Friday, 09 June 2023

 

 

खास खबरें केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के तहत संवाद कार्यक्रम में भाग लिया राज्यपाल स्वयं चंडीगढ़ पुलिस को कटारूचक मामले में एफ आई आर दर्ज करने का निर्देश दें: सरदार बिक्रम सिंह मजीठिया कलाकारों का सबसे ज्यादा शोषण होता है : जसलीन रॉयल सचिन पायल से सुलह स्थायी : मुख्यमंत्री अशोक गहलोत प्रो लीग में भारत को मेजबान नीदरलैंड से 1-4 से हार का सामना करना पड़ा एमएसपी में वृद्धि से किसानों के जीवन में होगा व्यापक परिवर्तन : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पाकिस्तानी ड्रोन ने गिराए नशीले पदार्थ; बीएसएफ, पंजाब पुलिस ने किया बरामद विपक्षी दलों की पटना में बैठक से पहले बिहार महागठबंधन में सुगबुगाहट तेज वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान पंजाब द्वारा नाबार्ड से सहायता प्राप्त ग्रामीण बुनियादी ढांचा प्रोजेक्टों के अंतर्गत 800 करोड़ रुपए का रिकार्ड प्रयोग कैनेडा से जबरन वतन वापसी का सामना कर रहे विद्यार्थियों को कानूनी सहायता देंगेः कुलदीप सिंह धालीवाल मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने अधिकारियों को डॉ. बी.आर.अम्बेदकर स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ मैडीकल साइंसेज के निर्माण में तेजी लाने के दिए आदेश भाजपा गठबंधन सरकार जब एमएसपी पर फसल खरीद ही नहीं रही है तो सिर्फ कागजों में एमएसपी बढ़ाने का क्या औचित्य है: अभय सिंह चौटाला कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने जंडियाला गुरु विधानसभा क्षेत्र की तीन सड़कों के चौड़ीकरण का काम शुरू किया बीजेपी की 9 जून की पटियाला रैली की तैयारी सम्पूर्ण बैंक पढ़े लिखे बेरोजगारों को अधिक से अधिक कर्ज देकर बनाए मजबूत: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल बाल मजदूरी कर रहे बच्चों को किया जाए रेसक्यू: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल आरबीआई ने नहीं किया रेपो रेट में बदलाव, विकास दर 6.5 फीसदी रहने का अनुमान भारत व अमेरिका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा के दौरान सहयोग बढ़ाने पर करेंगे चर्चा एम.एस. धोनी ने अपनी पहली फिल्म 'लेट्स गेट मैरिड' का टीजर साझा किया अफगानिस्तान में मिनीबस के खाई में गिरने से 24 लोगों की मौत विकास के एजेंडे पर काम कर रही है पंजाब सरकार: ब्रम शंकर जिंपा

 

नीतीश कुमार को 'अंगुलीमाल' से 'वाल्मीकि' बनने की चाहत : रामकृपाल यादव

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना (बिहार) , 12 May 2016

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शराबबंदी को लेकर राज्यों के दौरा करने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने जोरदार सियासी हमला बोला है। केंद्रीय पेयजल एवं स्वच्छता राज्यमंत्री रामकृपाल यादव ने तंज कसते हुए कहा कि नीतीश शराबबंदी के नाम पर 'अंगुलीमाल' से 'वाल्मीकि' बनने की चाहत में भारत दर्शन कर रहे हैं। भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री को नसीहत देते हुए कहा कि नीतीश को देश घूमने के बजाय बिहार पर ध्यान देना चाहिए। नीतीश कुमार द्वारा वाराणसी में कार्यकर्ता सम्मेलन किए जाने पर रामकृपाल ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सवाल किया, "नीतीश को काशी जाने की इतनी हड़बड़ी क्यों थी? शास्त्रों के अनुसार लोग काशी कब और क्यों जाते हैं? यह जरूर पता होगा। जद (यू) के नेताओं को तो अभी बिहार में पांच साल का शासन पूरा करना है। अभी से राजनीतिक मोक्ष प्राप्त करने की बेचैनी कैसी?"

पाटलिपुत्र के सांसद ने आरोप लगाया, "नीतीश ने जीवन भर धकेलने पर चलने वाली गाड़ी पर बैठकर राजनीतिक यात्रा की। हमेशा वैसाखी के सहारे सत्ता में बने रहे और आज भी वैसे (राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस के सहारे) ही सत्ता में बने हुए हैं और चले हैं नरेंद्र मोदी को चुनौती देने।"उन्होंने सवालिया लहजे में पूछा कि अगर शराबबंदी उनका (नीतीश) राजनीतिक एजेंडा था और वह गांधीवादी सिद्धांत के अनुनायी थे तो वर्ष 2005 में सत्ता में आते ही बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू क्यों नहीं की? रामकृपाल ने कहा कि जिस समय नीतीश ने बिहार की सत्ता संभाली थी, तब शराब से प्राप्त राजस्व को 300 करोड़ रुपये था, जो अब बढ़कर 4,000 करोड़ रुपये हो गया। न्यूनतम बिक्री कोटा से अधिक बेचने पर कम एक्साइज ड्यूटी का प्रावधान कर शराब को गांव-गांव बिकवाया, नौजवानों की पूरी नस्ल को बर्बाद किया और अब 70 चूहे खाकर बिल्ली हज को चली है। 

इधर, भाजपा के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने भी नीतीश को नसीहत देते हुए कहा कि नीतीश को देश घूमने के बजाय बिहार पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा, "बिहार में 'जंगलराज' कहने पर आपको भले मिर्ची लग रही है, लेकिन बिहार की हालत सही में बदतर होती जा रही है।"उन्होंने कहा कि बिहार में शराबबंदी एकमात्र मुद्दा नहीं है, अपराध सबसे बड़ा मुद्दा है। 

 

Tags: Ram Kripal Yadav

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD