Friday, 29 September 2023

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पंजाब को देश का अग्रणी राज्य बनाकर शहीद भगत सिंह के सपने साकार करने का प्रण वर्ल्ड रेबीज-डे- ब्लाक खुईखेड़ा के विभिन्न सेंटरों में लगाया जागरूकता कैम्प एसआईटी के पास पर्याप्त सबूत कि सुखपाल खैरा ड्रग्स तस्करी में शामिल रहे हैं - मलविंदर सिंह कंग आपदा प्रभावितों की मदद के लिए आगे आईं शिमला की वयोवृद्ध महिलाएं भारतीय स्टेट बैंक के कर्मचारियों ने आपदा राहत कोष में दिया योगदान पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन हरचंद सिंह बरसट के मार्गदर्शन में सार्वजनिक प्रदर्शन प्रणाली का उद्घाटन किया गया प्रदूषित हवा व वातावरण परिवर्तन के दुष्प्रभावों से बचने के लिए आज से ही सावधान रहने की जरुरत: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने यू.ए.ई. के प्रवासी हिमाचलियों को निवेश के लिए आमंत्रित किया दशहरे उत्सव को मज़ेदार कॉमेडी और हंसी से भरने जा रही है गिप्पी ग्रेवाल स्टारर फिल्म "मौजां ही मौजां" गेहूँ के स्टॉक में हेराफेरी के दोष अधीन विजीलैंस द्वारा डी.एफ.एस.सी, दो इंस्पेक्टर और तीन आढ़तियों के खि़लाफ़ केस दर्ज पंजाब के गाँव नवां पिंड सरदारां ने जीता बैस्ट टूरिज्म विलेज ऑफ इंडिया 2023 अवॉर्ड सिख नेशनल कॉलेज चरण कंवल बंगा में डिग्री वितरण समारोह का आयोजन शहीदों के परिजनों को देश के 140 करोड़ लोग 1-1 रुपया आर्थिक मदद दें : वीरेश शांडिल्य पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ लीवर एंड बिलियरी साइंसेज़ में जल्द शुरू होगी लीवर ट्रांसप्लांट की सुविधा राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सीमा से सटे गांवों के लोगों के हौंसले को सराहा धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में शराब व माँस की बिक्री पर लगे प्रतिबंधः वीरेश शांडिल्य अप्रैल 2022 से अब तक पी.एस.पी.सी.एल और पी.एस.टी.सी.एल द्वारा 4151 नौकरियाँ प्रदान की गईं- हरभजन सिंह ई.टी.ओ. खरीफ मंडीकरण सीजन 2023-24 के लिए सभी पुख़्ता प्रबंध मुकम्मल: लाल चंद कटारूचक्क शाहपुर विस क्षेत्र में हर घर नल और जल पहुंचेगा: केवल सिंह पठानिया शहीद प्रदीप सिंह की अंतिम अरदास: मुख्य मंत्री की तरफ से कैबिनेट मंत्री जौड़ामाजरा ने श्रद्धा के फूल किए भेंट प्राकृतिक कृषि पद्धति से मज़बूत होगी किसानों की आर्थिकी : शिव प्रताप शुक्ल

 

मौत के बाद ही मेरा उत्तराधिकारी घोषित होगा : सैयद अली शाह गिलानी

Listen to this article

Rouf Pampori

Rouf Pampori

5 Dariya News

श्रीनगर , 02 May 2016

जम्मू एवं कश्मीर के बीमार वयोवृद्ध अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी ने सोमवार को कहा कि हुर्रियत कांफ्रेस उनकी मौत के बाद ही उनका उत्तराधिकारी घोषित करेगी। अपने उत्तराधिकारी के नाम की घोषणा करने संबंधी अटकलों पर विराम लगाते हुए उन्होंने कहा, "तहरीक-ए-हुर्रियत के पदाधिकारी मेरी मौत के बाद ही उत्तराधिकारी के नाम पर फैसला लेंगे।"मीडिया में रविवार को खबरें आई थीं कि गिलानी वरिष्ठ अलगाववादी नेता हुर्रियत कांफ्रेंस के उपाध्यक्ष अशरफ सेहराई को अपना उत्ताधिकारी घोषित कर सकते हैं।

वर्ष 1990 में जम्मू एवं कश्मीर में अलगाववादी अभियान शुरू होने के समय से ही गिलानी (86) की हुर्रियत कांफरेंस में महत्वूपर्ण भूमिका रही है। 2003 से वह हुर्रियत के अपने उस धड़े के अध्यक्ष रहे हैं जिसे कट्टरपंथी माना जाता है।तीन बार विधायक रह चुके गिलानी 2006 में जब जेल में थे तब पता चला था कि उन्हें गुर्दे का कैंसर है। इसी साल मार्च में नई दिल्ली में उन्हें हल्का दिल का दौरा भी पड़ा था।गिलानी 2008 से ज्यादातर श्रीनगर में घर में नजरबंद रहे हैं। वह अलगाववादी आंदोलन में बेहद सक्रिय रहे हैं और जम्मू एवं कश्मीर को पाकिस्तान में शामिल करने के पक्षधर हैं।

 

Tags: Syed Ali Geelani

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD