लीबिाय के दूसरे सबसे बड़े शहर बेंगाजी में 14 अज्ञात शव मिले हैं। सिन्हुआ के मुताबिक, इन शवों के सिर पर गोली के निशान हैं। इन शवों को रेड क्रेसेंट सोसाइटी के सदस्य शुक्रवार को स्थानीय अस्पताल ले गए। लीबिया में संयुक्त राष्ट्र के राजदूत मार्टिन कोब्लर ने ट्वीट कर इन हत्याओं पर दुख जताते हुए इन्हें युद्ध अपराध करार दिया।अभी तक किसी भी आतंकवादी गुट ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है।