Tuesday, 05 December 2023

 

 

खास खबरें दृष्टिबाधित व्यक्तियों के प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से की भेंट पंजाब सरकार द्वारा पठानकोट में ग़ैर-कानूनी खनन के विरुद्ध ज़ोरदार कार्यवाही; 7 व्यक्ति गिरफ़्तार और मशीनरी ज़ब्त पंजाब पुलिस ने एयर इंडिया का बाइकॉट वाले नारे लिखने वाले एस. एफ. जे. के दो गुर्गों को किया गिरफ़्तार डिप्टी कमिश्नर संदीप कुमार ने 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जिला मोगा में पी.एम. विश्वकर्मा योजना की शुरूआत पंजाब सरकार द्वारा अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगता दिवस के अवसर पर विभिन्न शख्सियतों का स्टेट अवार्ड के साथ किया जायेगा सम्मान डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने जिले में लगाए गए विशेष कैंपों के दौरान मुकेरियां के पोलिंग बूथों की चैकिंग की वातावरण को बचाने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाना समय की मुख्य मांग: संत बलबीर सिंह आयुर्वेद हमारी अमूल्य विरासत इसे संभालना जरुरी: ब्रम शंकर जिंपा विद्यार्थी के जीवन को तराशने में अध्यापकों की अहम भूमिका: हरभजन सिंह ई.टी.ओ एनआईआईबी इंस्टीट्यूट ऑफ ब्यूटी एंड वेलनेस अब खरड़ में तीन राज्यों में भाजपा की जीत ने सिद्ध कर दिया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को सही रास्ते पर लेकर जा रहे हैं : गृह मंत्री अनिल विज जय इंदर कौर और परमिंदर बराड़ के नेतृत्व में पंजाब भाजपा ने विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का मनाया जश्न राज्य सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के समारोह में आयेंगे राहुल गांधी व प्रियंका गांधी : सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रदेश सरकार हाटी समुदाय को अनुसूचित जनजाति का दर्जा शीघ्र प्रदान करने को प्रतिबद्ध : जगत सिंह नेगी गुरदासपुर निवासियों को बाबा बन्दा सिंह बहादुर अंतरराज्यीय बस टर्मिनल का तोहफ़ा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ऊना शहर व सीमावर्ती क्षेत्रों के लिए जल निकासी योजना के निर्माण की घोषणा की पारदर्शी ऑनलाइन टैंडरिंग प्रक्रिया के कारण 158 करोड़ रुपए की बचत - हरभजन सिंह ई. टी. ओ आगामी आम मतदान में पंजाब की सभी 13 लोक सभा सीटें जीतेगी आप : अरविन्द केजरीवाल 4th Onshore Security Coordination Committee Meeting: पंजाब पुलिस राष्ट्रीय संपत्ति तेल और गैस की सुरक्षा को यकीनी बनाने के लिए वचनबद्ध "संगीतकार भूपिंदर बब्बल और मनन भारद्वाज सीपी67 मोहाली में बॉलीवुड ब्लॉकबस्टर मूवी "एनिमल" की मेजबानी की

 

वाम मोर्चा संग मिलकर सरकार बनाएंगे : अधीर रंजन चौधरी

अधीर रंजन चौधरी
अधीर रंजन चौधरी
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कोलकाता , 16 Apr 2016

कांग्रेस की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी राज्य विधानसभा चुनाव में 'दमनकारी' ममता बनर्जी को सत्ता से उखाड़ फेंकने को लेकर आश्वस्त हैं। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी वाम मोर्चा की बनने वाली नई गठबंधन सरकार में शामिल होगी। इस गठबंधन सरकार का गठन न्यूनतम साझा कार्यक्रम (सीएमपी) के आधार पर होगा। हालांकि, गठबंधन के मुख्यमंत्री के बारे में और यह पूछने पर कि क्या कांग्रेस की ओर से वह प्रत्याशी होंगे या वाम मोर्चा उचित समय आने पर इसका निर्णय लेगा? 

इसके जवाब में उन्होंने कहा कि उचित समय आने पर इसका निर्णय लिया जाएगा। चौधरी लोकसभा सदस्य और कांग्रेस-वाममोर्चा गठबंधन के मुख्य शिल्पकारों में से एक हैं। उन्होंने कहा कि परंपरागत प्रतिद्वंद्वियों का गठबंधन विपक्षी दलों के एकजुट होकर भ्रष्ट तृणमूल कांग्रेस को सत्ता से हटाने और बंगाल को कुशासन मुक्त कराने के जनता के आह्वान का जवाब है। चौधरी ने आईएएनएस से एक साक्षात्कार में कहा, "न्यूनतम साझा कार्यक्रम होगा। पहले चरण में हमें जनता की जैसी प्रतिक्रिया मिली है, उसके अनुसार वाममोर्चा और कांग्रेस का गठबंधन सत्ता में आएगा और कांग्रेस सरकार का हिस्सा रहेगी।" 

कांग्रेस नेता मानस भुनिया और अबू हासिम खान चौधरी ने कहा है कि मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के राज्य सचिव सूर्यकांत मिश्र गठबंधन के मुख्यमंत्री पद के प्रत्याशी होंगे। लेकिन बंगाल कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि दोनों ने अपनी निजी राय रखी है। चौधरी ने कहा, "अभी तक न तो कांग्रेस और न ही वाम मोर्चा ने मुख्यमंत्री के प्रत्याशी के बारे में कोई निर्णय लिया है। उचित समय आने पर यह तय किया जाएगा।"यह पूछने पर कि क्या वह इस होड़ में हैं? चौधरी ने कहा, "आलाकमान जो भी निर्णय लेगा मैं उसे मानूंगा।" 

वर्ष 2011 के चुनाव में कांग्रेस ने वाम मोर्चा को 34 साल के लगातार शासन से हटाने के लिए तृणमूल कांग्रेस के साथ गठबंधन किया था। मात्र पांच साल होते-होते पूरा समीकरण ही उलट गया। चौधरी ने कहा कि इस तथ्य से इनकार नहीं है कि वामदल के 34 साल के शासन के दौरान न केवल बंगाल की जनता, बल्कि हमलोग भी अत्याचार के शिकार हुए।चौधरी ने आगे कहा, "लेकिन तृणमूल तो लोकतंत्र और कानून-व्यवस्था को ही खा गई। 

यदि इसे सत्ता से नहीं हटाया गया तो यह पूरे राज्य को ही खत्म कर देगी।"कांग्रेस सांसद ने यह बेबाकी से स्वीकार किया कि कांग्रेस या वाममोर्चा अकेले तृणमूल कांग्रेस को सत्ता से नहीं हटा सकते। यह गठबंधन सत्तारूढ़ दल का एकमात्र सुकर विकल्प है। चौधरी ने कहा, "बहुत हद तक वर्ष 2011 की तरह ही जनता ने विपक्ष को एकजुट होकर सत्तारूढ़ दल को सत्ता से हटाने का आह्वान किया है।" 

 

Tags: Adhir Ranjan Chowdhury

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD