Friday, 26 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

राज्यसभा मनोनयन के साथ नवजोत सिंह सिद्धू की राजनीति में वापसी

नवजोत सिंह सिद्धू
नवजोत सिंह सिद्धू
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 24 Apr 2016

क्रिकेटर से राजनेता बने नवजोत सिंह सिद्धू के राज्यसभा में मनोनयन से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने काफी आस लगा रखी है। पार्टी को विश्वास है कि सिद्धू के मनोनयन से अगले साल पंजाब में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में उसकी जीत की संभावना बढ़ेगी, साथ ही उच्च सदन में उनके साफ-साफ बोलने का भी पार्टी को लाभ मिलेगा। भापजा के सहयोगी शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) के प्रति आलोचनात्मक नजरिए की वजह से सिद्धू पार्टी में हाशिए पर कर दिए गए थे। उन्होंने भी एक रणनीति के तहत खुद को बहुत सक्रिय नहीं रखा। 

सिद्धू वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर अमृतसर से जीते थे। लेकिन, 2014 में पार्टी ने उनकी जगह अरुण जेटली को अमृतसर से टिकट दिया। बताया जाता है कि अकाली दल के दबाव में जेटली ने वहां से नामांकन दाखिल किया था, लेकिन वह हार गए थे। सिद्धू के नामांकन से इन अटकलों पर भी विराम लगा है कि वह अकाली दल के नेतृत्व से चल रही नाराजगी की वजह से आम आदमी पार्टी में शामिल हो सकते हैं। 

उनकी पत्नी नवजोत कौर अमृतसर पूर्वी क्षेत्र से विधायक हैं और वह कई बार अकाली दल को आड़े हाथों ले चुकी हैं। पंजाब में भाजपा और एसएडी के बीच गठबंधन है और उम्मीद है कि अगले साल विधानसभा चुनाव भी दोनों मिलकर लड़ेंगे। पंजाब के पार्टी प्रभारी और भाजपा उपाध्यक्ष प्रभात झा ने संकेत दिया कि सिद्धू राष्ट्रीय राजनीति में भूमिका निभाएंगे। झा ने आईएएनएस से कहा कि वह सिद्धू के राज्यसभा में मनोनयन को राजनीतिक चश्मे से नहीं देखते। इसे राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य में देखना चाहिए क्योंकि सिद्धू देश भर में जाने जाते हैं।उन्होंने कहा, "सिद्धू विश्वस्तरीय क्रिकेटर रहे हैं। वह एक अच्छे कमेंटेटर हैं। बेहतरीन वक्ता हैं। 

राज्यसभा में उनके मनोनयन से न केवल उनकी अपनी, बल्कि उच्च सदन की भी मर्यादा बढ़ेगी।"पंजाब के एक अन्य पार्टी प्रभारी तरुण चुग ने इस फैसले का स्वागत किया है। चुग ने कहा, "जहां तक राज्य की राजनीति में उनकी भूमिका का सवाल है, तो जब समय आएगा तो हमारा केंद्रीय नेतृत्व निश्चित रूप से इस पर ध्यान देगा।" भाजपा के एक नेता ने आईएएनएस को नाम न बताने की शर्त पर कहा कि सिद्धू के राज्यसभा में मनोनयन से पंजाब के सिख-जाट मतदाताओं में अच्छा संकेत जाएगा। 

निश्चित रूप से यह आम आदमी पार्टी के लिए एक बड़ा झटका होगा जो उन्हें रिझाने की कोशिश कर रही थी। सिद्धू चुनावों में भाजपा के स्थाई प्रचारकों में रहे हैं। वह लोकप्रिय टी कार्यक्रमों में आते हैं और अपनी हाजिरजवाबी के लिए जाने जाते हैं।सिद्धू उन छह लोगों में शामिल हैं जिन्हें नरेंद्र मोदी सरकार ने राज्यसभा में मनोनीत किया है। 

 

Tags: Navjot Singh Sidhu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD