Sunday, 28 May 2023

 

 

खास खबरें 'रुसलान' टाइटल को लेकर सलमान खान के जीजा को कोर्ट का नोटिस कांग्रेस भारतीय संस्कृति से नफरत क्यों करती है, पवित्र सेंगोल को वॉकिंग स्टिक के रूप में संग्रहालय में रखा गया : अमित शाह 9 साल में नौकरियां छीनकर 'विश्वगुरु' बना भारत : मल्लिकार्जुन खड़गे ग्वालियर घराने और गोरखपुर का नाता सदियों पुराना : योगी आदित्यनाथ '9 साल 9 सवाल': मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर कांग्रेस ने उठाए सवाल पटियाला जिले में भाजपा को मिली बड़ी मजबूती लुधियाना के साहनेवाल की बेटी और बेटे ने किया इलाके का नाम रोशन एमएलए की ओर से विशेष सम्मान पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा दसवीं के नतीजों का ऐलान ‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ शुक्रवार को 85वें दिन हिसार जिला के हलका बरवाला पहुंची '9 साल 9 सवाल': मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर कांग्रेस ने उठाए सवाल मुंबई डीआरआई ने 1500 करोड़ रूपए के मूल्य के मादक पदार्थो को नष्ट किया शतरंज: मैग्नस कार्लसन ने 2023 सुपरबेट रैपिड एंड ब्लिट्ज पोलैंड जीता जयपुर में तेज आंधी के साथ भारी बारिश का कहर नो-फ्लाई सूची में नाम डालने के लिए इमरान ने पाक सरकार को कहा शुक्रिया प्रियंका चोपड़ा जोनस स्टारर 'सिटाडेल' के दूसरे सीजन की तैयारियां शुरू अली फजल ने 'कंधार' के सेट से जेरार्ड बटलर के साथ तस्वीरें की शेयर नया संसद भवन विवाद: अखिलेश यादव बोले, 'भाजपा ने मान लिया अब सत्ता सौंपने का समय आ गया' कार्तिक-कियारा स्टारर 'सत्यप्रेम की कथा' की शूटिंग पूरी, 29 जून को होगी रिलीज कर्नाटक में कैबिनेट विस्तार से पहले दिल्ली में सोनिया गांधी, राहुल गांधी से मिले सिद्दारमैया मलेशिया मास्टर्स : पीवी सिंधु, प्रणय सेमीफाइनल में, श्रीकांत क्वार्टर में बाहर कार्यकर्ताओं से दुर्व्यवहार करना दिग्विजय की पुरानी आदत : ज्योतिरादित्य सिंधिया

 

गर्मी से पीड़ित लोगों की मदद के लिए आगे आए ममूटी

ममूटी
ममूटी

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कोचि , 27 Apr 2016

मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार ममूटी ने बुधवार को केरल के मुख्यमंत्री ओमान चांडी से मुलाकात कर बढ़ती गर्मी और लू से पीड़ित लोगों की मदद करने का आग्रह किया। पलक्कड़ और कन्नूर जिलों में बुधवार को तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।ममूटी ने चांडी से कहा कि बड़ी संख्या में लोग लू से पीड़ित हैं और पानी एक दुर्लभ वस्तु बन कर रह गया है।ममूटी ने संवाददाताओं से चांडी की मौजूदगी में कहा, "मैंने पीड़ित लोगों की मदद करने के लिए सभी समान विचार वाले लोगों की एक बैठक बुलाई है। 

मेरी इच्छा है कि राज्य सरकार भी पीड़ित लोगों के लिए कुछ करे। " चांडी ने कहा कि वह कल (गुरुवार को) अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर लू और गर्मी से परेशाना लोगों की मदद के लिए मंत्रियों और अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।चांडी ने ममूटी के इस कदम की सराहना की। साथ ही यह भी कहा कि सरकार पीड़ित लोगों की मदद की पूरी कोशिश करेगी।स्वास्थ्य अधिकारियों ने चेताया है कि गर्मी से बचने के लिए लोगों को पर्याप्त सुरक्षा के उपाय करने चाहिए। सुबह 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे के बीच लोगों को घर के अंदर ही रहना चाहिए। अगर वे बाहर जाते हैं, तो साथ में छाता लेकर जाएं।

 

Tags: Oommen Chandy

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD