Tuesday, 23 April 2024

 

 

खास खबरें जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र मतदाता जागरूकता के लिए घर-घर तक पहुंचेगा थीम सॉंग राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने परवाणु में जल जनित रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण संबंधी उपायों की समीक्षा की एलपीयू के इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को इसरो समर्थित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में टॉप स्पेस इन्नोवेटरज़ के रूप में चुना भारी मतों के अंतर से जीतेंगे एन.के.शर्मा:जोनी कोहली मानव को एकत्व के सूत्र में बांधता - मानव एकता दिवस शास्त्री मार्केट में कारोबारियों से मिलने पहुंचे गुरजीत सिंह औजला

 

प्रभु परमात्मा की भक्ति का रंग हर इंसान पे होना चाहिए :संत चावला जी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News (अजय पाहवा)

लुधियाना , 24 Mar 2016

आज शिमलापुरी मैं निरंकारी मिशन द्वारा होली के उपलक्ष मैं हर साल की तरह इस साल भी एक भक्ति संगीत संत समागम करवाया गया जिसमें निरंकारी मिशन लुधियाना के जोनल इंचार्ज तथा ज्ञान प्रचारक ब्रह्म ज्ञानी महात्मा संत एच एस चावला जी निरंकारी बाबा हरदेव सिंह जी महाराज के प्रवचनों को दोहराते हुए कहा के मानव धर्म की कोई जाति-पाति व सीमा नहीं होती। धर्म तो विश्व व्यापक होता है। धर्म के अनुयायी भाषाओं, मान्यताओं से ऊपर उठकर इंसानी सोच को अपनाकर अपने जीवन को आनंदमयी और खुशहाल बनाते हैं।आज इंसान भाषाओं, प्रांतों, मुल्कों के दायरों में बंट गया है। संत चावला जी  ने कहा कि एकत्व का भाव हर मन में पैदा होने पर आपस की दूरियां समाप्त होती हैं। संसार में बसने वाले लोग प्रभु के बनाये बंदों के साथ मेल मिलाप रखते हुए तमाम दीवारों को गिराकर इस जीवन के सफर को तय करें। इंसानियत को उजागर करें, मानवता को और मजबूती प्रदान करें, गुरु, पीर पैगम्बरों की शिक्षाओं को अपनाकर प्यार, सहनशीलता, सब्र और संतोष के साथ मिल वर्तन भाव से युक्त होकर इस जीवन को जीएं।इंसानियत मैं  सभी महिला-पुरुष काला-गोरा, पगड़ी टोपी वाला सभी वेशभूषा संस्कृति वाले सभी नर-नारी आते हैं। इंसान अगर इस पीर पैगंबरों की दी हुई प्रेरणा से इस प्रभु की अनुभूति की दौलत को अपना ले तो जीवन का सफर संवर जाता है। उन्होंने कहा, मानव हर पल संकीर्ण होता जा रहा है, एक-दूसरे को बर्दाश्त नहीं कर रहा।

वहीँ संत चावला जी ने कहा के आज होली है और रंगों का त्यौहार है आज हम सभी को प्यार नम्रता सहनशीलता का रंग एक दुसरे पर लगाना चाहिए सबके भले की कामना करनी चाहिए। प्रभु परमात्मा की भक्ति का रंग हर इंसान पे होना चाहिए जिससे इंसान का जीवन  परमात्मा के रंग मैं रंगने के बाद उसको कोई दुःख नहीं घेरता। समागम में स्थानीय श्रद्धालुओं  तथा आसपास के इलाकों  से भी बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।समागम को भक्ति संगीत मैं संजोया  पंजाबी सूफी गायक मनदीप ढिल्लों और उनकी टीम ने।  समागम मैं श्रद्धालुओं द्वारा होली के इस पर्व को फूलों से  साधसंगत के साथ पुष्पहोली खेली। इस संत समागम समागम को पूर्ण रूप से अपनी सेवाएं दी मुख्य सेवादार लाल सिंह ,गोल्डी ,रामबरन गुप्ता ,सलविंदर सिंह ,मल्होत्रा जी ,अर्जुन सिंह ,जीवन सिंह , इस तरह ये समागम श्रद्धापुरवक संपन्न हुआ। 

 

Tags: NIRANKARI

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD