Friday, 19 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशियों का नहीं कोई किरदार : एन.के.शर्मा 15,000 रुपए रिश्वत लेता ए. एस. आई. विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू पंजाब कांग्रेस ने संगरूर से चुनाव अभियान की शुरुआत की सितारों से भरी एक शाम:सतिंदर सरताज, नीरू बाजवा, देबी मखसुसपुरी, बंटी बैंस और अन्य सितारों के साथ हुआ फिल्म 'शायर' का प्रीमियर! गुजरात के भरुच में भगवंत मान की 'जन आशीर्वाद यात्रा' में उमड़ा जनसैलाब, कहा-भरूच में आप की सुनामी है भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई सभी जिला प्रभारियों, अध्यक्षों, महामंत्रियों,मोर्चा व मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्रियों की बैठक श्री हरिमंदिर साहिब और श्री दुर्गियाना मंदिर में नतमस्तक हुए गुरजीत सिंह औजला भगवान राम की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक : एन.के.शर्मा सभी मुश्किलों के बीच भारत आज असंभव कार्यों को भी संभव बना रहा है : डॉ. राजीव बिंदल एकजुटता से एन.के.शर्मा के लिए प्रचार करें सभी हलका इंचार्ज : सुखबीर सिंह बादल बचपन में वेटरिनेरियन बनना चाहती थी नरगिस फाखरी PEC हमेशा से जसपाल जी की दूसरी मां थीं'': सविता भट्टी संत श्री बाल योगेश्वर दास जी महाराज जी ने किया भव्य मंदिर का उद्घाटन संजय टंडन ने समाज में वरिष्ठ नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया पंजाब पुलिस ने 72 घंटों में विश्व हिंदु परिषद के नेता का कत्ल केस सुलझाया; दो हमलावर काबू श्री राम मंदिर अज्ज सरोवर विकास समिति खरड़ की तरफ से राम नवमी के अवसर पर महा प्रभात फेरी निकाली गई न्यूरो डायवर्जेंट व्यक्तियों को सपोर्ट करने की आवश्यकता-सान्या मल्होत्रा तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना ने 'अरनमनई 4' के गाने 'अचाचो' में तापमान बढ़ाया सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मंत्री अनिल विज ने अंबाला से लोकसभा चुनाव प्रचार की प्रत्याशी बंतो कटारिया के साथ चुनाव प्रचार का किया आगाज अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग ने श्री मां चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेका आशीर्वाद मुख्य सचिव ने डा भीमराव अम्बेडकर की जयंती कार्यक्रम में बाबा साहेब को किया नमन, अर्पित किए श्रद्धासुमन

 

कृपाल सिंह के परिवार को सरबजीत सिंह के परिवार के बराबर राहत और मदद दी जायेगी -हरचरन बैंस

नानक सिंह की रिहाई के लिए राज्य सरकार लगातार भारत सरकार के संपर्क में

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 16 Apr 2016

पंजाब सरकार भारत के पूर्व सैनिक कृपाल सिंह के परिवार को एक अन्य भारतीय सरबजीत सिंह के परिवार को दी राहत और मदद के बराबर राहत देगी जिसकी 12 अप्रैल को लाहौर जेल में मृत्यु हो गई है जहां कि वह 1992 से कैद में थे। इस का प्रगटावा करते हुये आज यहां पंजाब के मुख्यमंत्री के राष्ट्रीय मामलों और मीडिया सलाहकार हरचरन बैंस ने बताया कि मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल इस दुखदायी घटना और कृपाल सिंह को पाकिस्तान की जेल में सहनी पड़ी पीड़ा से अत्याधिक दुखी हुये हैं। स. बादल ने कहा कि कृपाल सिंह के परिवार की मदद करना राज्य सरकार की नैतिक जिम्मेवारी है। स्वर्गीय कृपाल सिंह के परिवार से एकजुटता व्यक्त करते हुये मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि इस संकट की घड़ी परिवार को खुले दिल से सहायता और सहयोग दिया जायेगा। 

मुख्यमंत्री ने पाकिस्तान की जेल में नजरबंद एक अन्य उम्रकैदी नानक सिंह के परिवार को भी भरोसा दिलाया कि वह नानक सिंह की सुरक्षा को यकीनी बनायेगी। स. बादल ने कहा कि राज्य सरकार श्री नानक सिंह के संबंध में भारत सरकार के विदेश मंत्रालय से लगातार संपर्क में है और नानक सिंह की रिहाई के लिए पाकिस्तान पर दबाव बनाने के लिए मंत्रालय को कह रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस संकट के  समय नानक सिंह के परिवार के साथ है। स. बादल ने नानक सिंह की सुरक्षित रिहाई के लिए भारत सरकार को सभी सियासी और राजदूतक चैनल के प्रयोग में लाने के लिए कहा ताकि नानक सिंह को जेल से रिहा करवाया जा सके। 

 

Tags: Harcharan Singh Bains , Parkash Singh Badal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD