Thursday, 18 April 2024

 

 

खास खबरें पंजाब कांग्रेस ने संगरूर से चुनाव अभियान की शुरुआत की सितारों से भरी एक शाम:सतिंदर सरताज, नीरू बाजवा, देबी मखसुसपुरी, बंटी बैंस और अन्य सितारों के साथ हुआ फिल्म 'शायर' का प्रीमियर! गुजरात के भरुच में भगवंत मान की 'जन आशीर्वाद यात्रा' में उमड़ा जनसैलाब, कहा-भरूच में आप की सुनामी है भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई सभी जिला प्रभारियों, अध्यक्षों, महामंत्रियों,मोर्चा व मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्रियों की बैठक श्री हरिमंदिर साहिब और श्री दुर्गियाना मंदिर में नतमस्तक हुए गुरजीत सिंह औजला भगवान राम की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक : एन.के.शर्मा सभी मुश्किलों के बीच भारत आज असंभव कार्यों को भी संभव बना रहा है : डॉ. राजीव बिंदल एकजुटता से एन.के.शर्मा के लिए प्रचार करें सभी हलका इंचार्ज : सुखबीर सिंह बादल बचपन में वेटरिनेरियन बनना चाहती थी नरगिस फाखरी PEC हमेशा से जसपाल जी की दूसरी मां थीं'': सविता भट्टी संत श्री बाल योगेश्वर दास जी महाराज जी ने किया भव्य मंदिर का उद्घाटन संजय टंडन ने समाज में वरिष्ठ नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया पंजाब पुलिस ने 72 घंटों में विश्व हिंदु परिषद के नेता का कत्ल केस सुलझाया; दो हमलावर काबू श्री राम मंदिर अज्ज सरोवर विकास समिति खरड़ की तरफ से राम नवमी के अवसर पर महा प्रभात फेरी निकाली गई न्यूरो डायवर्जेंट व्यक्तियों को सपोर्ट करने की आवश्यकता-सान्या मल्होत्रा तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना ने 'अरनमनई 4' के गाने 'अचाचो' में तापमान बढ़ाया सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मंत्री अनिल विज ने अंबाला से लोकसभा चुनाव प्रचार की प्रत्याशी बंतो कटारिया के साथ चुनाव प्रचार का किया आगाज अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग ने श्री मां चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेका आशीर्वाद मुख्य सचिव ने डा भीमराव अम्बेडकर की जयंती कार्यक्रम में बाबा साहेब को किया नमन, अर्पित किए श्रद्धासुमन आप ने पंजाब में शेष बचे चार लोकसभा उम्मीदवारों की घोषणा की आप उम्मीदवार उमेश मकवाना ने भगवंत मान की मौजूदगी में भरा नामांकन पत्र

 

नरेंद्र मोदी ने मंत्रिमंडल विस्तार में असम की उपेक्षा की : तरुण गोगोई

तरुण गोगोई
तरुण गोगोई
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गुवाहाटी , 06 Jul 2016

असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल विस्तार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया में असम की अनदेखी की गई। असम के मुख्य शहर गुवाहाटी में संवाददाता सम्मेलन में गोगोई ने कहा, "असम की जनता की ओर से भाजपा को दिए गए शासन के अधिकार को देखते हुए मंत्रिमंडल में कम से कम दो मंत्री शामिल किए जाने चाहिए थे, जिनमें कम से कम एक कैबिनेट मंत्री होता।" गोगोई ने सवाल किया, "केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठकों में असम की जतना की इच्छाओं और आकांक्षाओं को किस तरह रखा जाएगा?" उन्होंने कहा कि मोदी द्वारा मंत्रिमंडल विस्तार के दौरान असम की व्यापक तौर पर उपेक्षा की गई। गोगोई ने भाजपा नेतृत्व वाली असम सरकार की 127 वस्तुओं पर मूल्य वर्धित कर (वैट) बढ़ाने और पेट्रोल और डीजल पर दिए जा रहे अनुदान को खत्म करने के फैसले को लेकर आलोचना की। उन्होंने कहा कि इससे राज्य की जनता को बहुत कड़ी चपत लगी है। 

गोगोई ने कहा, "भाजपा ने चुनाव अभियान के दौरान अच्छे दिन का प्रचार किया था, लेकिन वे अच्छे दिन असम की जनता देख रही है।" उन्होंने सवाल किया, "उनके वादे वाले अच्छे दिन कहां हैं? मैं यह स्वीकार करता हूं कि मैं मूल्य वृद्धि रोकने में नाकाम रहा, लेकिन भाजपा भी इसमें क्यों असफल है?" पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, "हमलोग नाकाम रहे और जनता ने हमें वोट नहीं दिया। उसने भाजपा को अच्छे दिन की उम्मीद के साथ वोट दिया और अब राज्य सरकार इसके ठीक उल्टा कर रही है।" उन्होंने कहा कि हालांकि मुख्यमंत्री ने राज्य की व्यवस्था को मूल्य वृद्धि को नियंत्रित करने का निर्देश दे रखा है, लेकिन प्रशासन और नौकरशाह अब तक इसमें असफल हैं। 

 

Tags: Tarun Gogoi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD