Tuesday, 03 October 2023

 

 

खास खबरें पंजाब के सरकारी अस्पतालों में होंगी प्राईवेट अस्पतालों के समान सहूलतें ब्रम शंकर जिम्पा द्वारा पंजाब की 24 पंचायतों को ‘उत्तम पिंड’ का राज्य स्तरीय अवार्ड मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को उनके जन्म दिवस के अवसर पर श्रद्धा-सुमन भेंट किये मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गांधी जयंती पर नगर निगम शिमला को दिए चार गारबेज कॉम्पेक्टर्स एलपीयू द्वारा शारीरिक शिक्षा और स्पोर्ट्स के माध्यम से अच्छे स्वास्थ्य पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित मुख्य मंत्री के नेतृत्व में प्रदेश का हो रहा है सर्वांगीण विकास: ब्रम शंकर जिंपा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने पंजाब में स्वास्थ्य क्रांति के नये दौर की शुरुआत की पंजाब सरकार की पुरज़ोर कोशिशों से विश्व भर के अग्रणी उद्योगपति पंजाब का रुख करने लगे : भगवंत सिंह मान अकादमिक क्षेत्र को प्रो. वर्मा का योगदान कभी नहीं भुलाया जायेगा : भगवंत सिंह मान प्रदेश में शीघ्र ही कमांडो बल स्थापित होगा : सुखविंदर सिंह सुक्खू विधायक नीरज नैय्यर की माता की रस्म क्रिया में हुए शामिल मुख्यमंत्री शिवा प्रोजेक्ट के तहत 1300 करोड़ की राशि की जाएगी व्यय : जगत सिंह नेगी प्रदेश के पहले सबसे बड़े साइकलोथान इवेंट में होशियारपुर वासियों ने दिखाया जोश आम आदमी पार्टी का आरोप - चंडीगढ़ से पंजाब में रोज बड़ी मात्रा में शराब की तस्करी हो रही है निरंकारी मिशन द्वारा रक्त दान शिविर का आयोजन शाहपुर में प्रारंभिक शिक्षा खंड रैत की खेलकूद प्रतियोगिताएं शुरू आस-पास सफाई बनाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिवस पर सभी उन्हें स्वच्छांजलि करें भेंट: सोम प्रकाश खेल के मामलों में देश के अग्रणी राज्यों में शुमार होगा पंजाब: कुलदीप सिंह धालीवाल नए जिला कोर्ट कांप्लेक्स में स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत चलाया गया सफाई अभियान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सपनों का साकार करने के लिए अपने वातावरण व आस-पास को रखें साफ सुथरा: ब्रम शंकर जिंपा "पंजाब अगेंस्ट ड्रग एडिक्शन" अभियान का शुभारंभ

 

कर्नाटक में कानून-व्यवस्था की कोई समस्या नहीं : सिद्धारमैया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बेंगलुरू , 16 Jul 2016

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने शनिवार को विपक्ष के उस आरोप को खारिज कर दिया, जिसमें कहा गया है कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति ध्वस्त हो गई है। उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में शांति एवं सामान्य स्थिति कायम है। सिद्धारमैया ने यहां कर्नाटक मीडिया अकादमी द्वारा आयोजित एक चर्चा सत्र में संवाददाताओं से कहा, "दुर्भाग्यवश विपक्षी पार्टियां पिछले सप्ताह दो पुलिस अधिकारियों द्वारा की गई आत्महत्या को कानून-व्यवस्था की ध्वस्त स्थिति बता रही हैं। राज्य में 2003-2013 के बीच जब वे सत्ता में थे, तो अपेक्षाकृत अधिक अधिकारियों ने आत्महत्या की थी।"

सिद्धारमैया ने इस बात से इंकार किया कि चिकमंगलुरु के पुलिस उपाधीक्षक कलप्पा हांडीबाग और मंगलुरू के पुलिस उपाधीक्षक एम.के. गणपति ने अपने वरिष्ठों की प्रताड़ना के कारण आत्महत्या कर ली थी। उन्होंने कहा कि दोनों मामलों की जांच की जा रही है और वह जांच रपट आ जाने के बाद ही इस पर कोई टिप्पणी करेंगे।उन्होंने कहा, "उनकी आत्महत्याएं जांच का मामला है। 

यह कहना कि प्रताड़ना के कारण उन्होंने आत्महत्या की, गलत होगा, क्योंकि यदि उनके वरिष्ठों के खिलाफ कोई शिकायत है, तो उससे निपटने का एक तंत्र मौजूद है।"गौरतलब है कि हांडीबाग (34) ने पांच जुलाई को बेलागावी स्थित अपने ससुर के घर में फांसी लगा ली थी। इसके एक दिन पहले उनके खिलाफ चिकमंगलुरू में इस बात के लिए एक शिकायत दर्ज कराई गई थी कि उन्होंने एक फायनेंसर के अपहरण और उसकी रिहाई के लिए 10 लाख रुपये रिश्वत लेने की कथित साजिश रची थी।गणपति (51) को आठ जुलाई को कोडागांव जिले में मदिकरी में एक बंदीगृह में फंदे पर लटके पाया गया था। इसके चंद घंटे पहले उन्होंने एक स्थानीय न्यूज चैनल को साक्षात्कार दिया था और राज्य के पूर्व गृहमंत्री के.जे. जॉर्ज और दो आईपीएस अधिकारियों पर खुद को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि यदि उनके साथ कुछ होता है, तो उसके लिए ये सभी जिम्मेदार होंगे।सिद्धारमैया ने राज्य में भाजपा (2008-13) और जद(एस) (2006-07) के शासन काल के दौरान केंद्रीय गृहमंत्रालय से संबंधित नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो से प्राप्त आंकड़ों का जिक्र करते हुए कहा कि इन दोनों पार्टियों को सत्ताधारी कांग्रेस पर आरोप लगाने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है और न तो मंत्री के इस्तीफे या आईपीएस अधिकारियों के निलंबन की मांग को लेकर विधानसभा का मानसून सत्र बाधित करने का ही अधिकार है।

 

Tags: Siddaramaiah

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD