Thursday, 08 June 2023

 

 

खास खबरें प्रदेश को फिर से खेलों में अग्रणी बनाने के लिए पंजाब सरकार कर रही है हर संभव प्रयास : गुरमीत सिंह मीत हेयर ग्रामीण पुलिस ने 13 सदस्यीय लुटेरा गिरोह का भंडाफोड़ , आठ आरोपी गिरफ्तार कैबिनेट मंत्री डा.बलजीत कौर ने मलोट शहर के वार्ड नं. 2 के लोगों की समस्याओं का लिया जायजा 8468 करोड़ रुपये की 29 परियोजनाओं से 12584 युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कृषि मंत्री चन्द्र कुमार ने किया 1.75 करोड़ की लागत से बनने वाले पशु चिकित्सालय का शिलान्यास सांसद विक्रमजीत सिंह साहनी ब्रिटेन में भारतीय उच्चायुक्त द्वारा 'सिख ऑफ द ईयर अवार्ड' से सम्मानित स्पीकर कुलतार सिंह संधवां द्वारा विधान सभा की विभिन्न कमेटियां गठित, नोटिफिकेशन जारी ‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ बुधवार को 97वें दिन में पहुंची मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा एक साल के अंदर 35वां जच्चा-बच्चा देखभाल केंद्र लोगों को समर्पित मॉक ड्रिल को पूरी गंभीरता से लें अधिकारी - जिलाधीश डॉ. निपुण जिंदल होशियारपुर में मस्जिदों व मदरसों को 14.25 लाख रुपए के विकास फंड किए जारी: एम.एफ. फारुकी पंजाब सरकार ने प्रदेश में एक वर्ष में 29 हजार से ज्यादा नौजवानों को दिया रोजगार: ब्रम शंकर जिंपा प्रदेश सरकार उद्यमियों को निवेश अनुकूल वातावरण प्रदान करने के लिए वचनबद्ध: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राहुल चाबा ने अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) का पद्भार संभाला ग्रामीण विकास व पंचायत मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने 134 कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने गांव बूथगढ़ में 82 लाख रुपए की लागत से विकास कार्यों की करवाई शुरुआत प्लास्टिक कम करो, पर्यावरण बचाओ थीम के तहत पर्यावरण दिवस मनाया गया पंजाब सरकार द्वारा रेत/बजरी को सस्ते भाव पर यकीनी बनाने के लिए 34 माइनिंग कलस्टर जल्द किये जाएंगे लोगों को समर्पित कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान ने हलका खरड़ के गाँवों को विकास कामों के लिए 83 लाख रुपए की ग्रांटें की जारी नई खेल नीति पंजाब में खेल संस्कृति के पुनरूद्धार को बढ़ावा देगी : मीत हेयर परिवहन मंत्री द्वारा मिनी और बड़े प्राईवेट बस ऑपरेटरों के साथ मीटिंग, टाईम-टेबल की कमियां जल्द दूर करने का भरोसा

 

विजय सांपला के पहले जनता दरबार में 2000 से अधिक लोग पहुंचे

सांपला सहित भाजपा के चारों मंत्रियों भगत, जोशी, मित्तल व ज्याणी ने सुनी शिकायतें

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 18 May 2016

पंजाब भर में दौरा करके पार्टी वर्करों में उत्साह भरने उपरांत भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को चंडीगढ़ में पार्टी के प्रदेश कार्यालय में जनता दरबार प्रोग्राम की शुरूआत की। इस प्रोग्राम के पहले दिन पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष श्री विजय सांपला तथा पंजाब सरकार में भाजपा कोटे के चार मंत्रियों ने खुले दरबार में लोगों की समस्याएं सुनी। पार्टी वर्करों में इस प्रोग्राम को लेकर इतना उत्साह था, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि राज्य भर से 2000 हजार से अधिक लोग इस जनता दरबार में अपनी फरियाद लेकर पहुंचे।श्री विजय सांपला करीब पौने 11 बजे पार्टी आफिस में पहुंच गए, जहां पार्टी वर्करों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया, श्री सांपला ने अपने कार्यालय में बैठकर लोगों को मिलना शुरू किया, पर लोगों की बड़ी गिनती देखते हुए वह कुछ ही देर के बाद कार्यालय के बरामदे में आ गए तथा शाम 3 बजे तक खुलकर लोगों को मिले। इस दौरान पार्टी के चारों मंत्री, वन मंत्री चुन्नी लाल भगत, स्थानीय निकाय मंत्री अनिल जोशी, उद्योग मंत्री मदन मोहन मित्तल तथा स्वास्थ्य मंत्री पंजाब सुरजीत कुमार ज्याणी लोगों को मिलते रहे।

उल्लेखनीय है कि पार्टी के संगठन महामंत्री दिनेश कुमार भी पार्टी वर्करों में घिरे रहे, इसके साथ ही पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर दिनेश बब्बू, मुख्य संसदीय सचिव सीमा रानी, पंजाब खादी बोर्ड के चेयरमैन हरजीत सिंह ग्रेवाल, पंजाब इनफोटैक के चेयरमैन मनजीत सिंह राए, पंजाब वाटर सप्लाई एंड सीवरेज बोर्ड के चेयरमैन विनोद शर्मा तथा पंजाब सरकार के सहायक मीडिया सलाहकार विनीत जोशी भी लोगों की मुश्किलें तथा शिकायतें सुनते रहे।यहां पहुंचे पार्टी वर्कर भी काफी खुश दिखाई दिए, उनका कहना था कि पार्टी में इस तरह वर्करों को मिलकर उनकी समस्याएं सुनने का प्रोग्राम काफी समय से ठप्प पड़ा था तथा बड़े लंबे समय के बाद हमारी सुनी जा रही है। लोक दरबार में पहुंचे एक भाजपा वर्कर का कहना था कि जनता दरबार का यह प्रोग्राम पार्टी वर्करों में और उत्साह पैदा करेगा तथा श्री सांपला जी जैसे खुले दिन से पार्टी वर्करों को मिल रहे हैं, उससे उनके हौंसले और बुलंद हुए हैं।

 

Tags: Vijay Sampla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD