Thursday, 01 June 2023

 

 

खास खबरें थाईलैंड ओपन: किरण जॉर्ज ने वर्ल्ड नंबर 9 शि यू की को हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया पंजाब पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े रंगदारी रैकेट का भंडाफोड़ किया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुष्कर के ब्रह्मा मंदिर में पूजा-अर्चना की जय भानुशाली ने 'हम रहे ना रहे हम' शो में प्यार होने के बारे में की बात विक्की कौशल का खुलासा- सारा अली खान ने 1600 रुपये का तौलिया खरीदने पर मां अमृता सिंह को डांटा विजीलैंस ब्यूरो ने एआईजी आशीष कपूर को आय से अधिक संपत्ति बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया डॉ. (कर्नल) धनीराम शांडिल ने अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास निगम, चिकित्सा सेवाएं निगम तथा महिला विकास निगम के निदेशक मंडल की बैठक की अध्यक्षता की हितेन्द्र सिंह सूचना एवं जन संपर्क विभाग से सेवानिवृत्त पंजाब के विद्यार्थियों का भविष्य सुनहरा बनाने के लिए मुख्य भूमिका निभाएंगे‘ स्कूल आफ एमिनेंस’: भगवंत मान शिक्षा का स्तर ऊंचा उठाना पंजाब सरकार की प्राथमिकता : हरभजन सिंह ईटीओ विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने अधिकारियों को फिरोजपुर मिर्च पट्टी के किसानों के लिए प्रोसैसिंग प्लांट लगाने की संभावनाएं ढूंढने को कहा ''परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार बुधवार को 90वें दिन जिला हिसार के उकलाना व नारनौंद विधानसभा क्षेत्रों के गांवों राखी शाहपुर, गामडा, हैबतपुर, खेड़ी जालान, खेड़ी लोहचब व कापड़ों में पहुंची राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने बिलासपुर में कार्यान्वित की जा रही विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की ‘सरकार तुहाडे द्वार’ अभियान के अंतर्गत डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने किया लोगों की शिकायतों का निपटारा राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कीरतपुर-मनाली फोरलेन परियोजना का जायजा लिया मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सें भेंट की कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने वार्ड 27 में रेजीडेंशियल सोसायटिज को विकास कार्यों के लिए 4 लाख रुपए के चैक किए भेंट सांसद संजीव अरोड़ा ने अमृतसर और पाकिस्तान की दो दिवसीय आध्यात्मिक यात्रा पूरी की गुरमीत सिंह खुडि़यां और बलकार सिंह ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली इंटरकांटिनेंटल कप: ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने 2023 संस्करण के लिए पहला टिकट खरीदा नए सीसीटीवी फुटेज में साहिल को हत्या से पहले अपराध स्थल पर एक दोस्त से बात करते हुए देखा गया

 

यूरोपीय संघ और भारत रणनीतिक साझीदारी मजबूत करने पर सहमत

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

ब्रसेल्स , 31 Mar 2016

भारत और 28 सदस्यीय यूरोपीय संघ का 13वां शिखर सम्मेलन बुधवार की रात संपन्न हो गया। इस सम्मेलन में दोनों पक्षों ने अपनी रणनीतिक एवं आर्थिक साझेदारी मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई। भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) के नेताओं ने एक संयुक्त बयान जारी किया है। इसमें कहा गया है, "वैश्विक साझीदार और विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्रों के रूप में, इसके नेता यूरोपीय संघ और भारत के साझा मूल्यों एवं सिद्धांतों पर आधारित रणनीतिक साझीदारी मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता की फिर से पुष्टि करते हैं।"इन नेताओं ने 'ईयू-इंडिया एजेंडा फॉर एक्शन-2020' को मंजूरी देकर यूरोपीय संघ और भारत के बीच अगले पांच साल के लिए रणनीतिक साझीदारी के ठोस खाके की पुष्टि की। 

इस एजेंडे में खासकर परस्पर हितों वाले क्षेत्रों जैसे एशिया, अफ्रीका, खाड़ी के देश, पश्चिम एशिया, यूरोप और अन्य क्षेत्रों के संबंध में विदेश नीति सहयोग को मजबूत करने पर जोर देने की बात है। इसके लिए नियमित बातचीत करने की बात कही गई है। इन नेताओं ने दुनिया में शांति, सुरक्षा व समृद्धि, परमाणु अप्रसार एवं निरस्त्रीकरण, आतंकवाद एवं जलवायु परिवर्तन, शरणार्थी संकट एवं आप्रवासन जैसी अन्य चुनौतियों से निपटने के प्रति अपनी गहरी रुचि की पुष्टि की। नेताओं ने यूरोपीय संघ एवं भारत की आर्थिक साझीदारी को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता जताई। इस सम्मेलन में ईयू का प्रतिनिधित्व यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एबाई डोनाल्ड टस्क और यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष जीन क्लॉड जंकर ने किया। भारत का प्रतिनिधित्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। 

नेताओं ने यूरोपीय निवेश बैंक (ईआईबी) की भारत में बुनियादी ढांचे में दीर्घकालिक निवेश का समर्थन करने की प्रतिबद्धता का स्वागत किया। पर्यावरण के लिहाज से टिकाऊ सामाजिक एवं आर्थिक विकास के लिए यह अत्यंत महत्वपूर्ण है। नेताओं ने कुल 45 करोड़ यूरो ऋण का स्वागत किया। यह लखनऊ शहर में पहली मेट्रो रेललाइन के निर्माण के लिए दिया गया है। इस राशि के पहले हिस्से, 20 करोड़ यूरो के लिए ईआईबी और भारत सरकार के बीच हस्ताक्षर किए गए। नेताओं ने ईआईबी द्वारा नई दिल्ली में कार्यालय खोलने का स्वागत किया। इसके जरिये दक्षिण एशिया में इस बैंक का क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व होगा। इन नेताओं ने दोहराया कि एक स्थिर एवं लोकतांत्रिक पाकिस्तान पूरे क्षेत्र के हित में है।

 

Tags: Narendra Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD