Sunday, 04 June 2023

 

 

खास खबरें पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय में विश्व साइकिल दिवस 2023 के अवसर पर साइकिल रैली का आयोजन नंगल फ्लाईओवर की प्रगति को लेकर हर सप्ताह हरजोत सिंह बैंस करेंगे समीक्षा बैठक चिकित्सकों ने पेन डाउन हड़ताल वापिस लेने की घोषणा की डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी की मेहनत रंग लाई मिनिस्टर्स फ्लाइंग स्क्वॉड ने डीज़ल व टिकट चोरी सहित पांच मामले रिपोर्ट किए: लालजीत सिंह भुल्लर "कैंसर सर्वाइवर्स डे" के अवसर पर सांसद संजीव अरोड़ा ने कहा, "कैंसर" शब्द से डरें नहीं विशेष ओलम्पिक प्रतिभागियों ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से शिष्टाचार भेंट की शहीद भगत सिंह चौक पर लगाया जाएगा सौ फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज -ब्रम शंकर जिम्पा भगवंत मान सरकार की तरफ से पंजाब के हर स्कूल के विद्यार्थियों को पंजाब की महान विरासत और विरासत से जोड़ने का नया प्रयास-हरजोत सिंह बैंस ओडिशा ट्रेन हादसा: ग्राउंड जीरो पर पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी, स्थिति का लिया जायजा सिडनी के घरेलू मैदान पर अपना आखिरी टेस्ट खेलना चाहते हैं डेविड वॉर्नर जब डब्ल्यूटीसी का फाइनल हुआ तब जाकर हमें मौके गंवाने का अहसास हुआ : पैट कमिंस फ्रेंच ओपन में कार्लोस अल्कराज ने शापोवालोव को हरा कर चौथे दौर में प्रवेश किया केलांग बस अड्डे में 14 लाख से निर्मित ई बस चार्जिंग स्टेशन का विधायक रवि ठाकुर ने किया लोकार्पण शुभमन गिल की तुलना सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली से करना सही नहीं : गैरी कर्स्टन अमेरिका में मेटा, गूगल, स्नैप पर मुकदमा, बच्चों को मानसिक रूप से बीमार बनाने का आरोप मोदी सरकार के 9 साल - भाजपा के विकास तीरथ मुहिम के हिस्से के रूप में पटियाला की जल परियोजना का जायजा लेते डॉ महेंद्र सिंह और जय इंदर कौर पीएम नरेंद्र मोदी ने बालासोर ट्रेन हादसे पर की उच्चस्तरीय बैठक काउंटी चैंपियनशिप का अनुभव भारत के खिलाफ काम आएगा : मार्नस लाबुशेन समाज के समस्त वर्गों के कल्याण के लिए सरकार वचनबद्ध– किशोरी लाल उलटी गिनती शुरू: एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी चेन्नई 2023 के लिए दो महीने शेष

 

पार्टी की मजूबती, कार्यकर्ताओं के हितों की रक्षा करना मेरा कर्तव्य: सांपला

हैट्रिक के भरोसे के साथ विजय सांपला की ताजपोशी

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 12 Apr 2016

खुशी, उत्साह, जोश, विश्वास और भरोसा। मंगलवार को पंजाब भाजपाई के इन्हीं रंगों में रंगा दिखा ब्यूटीफुल सिटी चंडीगढ़। शहर के ज्यादातर चौराहों पर नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष विजय सांपला के स्वागत में बधाई संदेशों के होॢडंगस थे, तो भारतीय जनता पार्टी पंजाब के कार्यालय के बाहर हजारों कार्यकर्ताओं और नेताओं का हजूम। मौका था नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष विजय सांपला की ताजपोशी का। लंबे इंतजार और कई नामों पर चर्चा के बाद आलाकमान ने केंद्रीय राज्यमंत्री विजय सांपला पर भरोसा जताया तो कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई थी। दशकों तक जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं के बीच पार्टी का झंडा उठाने वाले सांपला प्रदेशाध्यक्ष बने तो प्रदेश के हर हिस्से से कार्यकर्ता उन्हें बधाई देने चंडीगढ़ पहुंचे थे। सांपला ने भी पार्टी कार्यालय में हाजरी लगाने से पहले अंबेडकर भवन जाकर बाबा साहब को श्रद्धाजंली दी और फिर कार्यकर्ताओं की खुशी में शरीक हुए।  

मैं तो कांच का टुकड़ा था, आपने तराशा तो हीरा हो गया। गजब के आत्मविश्वास से मंच पर बोलते भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष विजय सांपला ने जब अपना संबोधन शुरु किया तो सारा हॉल सांपला जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा। अपनी सादगी के साथ सांपला ने पहले सबको खमोश किया और फिर ऐसी लय पकड़ी की सब मंत्रमुग्ध हो गए। अपने जीवन के अनुभवों से लोकतंत्र की महिमा का मंडन किया और भाजपा का जिसने एक पलबंर को पार्टी प्रधान बना दिया। इतना ही नहीं अपनी स्टीक भाषा शैली के माध्यम से उन्होंने इशारों ही इशारों में बिना किसी का नाम लिए पग से पैग को जोड़कर आम आदमी पार्टी और प्रशांत किशोर के बहाने कांग्रेस को लपेट दिया। सांपला ने कार्यकर्ताओं और नेताओं से सहयोग मांगा और उन्हें भरोसा दिलाया कि वह जरूर प्रदेशाध्यक्ष बने हैं लेकिन फिर भी वह पार्टी को मजबूत करने के लिए आम कार्यकर्ता की तरह पसीना बहायेंगे। इसके बाद उन्होंने भारतीय जनता पार्टी ऐप को लॉच किया, जिसके माध्यम से युवाओं को पार्टी के साथ जोड़ा जा सके और कार्यकत्र्ताओं के सुझाव लिए जा सकें, ताकि अकाली भाजपा गठबंधन हैट्रिक लगा सके। 

प्रदेशाध्यक्ष के साथ बने रहेंगे केंद्रीयमंत्री: जेटली  

कार्यक्रम के बीच में बड़ी स्क्रीन के माध्यम से अरुण जेटली का संदेश दिखाया गया, जिसमें जेटली ने सांपला की प्रशंसा करते हुए कहा कि सांपला दशकों तक पार्टी के साधारण कार्यकत्र्ता के तौर पर जमीनी स्तर पर काम करते रहे हैं और अब उनका नाम सफल सांसदों के लिस्ट में आता है। जेटली ने अश्वासन दिलाया कि प्रदेशाध्यक्ष के साथ सांपला मंत्री पद भी बने रहेंगे। 

सांपला करेंगे कमाल: अविनाश राय खन्ना 

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना ने विजय सांपला के बतौर मंत्री पद के कार्यों की सराहना की, और उन्हें पार्टी का सच्चा सिपाही बताया। उन्होंने कहा कि सांपला के मार्गदर्शन में पंजाब भाजपा अपनी 23 सीटों पर विजय पताका फहराएगी और पंजाब देश के अन्य राज्यों के लिए उदाहरण बनेगा। उन्होंने कहा सांपला को अब तक जो भी जिम्मेदारी सौंपी गई है उसे उन्होंने बाखूबी निभाया है।  

सांपला को मजूबत बनाना सबकी जिम्मेदारी: दिनेश कुमार 

संगठन मंत्री दिनेश कुमार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने लोगों के दिलों की आवाज सुनते हुए उनको उन्हीं के बीच का नेता दिया है और अब हम सबकी जिम्मेदारी है कि हम सब मिलकर सांपला और भाजपा को मजबूत बनाएं। 

पार्टी में कहीं नहीं है गुटबाजी: प्रभात झा 

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पंजाब प्रभारी प्रभात झा ने कहा कि पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष कमल शर्मा ने प्रदेश में कमल खिलाया और विजय सांपला 2017 विधानसभा चुनाव में पार्टी को विजय दिलाकर जीत की हैट्रिक लगवाऐंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ऐसी पार्टी है जिसने पहले चाय बेचने वाले को प्रधानमंत्री बनवाया और अब एक पलबंर को प्रदेशाध्यक्ष बनाया है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि भाजपा में कहीं गुटबाजी नहीं है और हम सब एक परिवार की तरह काम करते हैं।इस मौके पर मंच पर प्रो. ब्रज लाल रिणवा, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अश्वनी शर्मा, पूर्व मंत्री व विधायक मनोरंजन कालिया, स्वास्थ्य मंत्री सुरजीत कुमार ज्याणी, निकाय मंत्री अनिल जोशी, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कमल शर्मा, राष्ट्रीय सचिव तरुण चुग, कैबिनेट मंत्री मदन मोहन मित्तल, प्रो. राजेन्द्र भंडारी, सी.पी.एस. नवजोत कौर सिद्धू, कैबिनेट भगत चुन्नी लाल, पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर दिनेश सिंह बब्बू, खादी बोर्ड पंजाब के चैयरमैन हरजीत सिंह ग्रेवाल, पंजाब सरकार के सहायक मीडिया सलाहकार विनीत जोशी, राज्यसभा सदस्य शवेत मलिक, भोआ की विधायिका सीमा कुमारी, इंजीनियर एस.के.पुंज, मॉस्टर मोहन लाल, चंडीगढ़ मेयर विनोद शर्मा समेत कई गण्यमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

 

Tags: Vijay Sampla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD