Thursday, 23 March 2023

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री के नेतृत्व अधीन विधान सभा की तरफ से हिमाचल प्रदेश सरकार के जल विद्युत प्रोजेक्टों पर वाटर सैस लगाने के फ़ैसले की निंदा बठिंडा शहर में 88.94 करोड़ की लागत से बनाए जाएंगे दो रेलवे ओवर ब्रिज: हरभजन सिंह ई.टी.ओ. स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य के लिए पेड़ लगाएं और पानी बचाएं- जिलाधीश कोमल मित्तल जल के उपयोग में अपने व्यवहार में लाएं आवश्यक बदलाव: सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व अधीन पंजाब विधान सभा की तरफ से हलवारा हवाई अड्डे का नाम शहीद करतार सिंह सराभा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के तौर पर रखने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास 'सावी की सवारी' की कास्ट से जुड़े ऋषि सक्सेना जी-20 अध्यक्षता के तहत भारत के लिए प्रमुख प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में क्षेत्रीय विभाजन को कम करना : नरेंद्र मोदी आबकारी नीति घोटाला: 5 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में मनीष सिसोदिया 'केडी' के जरिए शिल्पा शेट्टी की कन्नड़ फिल्मों में वापसी वरुण धवन, जाह्नवी कपूर स्टारर 'बवाल' 6 अक्टूबर को होगी रिलीज आईपीएल 2023: कीरोन पोलार्ड ने मुम्बई इंडियंस के साथ अपना बल्लेबाजी कोच रोल शुरू किया व्हाट्सऐप का नया अपडेट एडमिन को देगा और अधिक नियंत्रण रसिका दुगल 'दिल्ली क्राइम' सीजन 3 में नीति सिंह की भूमिका निभाने को तैयार गुल पनाग ने फीनिक्स मार्केटसिटी के पावर वूमेंस फिएस्टा का किया उद्घाटन दिल्ली बजट : बुनियादी ढांचे और स्वच्छता पर फोकस, स्थानीय निकायों को 8,241 करोड़ गुड़ी पड़वा के लिए मुग्धा चापेकर ने साझा की योजनाएं 'टाइगर 3' में सलमान-शाहरुख के एक्शन सीन के लिए बनेगा बड़ा सेट जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटकों से सुरक्षित विजय-स्टारर 'लियो' की टीम गूगल ने अपने एआई चैटबॉट बार्ड के लिए अर्ली एक्सेस लॉन्च किया विदेश व्यापार में युआन पर स्विच करने को तैयार रूस : व्लादिमीर पुतिन पाकिस्तान, अफगानिस्तान में शक्तिशाली भूकंप से 12 की मौत

 

पीने के पानी के लिए तरसा चंडीगढ़

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 24 Jul 2016

जलापूर्ति प्रणाली में गड़बड़ी के चलते रविवार को चंडीगढ़ और इसके पड़ोसी शहरों मोहाली और पंचकुला को पीने के पानी की भारी किल्लत झेलनी पड़ रही है। जलापूर्ति प्रणाली में यह गड़बड़ी चंडीगढ़ से 30 किलोमीटर दूर कजौली वाटर वर्क्‍स में हुई। यहीं से चंडीगढ़ और चंडीगढ़ से सटे पंजाब और हरियाणा के दो कस्बों क्रमश: मोहाली व पंचकुला को जलापूर्ति होती है।जलकल विभाग में पानी के पाइप का हेडर फट जाने से यह समस्या पैदा हुई और पंप हाउस पानी से भर गया।इससे पंप हाउस के मोटर भी खराब हो गए हैं।स्थानीय निवासियों ने बताया कि उन्हें शनिवार की शाम और रविवार की सुबह भी पानी नहीं मिला है।चंडीगढ़ के सेक्टर-46 के रहने वाले अरुण कुमार ने आईएएनएस को बताया, "पीने के लिए बिल्कुल भी पानी नहीं है। जितना पानी है उसमें चाहे एक बार नहाया जा सकता है या दूसरे काम निपटाए जा सकते हैं। छत पर रखी पानी की टंकी खाली हो चुकी है। नगर निगम और चंडीगढ़ प्रशासन सो रहा है। इस तरह की आपात स्थिति के लिए उनके पास कोई वैकल्पिक प्रबंध नहीं है।"नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि तकनीकी कर्मचारी पाइप को ठीक करने में लगे हुए हैं। सोमवार से पहले दोबारा जलापूर्ति शुरू होना संभव नहीं लग रहा है।रविवार की सुबह कम दबाव के साथ चंडीगढ़, मोहाली और पंचकुला के कुछ हिस्सों में जलापूर्ति की गई।

चंडीगढ़ नगर निगम के मुख्य इंजिनीयर एन. पी. शर्मा ने बताया कि निगम के अधिकारी और जन स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी तथा निगम की जलापूर्ति इकाई मरम्मत कार्य पर नजर रखे हुए हैं।चंडीगढ़ का दक्षिणी बेहद घना बसा हिस्सा पेयजल की कमी के संकट से सर्वाधिक प्रभावित इलाका है।सेक्टर-49 की रहने वाली पूजा शर्मा ने बताया, "पानी नहीं आया है और अधिकारियों ने लोगों को इस बारे में सूचित करने की जहमत तक नहीं उठाई। यहां जलापूर्ति की कोई वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं है, जबकि चंडीगढ़ को देश का सबसे आधुनिक और सबसे सुनियोजित शहर माना जाता है। यहां तक ताजे पानी को साफ करने वाले प्यूरीफायर तक काम नहीं कर रहे और हमारे पास पीने तक के लिए पानी नहीं है। हमें पीने के लिए बाजार से पानी की बोतलें खरीदनी पड़ीं।"शहर के उत्तरी इलाके की भी कमोबेश यही कहानी है।सेक्टर-7 के निवासी पंकज धवन ने आईएएनएस को बताया, "न तो पानी की आपूर्ति की गई है और न ही किसी अन्य तरह की मदद की व्यवस्था है। सरकारी पानी के टैंकर सिर्फ अधिकारियों के घरों को पानी पहुंचा रहे हैं।"नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि निजी टैंकर सहित कुल 37 टैंकर पानी की आपूर्ति पर लगाए गए हैं।

 

Tags: Problem

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD