Wednesday, 15 May 2024

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लुधियाना से उम्मीदवार अशोक पराशर पप्पी के लिए किया प्रचार मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फतेहगढ़ साहिब से आप उम्मीदवार गुरप्रीत जीपी के लिए किया प्रचार लोगों से कहा-काम करने वाले लोगों को 1 जून को जरूर करें वोट अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब बचाओ यात्रा का समापन श्री केशगढ़ साहिब में किया पंजाब भयंकर कर्जे की चपेट में, गर्दन तक कर्ज में डूबा हुआ है : विजय इंदर सिंगला कांग्रेस सरकार किसानों का कर्ज माफ करेगी; एमएसपी के लिए कानूनी गारंटी प्रदान करेगी वीरभूमि से हूं, खनन माफिया के सामने नहीं डालूंगा हथियार : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू चंडीगढ़ के वार्ड 8 से नगर निगम चुनाव लड़े अमरीक सिंह सैनी आम आदमी पार्टी में हुए शामिल अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर बन चुका है,अब मथुरा की बारी है-पुष्कर सिंह धामी संगरूर और फरीदकोट लोकसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी को मिली बड़ी मजबूती श्री आनंदपुर साहिब से भाजपा प्रत्याशी डा. सुभाष शर्मा ने भरा नामांकन नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले मनीष तिवारी की पदयात्रा में हजारों कांग्रेसी, आप,सपा वर्कर हुए शामिल धर्म के नाम पर लोगों को बांटने वाली बीजेपी को हटा कांग्रेस को विजेता बनाएं-गुरजीत औजला मीत हेयर ने मालेरकोटला में पार्टी कार्यालय का उद्घाटन किया राजा वड़िंग ने दाखा में चुनाव प्रचार किया, पंजाब के लिए कांग्रेस के 'पांच न्यायों' की वकालत की सीजीसी लांडरां की एनसीसी कैडेट एसयूओ महिमा को मिला बेस्ट कैडेट अवार्ड 6000 रुपए की रिश्वत लेता ए. एस. आई विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू शहरी मंत्री रहते भू माफिया बने पूर्व विधायकः सीएम सुखविन्दर सिंह सुक्खू मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने साइक्लिंग एक्सपीडिशन को रवाना किया एलपीयू द्वारा15वां अचीवर्स अवार्ड समारोह आयोजित: विद्यार्थियों को किया एक करोड़ रुपये के नकद पुरस्कारों से सम्मानित मोहकमपुरा से आम आदमी अध्यक्ष कांग्रेस में शामिल सैयामी खेर का कहना है, मुझे ऐसी भूमिकाएं करना पसंद है जो शारीरिक और भावनात्मक रूप से थका देने वाली हो, एक अभिनेता के रूप में यह फायदेमंद है

 

पांच राज्यों के चुनाव नतीजे : कुछ अपेक्षित, अभूतपूर्व भी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

19 May 2016

पांच राज्यों के चुनाव नतीजे चौंकाने वाले नहीं हैं, अलबत्ता कुछ अपेक्षित, कुछ अभूतपूर्व जरूर कहे जा सकते हैं। चौंकाने वाली बात अगर है तो यह कि तीन राज्य ऐसे हैं, जहां न कांग्रेस और न ही भाजपा सत्ता में आई, बल्कि क्षेत्रीय दलों ने अपना परचम लहराया। इसमें भी दो दलों ने अपनी वापसी कर राष्ट्रीय राजनीति में नए विकल्पों की संभावनाओं के बलवती कर दिया। तो क्या इन चुनाव परिणामों की गंभीरता को नजर अंदाज करना राष्ट्रीय दलों की चुनौती बन सकती है? इनको लेकर राष्ट्रीय राजनैतिक दल कितना चिंतित हैं, नहीं पता। मगर आंकड़े तो यही कहते हैं कि वर्ष 2017 के चुनावों के बाद राष्ट्रीय राजनीति के धरातल पर गठबंधन की राजनीति फिर उफान मारते जरूर दिखेगी। आज के नतीजों के बाद भाजपा जरूर बहुत जोश में दिख रही है। लेकिन पांच में से तीन राज्यों में क्षेत्रीय दलों की मजबूती ने यह जतला दिया है कि 2019 के आम चुनावों तक एक बार फिर गठबंधन की राजनीति देश के राजनैतिक घटनाक्रम में अहम होगी! संकेत तो कुछ ऐसी ही दिख रहे हैं, क्योंकि 2017 में 7 राज्यों के चुनाव होने हैं जिनमें उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, पंजाब में अकाली दल, मणिपुर में मणिपुर पीपुल्स पार्टी, फेडरल पार्टी ऑफ मणिपुर, वहीं हरियाणा में नेशनल लोक दल, हरियाणा जनहित कांग्रेस, हरियाणा विकास पार्टी का तो गुजरात में पाटीदार अनामत आंदोलन समिति (पीएएएस) का कहीं थोड़ा तो कहीं काफी प्रभाव है। 

इन नतीजों के बाद सबसे रोचक बात यह सामने आई है कि तीन मुख्यमंत्रियों की ताजपोशी तय है, तीनों ही कुंवारे हैं। नए चेहरे के रूप में असम के सर्बानंद सोनवाल हैं, जो अविवाहित हैं। वहीं ममता बनर्जी और जे जयलिलता भी कुंवारी हैं। यह एक संयोग ही है कि मोदी सरकार के पहले दो वर्ष के कार्यकाल के दौरान दिल्ली का इत्तेफाक, बिहार की हार और उत्तराखंड में हुई जल्दबाजी की रार के बाद 2016 में पहली बार असम में भाजपा की सरकार, बहुत बड़ी उपलब्धि है। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल में सीटों में वृद्धि के साथ वोट प्रतिशत बढ़ना और केरल में खाता खुलना ऐसी उपलब्धि है, जिसने पुराने सारे घावों पर मरहम का काम किया। लेकिन पुदुच्चेरी में कांग्रेस ने जीत कर इस चुनावी दंगल में अपनी उपस्थिति को कायम रखा है। असम में भाजपा गठबंधन ने जिसमें असम गण परिषद और बोडो पीपुल्स फ्रंट साथ थे, 15 वर्षों से काबिज कांग्रेस को बाहर का रास्ता दिखा दिया। स्थानीय मुद्दों पर ही असम में 80 प्रतिशत वोट पड़ने के बाद से ही यह लगने लगा था कि यहां पर नया वोट बैंक अपना असर दिखाएगा जो कि युवाओं और महिलाओं का था। 

बेदाग छवि के सर्बानंद सोनवाल जो स्वयं जनजाति से आते हैं। उन्होंने जनजातियों की एकता के नाम पर मतदाताओं को बहुत लुभाया।पश्चिम बंगाल में ममता की जीत की असल इबारत तो 2015 के स्थानीय चुनावों में लिखी जा चुकी थी, जब 92 स्थानीय निकायों में से 70 पर तृणमूल कांग्रेस, वाम मोर्चा को 6, कांग्रेस को 5 जबकि 11 ऐसे नगरीय निकाय है जहां पर किसी को भी स्पष्ट बहुमत नहीं मिला थे। राजनीतिक पंडितों ने तभी बता दिया था कि 2016 में ममता की जबरदस्त वापसी होगी, लेकिन इतनी जबरदस्त होगी। इसका असल अंदाजा किसी को भी नहीं था। ममता की लोकप्रियता और कार्यशैली उसी वक्त समझ में आ गई थी, जब 2011 में उन्होंने 34 वर्षों से काबिज वाम मोर्चे की जड़ें हिलाकर रख दीं और इस बार उसे तीसरे नंबर पर ला पटका। तमिलनाडु में 32 वर्षों के बाद ऐसा हुआ है कि लगातार दोबारा किसी की सरकार बनने जा रही है। वहां उनके खिलाफ कोई एंटी इन्कबेंसी लहर भी नहीं थी। 

जयललिता ने निश्चित रूप से गरीबों के लिए बहुत अच्छा काम किया था। उनकी सोशल इंजीनियरिंग काफी सफल रही। उन्होंने अपने नाम से कैंटीन से लेकर पानी और नमक तक की जो सहज और सस्ती उपलबधता दिलाई, गरीबों और आमजनों को वो खूब भाई। यहां भी महिला वोटों का प्रतिशत जयललिता के पक्ष में रहा, क्योंकि कुल 74 प्रतिशत मतदान हुआ था उसमें महिलाओं का प्रतिशत 82 था। साफ है कि महिलाओं ने 'अम्मा' के जिताने में कोई कसर नहीं छोड़ी और एक इतिहास रच केरल में कांग्रेस नेतृत्व वाला युनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) जो कि अब तक सत्ता में रहा, भ्रष्टाचार के आरोपों से जूझ रहा है। केरल में ओमन चांडी की सरकार भ्रष्टाचार के आरोपों में लिप्त रही। चुनावों में उसके लिए यही सबसे बड़ा मुद्दा रहा जो अंतत: ले डूबा। विपक्षी लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) का नेतृत्व वी.एस. अच्युतानंदन कर रहे हैं।पुदुच्चेरी में कांग्रेस और डीएमके के गठबंधन ने जीत हासिल की है। दोनों ने मिलकर 30 में से 17 सीटों पर कब्जा कर लिया। इसमें भी कांग्रेस ने अकेले 15 सीटें जीतीं। गौरतलब है कि भाजपा अपना खाता तक नहीं खोल पाई।

(लेखक स्वतंत्र पत्रकार हैं, ये इनके निजी विचार हैं) 

 

Tags: Election 2016

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD