Wednesday, 29 March 2023

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ‘जोगिया’ का पोस्टर व टीज़र जारी किया हिमाचल प्रदेश रेरा को ई-गर्वनेंस पुरस्कार ‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ मंगलवार को 31वें दिन जिला महेंद्रगढ़ के हलका अटेली में पहुंची कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की बाग़बानी विभाग की फ़सलीय विविधता योजनाएँ किसानों को अंतरराष्ट्रीय मंडियों में मुकाबले के योग्य बनाएंगी-चेतन सिंह जौड़ामाजरा नवनिर्वाचित विधायकों ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को किया सम्मानित सी.ई.ओ. पंजाब ने नये वोटरों की 100 फ़ीसदी रजिस्ट्रेशन को सुनिश्चित बनाने के लिए शिक्षा, कल्याण योजनाओं से सम्बन्धित विभागों के साथ की बैठक भारतीय पुलिस सेवा के परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की मुख्यमंत्री द्वारा लोगों की समस्याएँ उनके घरों पर ही हल करने के लिए पुलिस का वैज्ञानिक तरीकों से आधुनिकीकरण करने की ज़रूरत पर ज़ोर एंड्रॉइड बीटा पर एक्सपायरी बग को ठीक करने के लिए व्हाट्सएप ने अपडेट जारी किया राफेल नडाल ने मोंटे कार्लो मास्टर्स में वापसी से किया इंकार तापसी पन्नू के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला दर्ज मियामी ओपन: आर्यना सबालेंका सत्र के पांचवें क्वार्टरफाइनल में 3.7 मिलियन डॉलर की ड्रस तस्करी के आरोप में ऑस्ट्रेलियाई व्यक्ति गिरफ्तार हमें पाकिस्तान के गौरव के लिए खेलना था और हमने ऐसा ही किया: शादाब खान मेक्सिको प्रवासी सेंटर में लगी भीषण आग, 37 लोगों की मौत लगातार बारिश से दूसरा वनडे रद्द, श्रीलंका की उम्मीदों को झटका तेजस्वी प्रकाश ने अपने नए गाने 'रंगबाहरा' का टीजर किया रिलीज 'अजूनी' में सरदार के लुक में नजर आएंगे शोएब इब्राहिम बंगला खाली करने की नोटिस का करेंगे पालन : राहुल क्या दीपिका पादुकोण ने एयरपोर्ट पर जेसन डेरुलो को किया इग्नोर!

 

प्राणी मात्र की रक्षा करना ही धर्म : धर्मवीर आर्य

कमजोर व असहायों की रक्षा का लिया संकल्प

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जींद , 03 Jul 2016

आर्य समाज सफीदों रोड़ पर आयोजित साप्ताहिक यज्ञ व सत्संग के दौरान धर्मवीर आर्य ने उपस्थित श्रद्धालुओं को बताया कि प्राणी मात्र की रक्षा करना ही धर्म है। उन्होंने बताया कि कमजोर का शोषण करने की प्रवृत्ति पशुओं में होती है जबकि इंसानियत हमें एक दूसरे की मदद करना सिखाती है। सनातन में अहिंसा परमो धर्म बताया गया है। जबकि आज बहुत सारे मत-पंत संप्रदाय ऐसे हैं जो निरीह प्राणियों की बलि देना ही धर्म बतलाते हैं, जबकि ऐसा करना धर्म के विरुद्ध है। यदि किसी भी मत-पंथ या संप्रदाय में पशु बलि जैसी क्रुर परंपरा लिखी है या प्रचलित है तो वह धर्म कभी नहीं हो सकता। धर्मवीर आर्य ने श्रद्धालुओं को बताया कि परमपिता परमात्मा ने मनुष्य के लिए फल-फूल, कंद-मूल  व मेवा आदि अनेक औषधियां व वस्तुएं दी हैं फिर भी यदि मनुष्य इन्हें छोड़कर जानवरों के भोजन अर्थात मांस या अंडा आदि का सेवन करता है तो वह किसी राक्षस से कम नहीं है । यज्ञ के समापन पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने कमजोर व अयहायों की रक्षा का संकल्प लिया। इस अवसर पर हरिकेश नैन, राकेश बेनीवाल, अमित अहलावत, युवराज वत्स, सागर सैनी,नीरज बडगुज्जर, विरेन्द्र सैनी, तेजस आर्य, सुनील कुमार, मास्टर अनिल कुमार, अभिषेक तातन, सावित्री देवी ,कविता आर्या, मोनिका आर्या ,सोमकिरण आर्या, कैप्टन अभिमन्यु फैन कल्ब के सदस्य,राष्ट्र रक्षा दल के अनेक पदाधिकारी, असमर्थ महिला कल्याण समिति के सदस्य व श्रद्धालु उपस्थित थे।

 

Tags: DHARMIK

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD