Monday, 13 May 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस को मिली बड़ी मजबूती; बैंस ब्रदर्स पार्टी में शामिल कांग्रेस ने हर गरीब परिवार को हर साल एक लाख रुपये देने का वादा किया समावेशी विकास की प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ रहा अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग का चुनाव प्रचार देश के बेहतरीन साल थे मनमोहन सिंह की सरकार में : हरीश चौधरी पंजाब और दिल्ली की तरह अब केंद्र में भी गारंटी पूरे करेगी आम आदमी पार्टी : मीत हेयर जसवां परागपुर से था बिकाऊ विधायकों का चौकीदार, होशियार के खोलूंगा चिट्ठे : सुखविंदर सिंह गुरजीत सिंह औजला के पक्ष में अटारी में विशाल सभा आयोजित सम्मान के नहीं, ब्रीफ़केस में रखे सामान के भूखे थे दागी : सुखविंदर सिंह सुक्खू मालवे को रेल लिंक के माध्यम से चंडीगढ़ से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा : मीत हेयर मैं दोबारा जेल चला गया तो भाजपा वाले फ्री बिजली, पानी और इलाज रोक देंगे- केजरीवाल गजेंद्र सिंह शेखावत ने भाजपा प्रत्याशी के हक में मोहाली में वोटरों से मांगा वोट अपना वोट डालते समय 1 जून 1984 को याद रखना: सुखबीर सिंह बादल ने पंजाबियों से कहा लोगों को गुमराह करने की बजाए विकास की बात करें कांग्रेस, भाजपा व आप : एन.के.शर्मा चंडीगढ़ में जन समर्थन अपार, लोग बोले इस बार भाजपा होगी पक्का 400 पार : जतिंदर पाल मल्होत्रा श्री आनंदपुर साहिब से खनन माफिया का नामोनिशान मिटा दूंगा : डा. सुभाष शर्मा आपके लिए स्कूल-अस्पताल बनाए, बिजली-पानी मुफ्त किया, इसलिए मुझे जेल भेजा : अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री ने अमित शाह के साथ समझौता कर लिया है और वह केजरीवाल से अलग होकर आप (पंजाब) की अलग इकाई बनाने के लिए तैयार है : सुखबीर सिंह बादल आम आदमी पार्टी बताए कि वह भ्रष्टाचार में लिप्त अरविंद केजरीवाल को क्यों बचा रही है : हरसिमरत कौर बादल कांग्रेस की स्थिति और मजबूत हुई; पूर्व विधायक जस्सी खंगूड़ा की पार्टी में वापिसी पूर्व सरपंच साथियों सहित अकाली दल को अलविदा कह कांग्रेस में हुए शामिल लोकसभा में जीत के लिए एकजुट होकर की कांग्रेस ने अपील

 

हॉकी : भारतीय टीम में सरदार, रुपिंदर और लाकड़ा की वापसी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 20 Jun 2016

भारतीय हॉकी टीम के कप्तान सरदार सिंह के साथ अनुभवी खिलाड़ी रुपिंदर पाल सिंह और बिरेंद्र लाकड़ा को छह देशों के हॉकी टूर्नामेंट के लिए चुनी गई 18 सदस्यीय भारतीय दल में शामिल किया गया है। इस टूर्नामेंट का आयोजन स्पेन के वालेंसिया में 27 जून से शुरू हो रहा है।सरदार को हाल ही में आयोजित हुए चैम्पियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट में रजत पदक जीतने वाली भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया था। इस प्रतियोगिता के लिए उनकी अनुपस्थिति में गोलकीपर पी.आर. श्रीजेश को टीम की कमान सौंपी गई थी। 

स्पेन में होने वाली इस प्रतियोगिता में भारत की रक्षापंक्ति में वी.आर. रघुनाथ और कोथाजीत सिंह जैसे अनुभवी खिलाड़ियों के साथ-साथ हरमनप्रीत सिंह और सुरेंद्र कुमार जैसे युवा खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। हरमनप्रीत को चैम्पियंस ट्रॉफी का सबसे अच्छा युवा खिलाड़ी चुना गया था। इसके साथ ही भारतीय दल में श्रीजेश और विकास दहिया को भी शामिल किया गया है।इस टूर्नामेंट में भारत के अलावा अर्जेटीना, जर्मनी, न्यूजीलैंड, आयरलैंड और मेजबान स्पेन शामिल है। 

सरदार ने कहा, "प्रतिष्ठि चैम्पियंस ट्रॉफी में पहला पदक जीतने के बाद हम आश्वस्त हैं कि छह देशों के हॉकी टूर्नामेंट में हम अपना बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे।"भारत के मुख्य कोच रोलेंट ओल्टमैंस ने कहा कि आगामी रियो ओलम्पिक से पहले उनकी टीम अच्छे खेल प्रदर्शन को जारी रखने को लेकर आश्वस्त है। ओल्टमैंस ने कहा, "मैं अपने खिलाड़ियों के हालिया प्रदर्शन से सच में काफी खुश हूं, विशेषकर चैम्पियंस ट्रॉफी में दिए प्रदर्शन से। वह अपने अभ्यास को खेल में बेहतर रूप से तब्दील कर रहे हैं और लगातार इस प्रकार का खेल दर्शा रहे हैं।"इस टूर्नामेंट में भारत का मुकाबला 27 जून को जर्मनी से होगा। 

भारतीय टीम : 

गोलकीपर : पी.आर. श्रीजेश (उपकप्तान), विकास दहिया

डिफेंडर : रुपिंदर पाल सिंह, वी.आर. रघुनाथ, कोथाजीत सिंह, सुरेंद्र कुमार, हरमनप्रीत सिंह, बिरेंद्र लाकड़ा

मिडफील्डर : दानिश मुज्तबा, चिंगलेसाना सिंह, मनप्रीत सिंह, सरदार सिंह (कप्तान), एस.के. उथप्पा, देविंदर सुनील वाल्मिकी, हरजीत सिंह

फारवर्ड : तलविंदर सिंह, एस.वी. सुनील, आकाशदीप सिंह, रमनदीप सिंह, निक्किन थिमैया

 

Tags: SPORTS NEWS

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD