Monday, 13 May 2024

 

 

खास खबरें पंजाब की लोकसभा रेस में आप निकली सबसे आगे, आधा दर्जन विधानसभा क्षेत्रों में कई बड़े दिग्गज नेता हुए पार्टी में शामिल पटियाला दा भरोसा परनीत कौर", नामांकन भरने के बाद रोड शो के जरिए विशाल शक्ति प्रदर्शन हरसिमरत कौर बादल ने बठिंडा से नामांकन पत्र दाखिल किया विरोधियों के पास उपलब्धियां के नाम पर गिनाने को कुछ नहीं : एन के शर्मा शराब के शौक़ीन मान की पंजाब में नशे खत्म करने की कभी नियत नहीं थी : डॉ. सुभाष शर्मा पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना संसदीय सीट से नामांकन पत्र दाखिल किया मीत हेयर द्वारा दायर किए गए कागजात, संगरूर के विकास एजेंडे को आगे बढ़ाया गया पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने प्रसिद्ध पंजाबी कवि सुरजीत पातर की अर्थी को दिया कंधा सुक्खू की फिल्म अभी बाकी, 2027 में आएगा पार्ट-टू : ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू कांग्रेस को मिली बड़ी मजबूती; बैंस ब्रदर्स पार्टी में शामिल कांग्रेस ने हर गरीब परिवार को हर साल एक लाख रुपये देने का वादा किया समावेशी विकास की प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ रहा अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग का चुनाव प्रचार देश के बेहतरीन साल थे मनमोहन सिंह की सरकार में : हरीश चौधरी पंजाब और दिल्ली की तरह अब केंद्र में भी गारंटी पूरे करेगी आम आदमी पार्टी : मीत हेयर जसवां परागपुर से था बिकाऊ विधायकों का चौकीदार, होशियार के खोलूंगा चिट्ठे : सुखविंदर सिंह गुरजीत सिंह औजला के पक्ष में अटारी में विशाल सभा आयोजित सम्मान के नहीं, ब्रीफ़केस में रखे सामान के भूखे थे दागी : सुखविंदर सिंह सुक्खू मालवे को रेल लिंक के माध्यम से चंडीगढ़ से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा : मीत हेयर मैं दोबारा जेल चला गया तो भाजपा वाले फ्री बिजली, पानी और इलाज रोक देंगे- केजरीवाल गजेंद्र सिंह शेखावत ने भाजपा प्रत्याशी के हक में मोहाली में वोटरों से मांगा वोट अपना वोट डालते समय 1 जून 1984 को याद रखना: सुखबीर सिंह बादल ने पंजाबियों से कहा

 

बान की-मून ने भारतीय शांति रक्षकों को सराहा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

संयुक्त राष्ट्र , 05 Apr 2016

संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की-मून ने मंगलवार को यहां भारतीय सेनाध्यक्ष दलबीर सिंह सुहाग से मुलाकात की। उन्होंने जनरल सुहाग के साथ बातचीत के दौरान भारतीय शांति रक्षकों की प्रतिबद्धता और उनके अनुशासन की प्रशंसा की। सिंह ने संयुक्त राष्ट्र मिशन के प्रति भारतीय शांति रक्षकों की प्रतिबद्धता को लेकर बान को आश्वस्त किया। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र मिशन के लिए भारतीय शांति रक्षकों को उच्चस्तरीय प्रशिक्षण मिलता रहेगा। उन्होंने कहा कि भारतीय शांति सैनिक अनुशासन का उच्चतम प्रतिमान बनाए रखेंगे तथा भारतीय सेना यौन उत्पीड़न और शोषण को बिल्कुल बर्दाश्त न करने की नीति पर कायम रहेगी।

दरअसल, अन्य देशों के शांति रक्षकों पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगने पर संयुक्त राष्ट्र अपने शांति अभियान भंग करता रहा है। लेकिन इस मामले में गत माह संयुक्त राष्ट्र के अधिकारियों की ओर से यौन उत्पीड़न और शोषण पर जारी हुई विस्तृत रपट में भारतीय शांति सैनिकों को क्लीन चिट मिला है। बान ने जनरल सिंह और संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थाई प्रतिनिधि सैयद अकबरुद्दीन से मुलाकात के दौरान शांति अभियानों में भारत के मजबूत सहयोग की प्रशंसा की।

बहरहाल, भारत के 7695 सैनिक संयुक्त राष्ट्र के नीले झंडे तले अपनी सेवाएं दे रहे हैं। अब तक 48 शांति मिशनों में 180,000 सैनिक भेज कर भारत शांति मिशनों में सर्वाधिक सैनिक भेजने वाला देश भी बन गया है।गत साल सितम्बर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र अभियानों के लिए 850 अतिरिक्त सैनिकों और तीन पुलिस इकाइयां भेजने की पेशकश की थी, जिनमें महिलाओं का अनुपात अधिक था।

 

Tags: Ban Ki-moon

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD