Tuesday, 14 May 2024

 

 

खास खबरें युवा शक्ति का इस्तेमाल चुनाव अभियान में कैसे होगा, डा.सरोज पांडेय ने तैयार किया रोडमैप उन दलबदलुओं पर विश्वास न करें जिन्होने अपनी ही मां पार्टियों को धोखा दिया: सुखबीर सिंह बादल गुरु घर नतमस्तक हो औजला ने भरा नामांकन तरसेम सिंह डीसी की घर वापसी मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नवांशहर में मलविंदर कंग के लिए किया चुनाव प्रचार मनीष तिवारी की रामदरबार पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब प्रदेश कांग्रेस के उम्मीदवार विजय इंदर सिंगला ने श्री आनंदपुर साहिब सीट के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया पंजाब की लोकसभा रेस में आप निकली सबसे आगे, आधा दर्जन विधानसभा क्षेत्रों में कई बड़े दिग्गज नेता हुए पार्टी में शामिल पटियाला दा भरोसा परनीत कौर", नामांकन भरने के बाद रोड शो के जरिए विशाल शक्ति प्रदर्शन हरसिमरत कौर बादल ने बठिंडा से नामांकन पत्र दाखिल किया विरोधियों के पास उपलब्धियां के नाम पर गिनाने को कुछ नहीं : एन के शर्मा शराब के शौक़ीन मान की पंजाब में नशे खत्म करने की कभी नियत नहीं थी : डॉ. सुभाष शर्मा पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना संसदीय सीट से नामांकन पत्र दाखिल किया मीत हेयर द्वारा दायर किए गए कागजात, संगरूर के विकास एजेंडे को आगे बढ़ाया गया पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने प्रसिद्ध पंजाबी कवि सुरजीत पातर की अर्थी को दिया कंधा सुक्खू की फिल्म अभी बाकी, 2027 में आएगा पार्ट-टू : ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू कांग्रेस को मिली बड़ी मजबूती; बैंस ब्रदर्स पार्टी में शामिल कांग्रेस ने हर गरीब परिवार को हर साल एक लाख रुपये देने का वादा किया समावेशी विकास की प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ रहा अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग का चुनाव प्रचार देश के बेहतरीन साल थे मनमोहन सिंह की सरकार में : हरीश चौधरी पंजाब और दिल्ली की तरह अब केंद्र में भी गारंटी पूरे करेगी आम आदमी पार्टी : मीत हेयर

 

दिल्ली निकाय उपचुनाव : आप को 5, कांग्रेस को 4 वार्ड में जीत

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 17 May 2016

दिल्ली नगर निगम के 13 वार्डो में हुए उपचुनावों के नतीजों से मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को एक तगड़ा झटका लगा। उसे 13 वार्डो में से 10 में हार हाथ लगी। राजधानी दिल्ली में पहली बार निकाय चुनाव लड़ने वाली सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) ने पांच वार्डो में जीत दर्ज की। भाजपा केवल दो वार्डो में पकड़ बरकरार रख सकी और एक वार्ड में जीती।कांग्रेस ने उपचुनाव में पूर्वी दिल्ली नगर निगम (पूर्वी डीएमसी) में खिचड़ीपुर और झिलमिल दोनों वार्डो पर जीत पाई, भाजपा ने उत्तर दिल्ली नगर निगम (उत्तर डीएमसी) में चार में दो वार्डो-शालीमार बाग उत्तर व वजीरपुर में जीत हासिल की।कांग्रेस कमरुद्दीन नगर से भी जीतने में सफल रही, जबकि आप ने उत्तर डीएमसी के बल्लीमारान वार्ड में जीत दर्ज कराई।

कांग्रेस के उम्मीदवार अशोक भारद्वाज कमरुद्दीन नगर से सर्वाधिक 7,434 वोटों के अंतर से जीते। उन्हें कुल 15,892 वोट मिले। भाजपा के अनिल सिन्हा उप विजेता रहे, जिन्हें 8,458 वोट मिले।सबसे कम वोटों के अंतर से जीतने के मामले में दक्षिण डीएमसी का नानकपुरा वार्ड रहा, जहां आप के अनिल मलिक ने भाजपा के नितिन शर्मा को महज 522 वोटों से हराया।मलिक को 6,566 वोट मिले, जबकि शर्मा को 6,044 वोट मिले।2013 व 2014 में दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए निगम सदस्यों द्वारा दिए गए इस्तीफे के बाद से दिल्ली में तीनों नगर निकायों के 13 वार्ड रिक्त थे।

 

Tags: Election 2016

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD