Tuesday, 28 March 2023

 

 

खास खबरें कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल द्वारा विधान सभा क्षेत्र घन्नौर और राजपुरा का दौरा चेतन सिंह जौड़ामाजरा द्वारा फसलों के नुकसान का जायज़ा लेने के लिए गाँवों का दौरा पंजाब सरकार पूर्व सैनिकों के कल्याण और विकास के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध : चेतन सिंह जौड़ामाजरा आनंद शर्मा ने मुख्यमंत्री से भेंट की उप-मुख्यमंत्री ने काली माता मंदिर पधाई में की पूजा-अर्चना हरित हाइड्रोजन एवं अमोनिया परियोजना के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित ‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ सोमवार को 30वां दिन देश में आयुर्वेद को बढ़ावा देने में हरियाणा का अहम योगदान रहेगा - मनोहर लाल खट्टर टीबी उन्मूलन में पंचायतें निभाएं भूमिका - शिव प्रताप शुक्ल अदाणी मामले की जांच से डरी सरकार, राहुल के सवालों का जवाब नहीं: मल्लिकार्जुन खड़गे कर्नाटक रिश्वत मामला: सुप्रीम कोर्ट ने लोकायुक्त की याचिका पर बीजेपी विधायक से मांगा जवाब 38वें जन्मदिन पर राम चरण ने किया खुलासा, अगली फिल्म का नाम 'गेम चेंजर' राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय दौरे पर कोलकाता पहुंची किसान अपनी उपज की प्रोसेसिंग कर कमा सकते हैं अच्छा मुनाफा : डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल भगवंत मान सरकार का बडा एलान , ग्रुप ए और बी नौकरी के लिए आवेदन कर सकेगें पूर्व सैनिक 24,000 रुपए की रिश्वत लेने के दोष अधीन विजीलैंस द्वारा पटवारी काबू 'गुम है किसी के प्यार में' शो के 800 एपिसोड पूरे, टीम ने मनाया जश्न मेन्स सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट्स : अजिंक्य रहाणे, भुवनेश्वर कुमार का क्रिकेट में करियर खत्म? इटली ने यूरो क्वालिफायर में माल्टा को हराया पेड अकाउंट एकमात्र सोशल मीडिया होगा, जो मायने रखता है : एलन मस्क इंग्लैंड, पुर्तगाल ने यूरो 2024 क्वालिफायर में बैक-टू-बैक जीत हासिल की

 

मन्ना डे की जगह कोई नहीं ले सकता

मन्ना डे

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

मुंबई , 24 Oct 2013

गायक मन्ना डे के निधन से शोकाकुल उषा उथुप और कुमार सानू जैसे गायकों का कहना है कि उनकी जगह कोई नहीं ले सकता, अपने संगीत के जरिए वह हमेशा जीवित रहेंगे। सांस की बीमारी और गुर्दे खराब होने के चलते डे बेंगलुरू के एक अस्पताल में भर्ती थे। कुछ समय तक वह वेंटिलेटर पर रहे। वह 94 साल के थे। उनके निधन पर गायक-गायिकाओं ने शोक जताया :

उषा उथुप ने आईएएनएस से कहा : मैं पूरी तरह हैरान और दुखी हूं। हम सभी उन्हें काफी लंबे समय से जानते थे, लेकिन अंतत: उन्हें उनके दर्द से छुटकारा मिल गया। ऐसा कोई इंसान नहीं है जो उनकी जगह ले सके।"उन्होंने कहा कि वह मौलिक इंसान थे। चाहे शास्त्रीय गाने हों या हल्के गाने वह उन्हें बड़ी आसान से गाते थे। वह सही मायने में सज्जन पुरुष थे। अपने संगीत और उद्योग में अपने योगदान के जरिए वह हमारे साथ रहेंगे।

अनु मलिक :  उनके निधन की खबर सुनकर मैं बिल्कुल बिखर गया। मैं उन खुश्किस्मतों में से एक हूं जो उनसे मिले। जब मैं 14 साल का था तभी उनसे मिला था। उन्होंने मेरे लिए एक गाना गाया था। उनके जैसे नम्र और सरल व्यक्ति से मैं कभी नहीं मिला। मैं कह सकता हूं कि मन्ना डे कभी नहीं मर सकते। वह दिग्गज हैं। उनकी आवाज हमेशा जीवित रहेगी।"

कुमार सानू : फिल्मोद्योग के लिए यह बहुत दुखदायी पल है। हमारे जैसे गायक उनके पदचिन्हों पर चलकर आज इस मुकाम पर पहुंचे हैं। उनके गानों ने बहुत प्रेरित किया है। अभी भी हम उनके गानों से प्रेरणा लेते और और उनसे बहुत कुछ सीखते हैं।"

 

Tags: manna day

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD