Monday, 27 March 2023

 

 

खास खबरें कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल द्वारा विधान सभा क्षेत्र घन्नौर और राजपुरा का दौरा चेतन सिंह जौड़ामाजरा द्वारा फसलों के नुकसान का जायज़ा लेने के लिए गाँवों का दौरा पंजाब सरकार पूर्व सैनिकों के कल्याण और विकास के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध : चेतन सिंह जौड़ामाजरा आनंद शर्मा ने मुख्यमंत्री से भेंट की उप-मुख्यमंत्री ने काली माता मंदिर पधाई में की पूजा-अर्चना हरित हाइड्रोजन एवं अमोनिया परियोजना के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित ‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ सोमवार को 30वां दिन देश में आयुर्वेद को बढ़ावा देने में हरियाणा का अहम योगदान रहेगा - मनोहर लाल खट्टर टीबी उन्मूलन में पंचायतें निभाएं भूमिका - शिव प्रताप शुक्ल अदाणी मामले की जांच से डरी सरकार, राहुल के सवालों का जवाब नहीं: मल्लिकार्जुन खड़गे कर्नाटक रिश्वत मामला: सुप्रीम कोर्ट ने लोकायुक्त की याचिका पर बीजेपी विधायक से मांगा जवाब 38वें जन्मदिन पर राम चरण ने किया खुलासा, अगली फिल्म का नाम 'गेम चेंजर' राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय दौरे पर कोलकाता पहुंची किसान अपनी उपज की प्रोसेसिंग कर कमा सकते हैं अच्छा मुनाफा : डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल भगवंत मान सरकार का बडा एलान , ग्रुप ए और बी नौकरी के लिए आवेदन कर सकेगें पूर्व सैनिक 24,000 रुपए की रिश्वत लेने के दोष अधीन विजीलैंस द्वारा पटवारी काबू 'गुम है किसी के प्यार में' शो के 800 एपिसोड पूरे, टीम ने मनाया जश्न मेन्स सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट्स : अजिंक्य रहाणे, भुवनेश्वर कुमार का क्रिकेट में करियर खत्म? इटली ने यूरो क्वालिफायर में माल्टा को हराया पेड अकाउंट एकमात्र सोशल मीडिया होगा, जो मायने रखता है : एलन मस्क इंग्लैंड, पुर्तगाल ने यूरो 2024 क्वालिफायर में बैक-टू-बैक जीत हासिल की

 

ईश्वर प्राप्ति योग का लक्ष्य

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जीन्द (हरियाणा) , 15 May 2016

सफीदों रोड़ आर्य समाज में आयोजित यज्ञ व साप्ताहिक सत्संग के उपलक्ष पर उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए धर्मवीर आर्य ने योग को ईश्वर प्राप्ती का साधन बताया। धर्मवीर आर्य ने श्रोताओं को बताया कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं है बल्कि परम पिता परमात्मा को प्राप्त करने का एक मुख्य साधन है। उन्होंने बताया कि यम, नियम , आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, धारणा, ध्यान व समाधि के माध्यम से उस परमपिता परमात्मा को प्राप्त कर परम सुख को प्राप्त किया जा सकता है। योग का लाभ न केवल इस जन्म में बल्कि जन्म-जन्मान्तरों तक मिलता है। लेकिन इसके लिए अत्यंत साधना व पुरूषार्थ की आवश्यकता है। महर्षि पतंजलि द्वारा प्रतिपादित योग दर्शन में इसकी बारीकी से व्याख्या की है।  किसी भी साध्य को प्राप्त करने के लिए साधन का ठीक होना अत्यंत आवश्यक है। 

परमपिता परमात्मा को प्राप्त करने व योग साधना करने के लिए शरीर को स्वस्थ रखना अत्यंत आवश्यक है और योग की इसमें महति भूमिका है। योगाभ्यास से न केवल शरीर स्वस्थ होता है बल्कि आत्मा भी निर्मल  होकर उस परमांनद को प्राप्त होती है जिसके लिए यह मानव जन्म मिला है। प्रत्येक व्यक्ति को नियमित इसका पालन करना चाहिए। इस अवसर पर सुनील आर्य, अनिल बडगुज्जर, नरेन्द्र गौतम, सुशिल भारद्वाज, सत्यवान देशवाल, राधेश्याम सैनी, विवेक सैनी, मास्टर अनिल, तेजस आर्य, वीरेंद्र सैनी,सागर सैनी, अभिषेक तातन, कविता आर्या ,सावित्री देवी ,मनीषा आर्या ,सोम किरण आर्या ,श्रुति आर्या, नेहा जांगड़ा व पूजा जांगड़ा आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे। 

 

Tags: DHARMIK

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD