Friday, 02 June 2023

 

 

खास खबरें पंजाब यूनिवर्सिटी की ग्रांटों को लेकर पंजाब-हरियाणा की हुई मीटिंग प्रदेश सरकार जनकल्याण के लिए समर्पित : मुकेश अग्निहोत्री विक्रमादित्य सिंह ने नितिन गडकरी से भेंट की विक्रमादित्य सिंह ने नई दिल्ली में केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से की भेंट ‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ वीरवार को 91वें दिन जिला हिसार के उकलाना विधानसभा क्षेत्र के गांव बनभोरी, मतलोडा, सरहेडा, खरक पूनिया व बधावड़ पहुंची मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने टूटू में श्री कामनापूर्ण गौशाला का निरीक्षण किया राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने वार्षिक रेडक्रॉस मेले का शुभारम्भ किया गुरमीत सिंह खुडियां ने कृषि, पशुपालन और खाद्य प्रसंस्करण मंत्री का पदभार संभाला मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंचायती ज़मीनों के कब्ज़े छुड़ाने की मुहिम और तेज़ करेंगे: लालजीत सिंह भुल्लर सिपाही के लिए 2 लाख रुपए रिश्वत लेता दुकानदार विजीलेंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू नगर निगम हाउस की जनरल बैठक में शहर वासियों के हित में पास किए गए अलग-अलग प्रस्ताव: मेयर सुरिंदर कुमार खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2023 में एलपीयू के विद्यार्थियों ने अब तक टॉप 11 मैडल जीते पंजाब सरकार लोगों की समस्याओं का पहल के आधार पर कर रही है हल: ब्रम शंकर जिंपा दो करोड़ रिश्वत कांड मामले में चन्नी के बारे में हुए सनसनीख़ेज़ खुलासे, पीडि़त खिलाड़ी आया सामने गेहूं खरीद में संगरूर जिला रहा अग्रणी: लाल चंद कटारूचक ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले जिलों को सम्मानित किया जरनैल सिंह कत्ल मामला : पंजाब पुलिस एजीटीएफ ने बंबीहा गिरोह के कारकुन गुरवीर गुरी को गिरफ्तार किया; पिस्टल बरामद पंजाब पुलिस ने लारेंस बिश्नोई द्वारा समर्थित जबर वसूली करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया; तीन संचालक गिरफ्तार पंजाब पुलिस द्वारा ऑपरेशन क्लीन के तहत नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कारवाई विजीलैंस ब्यूरो ने एआईजी आशीष कपूर को आय से अधिक संपत्ति बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में 43.34 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाएं समर्पित कीं थाईलैंड ओपन: किरण जॉर्ज ने वर्ल्ड नंबर 9 शि यू की को हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया

 

त्रयंबकेश्वर मंदिर में महिलाओं को प्रवेश की इजाजत, विरोध में बंद

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नासिक (महाराष्ट्र) , 21 Apr 2016

देश में बारह ज्योतिर्लिगों में शामिल ˜त्रयंबकेश्वर मंदिर में गुरुवार सुबह उस वक्त एक बहुत बड़ा सामाजिक बदलाव देखने को मिला, जब मंदिर में तीन महिलाओं को प्रवेश करने दिया गया। स्थानीय लोगों ने हालांकि इसके विरोध में बंद रखा। स्वराज्य महिला संगठन (एसएमएस) की अध्यक्ष वनीता गुट्टे की अगुवाई में सात महिला कार्यकर्ताओं को कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच मंदिर में प्रवेश कराया गया।इनमें से तीन महिला कार्यकर्ताओं ने मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश किया और पूजा-अर्चना की। 

खुश नजर आ रहीं वनीता ने बाद में मीडिया से कहा, "यह ऐतिहासिक सुधार आज (गुरुवार) सुबह हुआ। अब से महिलाओं को रोज सुबह छह से सात बजे तक एक घंटे के लिए मंदिर में प्रवेश की इजाजत होगी।"जनवरी में सभी मंदिरों में महिलाओं को प्रवेश की अनुमति दिलाने के लिए अभियान शुरू करने वाली भूमाता रणरागिनी ब्रिगेड की अध्यक्ष तृप्ति देसाई ने इस कदम का स्वागत किया है। उन्होंने घोषणा की है कि वह शुक्रवार को यंबकेश्वर मंदिर जाएंगी।एसएमएस की कार्यकर्ता गुरुवार सुबह मंदिर के प्रवेश द्वार पर एकतित्र हुईं। 

सुबह 6.10 बजे श्रद्धालुओं को अंदर जाने की इजाजत दी गई।इसके महज पांच मिनट बाद पुलिस अधिकारियों के साथ तीन महिलाएं मंदिर में दाखिल हुईं और गर्भगृह में पूजा-अर्चना की।नासिक के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत मोहिते ने कहा, "हमने बंबई उच्च न्यायालय के आदेश का मान रखते हुए महिलाओं को सुरक्षा मुहैया कराई, जो पूजा-अर्चना करना चाहती थीं।"आठ अप्रैल को अहमदनगर जिले के शनि शिंगणापुर मंदिर में महिलाओं को प्रवेश की इजाजत दी गई थी।

नाराज ग्रामीणों ने बुधवार को त्रयंबकेश्वर मंदिर में जाने की कोशिश कर रहे महिला समूहों को रोका था। दोनों पक्षों में धक्का-मुक्की हुई थी जिसमें कुछ कार्यकर्ता घायल हो गई थीं।पुलिस ने इस मामले में मंदिर के चार न्यासियों सहित करीब 150 ग्रामीणों पर दंगा व हिंसा भड़काने का मामला दर्ज किया है।ग्रामीणों ने महिलाओं को मंदिर में प्रवेश की इजाजत मिलने के विरोध में गुरुवार को बंद रखा।

 

Tags: Protest

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD