट करने की आवश्यकता-सान्या मल्होत्रा तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना ने 'अरनमनई 4' के गाने 'अचाचो' में तापमान बढ़ाया सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मंत्री अनिल विज ने अंबाला से लोकसभा चुनाव प्रचार की प्रत्याशी बंतो कटारिया के साथ चुनाव प्रचार का किया आगाज अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग ने श्री मां चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेका आशीर्वाद मुख्य सचिव ने डा भीमराव अम्बेडकर की जयंती कार्यक्रम में बाबा साहेब को किया नमन, अर्पित किए श्रद्धासुमन

 

शीला दीक्षित हैं अनुभवी, उनके दिल में है कांग्रेस : राहुल गांधी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 29 Jul 2016

उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को पहली बार नए अंदाज में कार्यकर्ताओं से मिले। उन्होंने कहा कि दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित काफी अनुभवी हैं, उनके दिल में कांग्रेस व उसकी सोच बसती है। राहुल गांधी लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं के चुनिंदा सवालों के जवाब दे रहे थे।उन्होंने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि मोदी सरकार सिर्फ गिने-चुने उद्योगपतियों के लिए काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव से पहले जितने भी वादे किए थे वे सिर्फ झूठे थे।

राहुल ने कहा, "कांग्रेस कार्यकर्ता यदि अपनी बात उत्तर प्रदेश की जनता को समझाने में कामयाब हो गए तो हमें सरकार बनाने से कोई नहीं रोक सकता।" उन्होंने कहा, "मैं चाहता हूं कि जल्द से जल्द उम्मीदवार चुने जाएं और चुनाव में उतारा जाए।" राहुल ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि पार्टी में कार्यकर्ता का स्थान सबसे आगे है। यहां हर तरह की सोच और विचार के लिए जगह है।सफेद कुर्ता और हल्की नीली जींस पहने राहुल गांधी जब लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान पहुंचे तो सुबह से इंतजार कर रहे कांग्रेसियों में जोश आ गया। करीब ढाई बजे लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट से राहुल सीधे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे।राहुल ने यहां कार्यक्रम के जरिए उप्र की जनता को संबोधित किया और प्रदेशभर से इकट्ठे हुए कार्यकर्ताओं के सवालों के जवाब दिए। 

कार्यक्रम में सवाल उठाया गया कि शीला दीक्षित उम्रदराज होने के लिहाज से मुख्यमंत्री पद के लिए सही उम्मीदवार नहीं हैं।इसके जवाब में राहुल गांधी ने कहा, "दिल्ली के लोग कहते हैं हमने क्या गलती कर दी, पहले काम होता था अब ड्रामा और बयानबाजी होती है, एमएलए जेल जाते हैं।"उन्होंने कहा, "आयु से जरूरी जोश होता है। युवा जरूरी होता है, उसकी एनर्जी जरूरी होती है लेकिन अनुभव भी जरूरी होता है। शीला जी ने दिल्ली में काम किया और वहां का चेहरा बदल दिया। उनका दिल और सोच कांग्रेस की है, इसीलिए उन्हें यहां भेजा गया।"पार्टी के नेता जिलास्तर पर नहीं जाते हैं, इस बारे में राहुल ने जवाब दिया कि नेता को जमीन पर उतरना पड़ेगा। नेता को 20 से 25 दिन जमीन पर लड़ना पड़ेगा। 

राहुल गांधी ने एक बार फिर नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी सरकार में थाली से दाल छिन रही है। आजकल 'अरहर मोदी' एक नया नारा चला है। इससे पहले, रमाबाई मैदान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जोश देखते ही बनता था। कार्यक्रम स्थल पर सुबह 9 बजे से ही कार्यकर्ता जुटने लगे थे। राहुल गांधी के 2.30 बजे के लगभग आने की संभावना थी, हालांकि वह करीब तीन बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर, मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार शीला दीक्षित और यूपी प्रभारी गुलाम नबी आजाद, डॉ. संजय सिंह, रीता बहुगुणा जोशी, जितिन प्रसाद, आरपीएन सिंह व अन्य नेता कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहे।

 

Tags: Rahul Gandhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD