Saturday, 25 March 2023

 

 

खास खबरें पहला वनडे: हेनरी शिप्ले का पंजा, न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 198 रन से रौंदा भारत हर एक व्यक्ति के प्रयासों से 'विकसित' टैग हासिल करेगा : नरेंद्र मोदी डब्लूपीएल 2023: इसी वोंग ने अपनी हैट्रिक पर कहा: मैं अपनी लय को ढूंढने और योजना को निष्पादित करने की कोशिश कर रही थी मेरे कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी है: श्रद्धा कपूर ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने नितिन गडकरी से कटक-संबलपुर एनएच को जल्द पूरा करने का किया आग्रह पीएम नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु में बहुप्रतीक्षित व्हाइटफील्ड मेट्रो लाइन का किया उद्घाटन इराक में हवाई हमले में आईएस के तीन आतंकी मारे गए जम्मू-श्रीनगर रेल लिंक साल के अंत तक खुल जाएगा : अश्विनी वैष्णव सदस्यता जाने से फर्क नहीं पड़ता, अपना काम करता रहूंगा : राहुल गांधी यूरो 2024 क्वालीफायर्स : फ्ऱांस ने हॉलैंड को हराया, बेल्जियम भी जीता तीन महीने में ट्विटर की पेड ब्लू सर्विस ने सिर्फ 11 मिलियन डॉलर की कमाई की पहला टी 20: अफगानिस्तान की पाकिस्तान पर ऐतिहासिक जीत गर्भावस्था के दौरान कोविड, नवजात लड़के में पैदा कर सकता है मस्तिष्क विकार : रिपोर्ट मियामी ओपन: अल्काराज तीसरे दौर में मिसेज कोहली कहे जाने पर अनुष्का शर्मा ने दिया मजेदार रिएक्शन डब्लूपीएल 2023: शिवर ब्रंट का कैच छोड़ना भारी साबित हुआ : एलिसा हीली ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन उपयोगकर्ता जल्द ही अपने पेड चेक मार्क छुपा सकेंगे नौकरी के बदले जमीन मामले की सीबीआई जांच में शामिल हुए तेजस्वी यादव कर्नाटक में रेप के बाद नाबालिग की मौत सोमालिया में अचानक आई बाढ़ से 14 की मौत : संयुक्त राष्ट्र मुंबई के आवासीय इमारत में सनकी युवक का चाकू से हमला, 3 की मौत, 2 घायल

 

अनुशासन के कड़े पर नर्म दिल थे मन्ना डे'

मन्ना डे

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

कोलकाता (आईएएनएस) , 24 Oct 2013

महान पाश्र्व गायक मन्ना डे के करीबी लोगों को कहना है कि वह ज्ञान को तलाशने वाले, साहसिक व्यक्तित्व वाले और बेहद सख्त अनुशासन वाले व्यक्ति थे। मन्ना डे का गुरुवार तड़के बेंगलुरू के एक अस्पताल में निधन हो गया। 94 साल के डे लंबे समय से बीमार थे। वाइलिन वादक दुर्बादल चटर्जी मन्ना डे के साथ बिताए अपने चार दशकों को याद करते हुए कहते हैं, "वह अपनी जड़ों को नहीं भूले थे। बाहर से सख्त होने के बावजूद वह अंदर से उतने ही नर्म दिल इंसान थे। मछली पकड़ना उनका प्रिय शौक था।" चटर्जी ने आईएएनएस को बताया, "उनके बारे में कई लोगों को गलतफहमी थी कि वह बेहद सख्त और रूखे व्यवहार वाले हैं। असल में तो वह अंदर से बेहद नर्म दिल इंसान थे। यदि वह किसी को पसंद करते तो उसके कायल हो जाते और यदि नापसंद करते तो सख्त रहते। वह अजनबियों से घुलते-मिलते नहीं थे।" चटर्जी, मन्ना डे के बारे में एक मशहूर किस्सा बताते हैं, "एक बार हम उनके पुराने घर में बैठे थे। वह हारमोनियम लेकर गा रहे थे और मैं उनके सुरों को लिखता जा रहा था। अचानक एक लड़की दरवाजा खोलकर अंदर आई। मन्ना डे ने बिल्कुल रूखाई और सख्ती से कहा कि वह व्यस्त हैं और उसे वहां से जाने को कहा। लेकिन वह लड़की थोड़ी देर बाद फिर वहीं नजर आई।"

उन्होंने आगे बताया, "इस बार लड़की ने आग्रह से पूछा कि क्या मन्ना डे का घर यही है। मन्ना डे ने दो टूक शब्दों में पूछा कि वह क्यों आई है, वह उनकी बहुत बड़ी प्रशंसक थी और एक बार उनके चरण स्पर्श करना चाहती थी। यह सुनकर डे नर्म पड़ गए और उस लड़की को अंदर आने दिया। वह बेहद शालीन थे।" मन्ना डे ने अपने संगीत करियर में हिंदी, बांग्ला, गुजराती, मराठी, मलयालम, कन्नड़, असमी फिल्मों में पाश्र्व गायक के रूप में अपनी आवाज दी। उन्हें भारतीय क्षेत्रीय संगीत से बेहद प्रेम था, लेकिन पारंपरिक संगीत, सुर और राग के साथ आधुनिकता का मिश्रण भी उन्हें स्वीकार्य था। चटर्जी ने कहा, "वह कोई भी नया सुर, नया राग, नई बोली बहुत जल्दी सीखते थे, ऐसा नहीं होता तो कई सारी भाषाओं में उनके गीत नहीं होते।" मोहम्मद रफी, किशोर कुमार, मुकेश और हेमंत मुखोपाद्ययाय जैसे गायकों के समकालीन मन्ना डे ने हमेशा अपनी गायकी के स्तर को बनाए रखा। चटर्जी बताते हैं कि मन्ना सिर्फ काम और संगीत के क्षेत्र में ही अनुशासनप्रिय नहीं थे बल्कि निजी जिंदगी में भी वह काम और समय के बेहद पाबंद थे। वह रोज सुबह पांच बजे उठते थे, नित्यकर्म से निबटकर व्यायाम के लिए जाते थे, वापस आकर सुबह की चाय बनाते थे और फिर अपनी पत्नी को जगाते थे।

 

Tags: manna day

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD