Saturday, 10 June 2023

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में बलाचौर विधानसभा क्षेत्र का बहुत विकास हुआ: सांसद मनीष तिवारी मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में केबिनेट ने पंजाब के 14239 अध्यापकों को रेगुलर करने पर मोहर लगाई सांसद मनीष तिवारी ने किया गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के गांवों का दौरा; सुनी लोगों की समस्याएं जगत प्रकाश नड्डा ने तिरुमाला मंदिर में पूजा-अर्चना की वित्त वर्ष 2023-24 में 7.84 लाख करोड़ रुपये होगा यूपी का कर्ज, पहले से 40 प्रतिशत ज्यादा विदेश जाकर राहुल गांधी को आती है अल्पसंख्यक की याद - हरदीप सिंह पुरी मध्य प्रदेश पर भारी कर्ज, फिर भी सत्ता विरोधी लहर का मुकाबला मुफ्त उपहारों से कर रहे शिवराज सिंह चौहान साजन जी घर आए' के आधे गाने को सलमान खान के डुप्लीकेट ने किया था शूट: फराह खान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश हितों के लिए केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह से सहयोग मांगा वर्ष 2040 तक 27-28 ट्रिलियन डॉलर की होगी भारतीय इकॉनमी- हरदीप सिंह पुरी 'सत्यप्रेम की कथा' का नया गाना 'आज के बाद' रिलीज, मनन भारद्वाज और तुलसी कुमार ने दी आवाज तेजस्वी प्रकाश ने 'नागिन' के सेट पर सेलिब्रेट की प्री-बर्थडे पार्टी लुधियाना में बंदूक की नोंक पर सात करोड़ लूटे अरविंद केजरीवाल का भाजपा व कांग्रेस पर आप के घोषणापत्र की नकल करने का आरोप सांसद प्रतिभा सिंह ने लाहौल के विकास कार्यों के लिए सांसद निधि से 22.50 लाख की धनराशि की जारी ‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ को शुक्रवार को हुए 100 दिन पूरे काग्रेस ही देश और समाज को तरक्की के मार्ग पर ले जा सकती है - सांसद मनीष तिवारी 'इंटरनेट सर्वनाश' को टाल सकता है नाशा का मिशन रोम से प्रियंका चोपड़ा की तस्वीरों पर जेसिका अल्बा ने किया कमेंट दिल्ली एयरपोर्ट पर 62 लाख रुपए से ज्यादा के सोने के साथ 2 गिरफ्तार ये करते हैं जज' रैप सॉन्ग समाज के दोहरे मानकों की बात करता हैं: शर्लिन चोपड़ा

 

किरण बेदी पुडुचेरी की उपराज्यपाल नियुक्त

किरण बेदी
किरण बेदी

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 22 May 2016

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता और पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण बेदी को पुडुचेरी का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति भवन से रविवार को जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है, "भारत के राष्ट्रपति सहर्ष किरण बेदी को पुडुचेरी का उपराज्यपाल नियुक्त करते हैं।"किरण बेदी 1972 में भारतीय पुलिस सेवा की पहली महिला अधिकारी बनी थीं। वह दिल्ली की तिहाड़ जेल में पुलिस महानिरीक्षक (कारागार) सहित कई प्रमुख पद संभाल चुकी हैं। एशिया की सबसे बड़ी जेलों में से एक में उनके काम के कारण उन्हें जन सेवा के लिए रेमन मैगसेसे पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

बाद में उन्होंने अन्ना हजारे और अरविंद केजरीवाल के साथ भ्रष्टाचार के खिलाफ शुरू किए गए आंदोलन में हिस्सा लिया था। लेकिन फरवरी 2015 में दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले वह भाजपा में शामिल हो गई थीं और उन्हें पार्टी ने मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया था।लेकिन भाजपा को दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों में से केवल तीन सीटें ही मिली थीं, जबकि बेदी खुद पूर्वी दिल्ली के कृष्णा नगर निर्वाचन क्षेत्र से हार गई थीं। 

 

Tags: Kiran Bedi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD