Thursday, 25 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

कश्मीर मुद्दे के समाधान के लिए पाकिस्तान से वार्ता करे भारत : माकपा नेता

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 27 Jul 2016

मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) नेता मोहम्मद यूसुफ तारिगामी ने बुधवार को कहा कि कश्मीर घाटी में पाकिस्तान की अपील का प्रभाव बढ़ रहा है और जम्मू एवं कश्मीर विवाद को सुलझाने के लिए भारत को इस्लामबाद से बातचीत करनी चाहिए। जम्मू एवं कश्मीर विधानसभा में माकपा के एकमात्र सदस्य तारिगामी ने घाटी में अशांति को भारत से 'अलगाव के प्रति बेहद गहरी भावना' करार दिया।तारिगामी ने माकपा के मुखपत्र 'पीपुल्स डेमोक्रेसी' में कहा कि राज्य में आतंकवाद अब एक नया चेहरा है और आजादी का नारा, जिसका मतलब एक स्वतंत्र कश्मीर है, लोगों को बेहद आकर्षित करता है।

उन्होंने कहा, "इसी वक्त इस्लामीकरण हो रहा है। पाकिस्तान की अपील भी बढ़ रही है। अब तक ऐसा नहीं था। आतंकवादियों को अब और अधिक समर्थन मिल रहा है।"वर्तमान अशांति से बुरी तरह प्रभावित दक्षिण कश्मीर के कुलगाम से विधायक तारिगामी ने कहा, "निश्चित तौर पर वर्तमान संकट से निकलने का एकमात्र उपाय वार्ता है।"तारिगामी ने कहा, "वार्ता में राष्ट्रीय स्तर की सभी ताकतों तथा राज्य स्तर पर भी पक्षों को शामिल होना चाहिए।"ऐसे समय में पाकिस्तान के साथ वार्ता आवश्यक है। यह खुद को कब्जे में और भेदभाव महसूस कर रहे कश्मीरियों को शांत करने का सवाल है। उन्होंने कहा, "इसके लिए व्यापक, ठोस तथा रचनात्मक प्रयास की जरूरत होगी। दुर्भाग्यवश केंद्र की वर्तमान सरकार उम्मीद को बहुत अधिक तवज्जों नहीं देने वाली है।"

मार्क्‍सवादी नेता ने केंद्र की विभिन्न सरकारों पर कश्मीर समस्या को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया।उन्होंने कहा, "लोगों के अलगाव की भावना के समाधान के लिए कई सरकारों ने बेहतर प्रयास किया, तो कुछ ने आधे मन से।"

 

Tags: Mohammed Yousuf Tarigami

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD