Thursday, 08 June 2023

 

 

खास खबरें विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर मिलेट विषय पर वर्कशाप प्रदेश को फिर से खेलों में अग्रणी बनाने के लिए पंजाब सरकार कर रही है हर संभव प्रयास : गुरमीत सिंह मीत हेयर ग्रामीण पुलिस ने 13 सदस्यीय लुटेरा गिरोह का भंडाफोड़ , आठ आरोपी गिरफ्तार कैबिनेट मंत्री डा.बलजीत कौर ने मलोट शहर के वार्ड नं. 2 के लोगों की समस्याओं का लिया जायजा 8468 करोड़ रुपये की 29 परियोजनाओं से 12584 युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कृषि मंत्री चन्द्र कुमार ने किया 1.75 करोड़ की लागत से बनने वाले पशु चिकित्सालय का शिलान्यास सांसद विक्रमजीत सिंह साहनी ब्रिटेन में भारतीय उच्चायुक्त द्वारा 'सिख ऑफ द ईयर अवार्ड' से सम्मानित स्पीकर कुलतार सिंह संधवां द्वारा विधान सभा की विभिन्न कमेटियां गठित, नोटिफिकेशन जारी ‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ बुधवार को 97वें दिन में पहुंची मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा एक साल के अंदर 35वां जच्चा-बच्चा देखभाल केंद्र लोगों को समर्पित मॉक ड्रिल को पूरी गंभीरता से लें अधिकारी - जिलाधीश डॉ. निपुण जिंदल होशियारपुर में मस्जिदों व मदरसों को 14.25 लाख रुपए के विकास फंड किए जारी: एम.एफ. फारुकी पंजाब सरकार ने प्रदेश में एक वर्ष में 29 हजार से ज्यादा नौजवानों को दिया रोजगार: ब्रम शंकर जिंपा प्रदेश सरकार उद्यमियों को निवेश अनुकूल वातावरण प्रदान करने के लिए वचनबद्ध: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राहुल चाबा ने अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) का पद्भार संभाला ग्रामीण विकास व पंचायत मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने 134 कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने गांव बूथगढ़ में 82 लाख रुपए की लागत से विकास कार्यों की करवाई शुरुआत प्लास्टिक कम करो, पर्यावरण बचाओ थीम के तहत पर्यावरण दिवस मनाया गया पंजाब सरकार द्वारा रेत/बजरी को सस्ते भाव पर यकीनी बनाने के लिए 34 माइनिंग कलस्टर जल्द किये जाएंगे लोगों को समर्पित कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान ने हलका खरड़ के गाँवों को विकास कामों के लिए 83 लाख रुपए की ग्रांटें की जारी नई खेल नीति पंजाब में खेल संस्कृति के पुनरूद्धार को बढ़ावा देगी : मीत हेयर

 

मन्ना डे नहीं रहे, प्रशंसकों ने दी श्रद्धांजलि

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

बेंगलुरू(आईएएनएस) , 24 Oct 2013

महान भारतीय पाश्र्व गायक मन्ना डे का गुरुवार तड़के बेंगलुरू के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। 94 साल के मन्ना डे लंबे समय से बीमार थे। शहर के रवींद्र कलाक्षेत्र में सैंकड़ों प्रशंसकों ने उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए और उन्हें श्रद्धांजलि दी। नारायणा हॉस्पिटल के एक प्रवक्ता के. एस. वासुकी ने यहां आईएएनएस को बताया, "मन्ना दा ने सुबह चार बजे अंतिम सांस ली। अधिक उम्र हो जाने के कारण और गुर्दे की समस्या एवं दिल के काम करना बंद कर देने से देर रात अचानक उनकी हालत बिगड़ गई।"बहुमुखी गायक मन्ना डे के परिवार में दो बेटियां रमा और सुमिता हैं।

गुरुवार सुबह उनके पार्थिव शरीर को अस्पताल से रवींद्र कलाक्षेत्र ले जाया गया, जहां युवा, बच्चों, बूढ़ों सहित सैंकड़ों लोगों ने उनके अंतिम दर्शन किए और श्रद्धांजलि दी।

मन्ना डे को इसी साल जून महीने में सांस की तकलीफ और फेफड़ों में संक्रमण की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया था।डे के परिजन गुरुवार शाम शहर के पश्चिमोत्तर इलाके में स्थित हब्बल शवदाहगृह में उनका अंतिम संस्कार करेंगे। गुरुवार सुबह मन्ना डे की मौत का पता चलते ही उनके प्रशंसकों में निराशा फैल गई। सात दशकों तक अपनी अनोखे जादुई सुरों से लोगों को मंत्रमुग्ध कर देने वाली आवाज आज हमेशा के लिए खामोश हो गई।बांग्ला समुदाय के लाखों लोग दुख की इस घड़ी में उनके परिवार और परिजनों के साथ हैं। डे बॉलीवुड संगीत का सुनहरा दौर कहे जाने वाले किशोर कुमार, मुकेश और मोहम्मद रफी जैसे कलाकारों के समकालीन थे।

कर्नाटक के राज्यपाल एच. आर. भारद्वाज और मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने भी राज्य में संगीतकार और कलाकार बिरादरी के साथ मिलकर मन्ना डे को श्रद्धांजलि अर्पित की।

मन्ना डे ने अपने सात दशकों के करियर में 3,500 से ज्यादा गाने गाए। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उन्हें बंगाल विशेष महा संगीत सम्मान से सम्मानित किया था। उन्हें दो बार सर्वश्रेष्ठ गायक का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से भी नवाजा गया था। भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री और पद्मभूषण से सम्मानित किया था। उनके गाए मशहूर गीतों में 'आजा सनम मधुर चांदनी में हम', 'चुनरी संभाल गोरी', 'जिंदगी कैसी है पहेली', 'चलत मुसाफिर मोह लियो रे', 'तेरे बिन आग ये चांदनी', 'मुड़ मुड़ के न देख', 'ऐ भाई जरा देख के चलो', 'यशोमती मईया से बोले नंदलाला', 'ऐ मेरे प्यारे वतन', 'ऐ मेरी जोहरा जबीं' और 'यारी है ईमान मेरा' जैसे गीत शामिल हैं।

 

Tags: manna day

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD