Tuesday, 14 May 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस सरकार किसानों का कर्ज माफ करेगी; एमएसपी के लिए कानूनी गारंटी प्रदान करेगी वीरभूमि से हूं, खनन माफिया के सामने नहीं डालूंगा हथियार : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू चंडीगढ़ के वार्ड 8 से नगर निगम चुनाव लड़े अमरीक सिंह सैनी आम आदमी पार्टी में हुए शामिल अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर बन चुका है,अब मथुरा की बारी है-पुष्कर सिंह धामी संगरूर और फरीदकोट लोकसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी को मिली बड़ी मजबूती श्री आनंदपुर साहिब से भाजपा प्रत्याशी डा. सुभाष शर्मा ने भरा नामांकन नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले मनीष तिवारी की पदयात्रा में हजारों कांग्रेसी, आप,सपा वर्कर हुए शामिल धर्म के नाम पर लोगों को बांटने वाली बीजेपी को हटा कांग्रेस को विजेता बनाएं-गुरजीत औजला मीत हेयर ने मालेरकोटला में पार्टी कार्यालय का उद्घाटन किया राजा वड़िंग ने दाखा में चुनाव प्रचार किया, पंजाब के लिए कांग्रेस के 'पांच न्यायों' की वकालत की सीजीसी लांडरां की एनसीसी कैडेट एसयूओ महिमा को मिला बेस्ट कैडेट अवार्ड 6000 रुपए की रिश्वत लेता ए. एस. आई विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू शहरी मंत्री रहते भू माफिया बने पूर्व विधायकः सीएम सुखविन्दर सिंह सुक्खू मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने साइक्लिंग एक्सपीडिशन को रवाना किया एलपीयू द्वारा15वां अचीवर्स अवार्ड समारोह आयोजित: विद्यार्थियों को किया एक करोड़ रुपये के नकद पुरस्कारों से सम्मानित मोहकमपुरा से आम आदमी अध्यक्ष कांग्रेस में शामिल सैयामी खेर का कहना है, मुझे ऐसी भूमिकाएं करना पसंद है जो शारीरिक और भावनात्मक रूप से थका देने वाली हो, एक अभिनेता के रूप में यह फायदेमंद है यह चुनाव भारत के भविष्य का चुनाव है और नरेंद्र मोदी सारे देश को आगे ले जाना चाहते हैं : पूर्व गृह मंत्री अनिल विज केस में से नाम निकालने के बदले 10,000 रुपए रिश्वत लेता ए. एस. आई. विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू निरंकारी युवाओं के लिए ‘कैरियर मार्गदर्शन वर्कशाप’ का आयोजन किया ज़मीन के इंतकाल के बदले 3 हज़ार रुपए रिश्वत लेता पटवारी का कारिंदा विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू

 

बंगाल में ममता, असम में भाजपा, केरल में वाममोर्चा की जीत के अनुमान

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 16 May 2016

देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न होने के साथ ही सोमवार शाम आए एक्जिट पोल के नतीजों में पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी, असम में भाजपा, केरल में वाममोर्चा की स्पष्ट जीत के अनुमान जाहिर किए गए हैं। जबकि तमिलनाडु के लिए सर्वेक्षण के नतीजे बंटे हुए हैं। डीएमके को हालांकि यहां आगे दिखाया गया है और पुडुचेरी में भी डीएमके की जीत की बात कही गई है। लोकसभा चुनाव 2014 के बाद लोकप्रियता की सबसे बड़ी परीक्षा में भाजपा को असम में जीत मिलने की पूरी संभावना जाहिर की गई है, और यदि ऐसा हुआ तो इस राज्य से कांग्रेस का 15 साल लंबा शासन समाप्त हो जाएगा।

असम विधानसभा में कुल 126 सीटें हैं। टुडेज चाणक्य के मुताबिक, यहां भाजपा को 90, कांग्रेस को 27, एआईयूडीएफ को नौ व अन्य को तीन सीटें मिलने की संभावना है। वहीं, एक्सिस माई इंडिया और इंडिया टुडे के सर्वे के मुताबिक, कांग्रेस को यहां 26 से 33 सीटें मिलने की संभावना। भाजपा 79 से 93 सीटें जीतकर पहली बार यहां सरकार बना सकती है। एएलयूडीएफ को छह से 10 सीटें मिलने के आसार हैं। एबीपी न्यूज के मुताबिक, यहां भाजपा को 81, कांग्रेस को 33, एआईयूडीएफ को 10 और अन्य को दो सीटें मिलने का अनुमान है। सी वोटर के मुताबिक भाजपा को 57, कांग्रेस को 41, एआईयूडीएफ को 18 और अन्य को 10 सीटें मिलने की संभावना है। 

पश्चिम बंगाल विधानसभा में कुल 294 सीटें हैं। यहां सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार के बने रहने के आसार हैं। एग्जिट पोल में तृणमूल को सबसे बड़ी पार्टी के रूप में पेश किया गया है। हालांकि उनकी सीटों की संख्या में कुछ गिरावट हो सकती है। एबीपी आनंदा ने 294 सीटों में से तृणमूल को 178, जबकि वाम मोर्चा-कांग्रेस गठबंधन को 110 और भाजपा को चार सीटें मिलने का अनुमान लगाया है। तृणमूल के पास निर्वतमान विधानसभा में 184 सीटें हैं। सीवोटर के पोल में तृणमूल को 167, वाम मोर्चा को 75, कांग्रेस को 45, भाजपा को चार और अन्य को तीन सीटें मिलने की बात कही गई है। वहीं -टुडेज चाणक्य के मुताबिक तृणमूल को 210, वाम मोर्चा-कांग्रेस को 70, भाजपा को 14 सीटें मिलने की संभावना है। 

न्यूज नेशन के मुताबिक, तृणमूल को 151-155, वाम मोर्चा को 89-93 और कांग्रेस को 43-47 सीटें मिलने का अनुमान है। एक्सिस माई इंडिया और टीवी टुडे के मुताबिक, तृणमूल को 233 से 253, वाम मोर्चा को 38-52, भाजपा को 1-5 और अन्य को 2-5 सीटें मिलने की संभावना है।उल्लेखनीय है कि वाम मोर्चा और कांग्रेस ने पिछले चुनाव यानी 2011 में कुल 294 सीटों में से क्रमश: 62 और 42 सीटें जीती थीं। इस चुनाव में दोनों के साथ होने पर करीब छह सीटें ज्यादा जीतने का अनुमान है।तामिलनाडु में दो सर्वेक्षणों में मुख्यमंत्री जे. जयललिता की एआईएडीएमके की पराजय का अनुमान जाहिर किया गया है। लेकिन तीसरे सर्वेक्षण में उन्हें 139 सीटें दी गई हैं, और उनके सत्ता में बरकरार रहने की बात कही गई है। एक्सिस माई इंडिया के मुताबिक, एआईएडीएमके को 234 सदस्यीय विधानसभा में 89-101, डीएमके-कांग्रेस को 124-140 सीटें, भाजपा को 0 से तीन सीटें व अन्य को चार से आठ सीटें मिलने की संभावना है। 

वहीं न्यूज नेशन के मुताबिक, एआईएडीएमके को 95-99 सीटें, डीएमके को 114-118 सीटें, पीडब्ल्यूएफ को 14 सीटें, भाजपा को चार सीटें व अन्य को नौ सीटें मिलने का अनुमान है। लेकिन सी-वोटर ने एआईएडीएमके को 139 सीटें दी है और डीएमके गठबंधन को 78 सीटें।केरल में विधानसभा की कुल 140 सीटें हैं। इंडिया टीवी सी वोटर के मुताबिक, यहां एलडीएफ को 74-82, यूडीएफ को 54-62, राजग को 0-4 व अन्य को 0-4 सीटें मिलने की संभावना है। वहीं एक्सिस माई इंडिया के मुताबिक, यूडीएफ को 38-48, एलडीएफ को 88-101, भाजपा को 0 से तीन और अन्य को एक से चार सीटें मिल सकती हैं। एक्जिट पोल में पुडुचेरी में भी डीएमके-कांग्रेस गठबंधन की जीत का अनुमान लगाया गया है।

 

Tags: Election 2016

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD