Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

जसविंदर सिंह संधू के उठाए मुद्दे पर सरकार वक्फ बोर्ड पट्टेदारों को राहत देने पर राजी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 22 Mar 2016

Last updated on: Mar 22, 2016, 00:00 IST

वक्फ बोर्ड की जमीनों पर बैठे पट्टेदारों को राहत देने के लिए सरकार जल्दी ही एक प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार को भेजेगी। यह भरोसा इनेलो विधायक दल के उपनेता व पूर्व कृषि मंत्री जसविंदर सिंह संधू द्वारा विस में उठाए गए मुद्दे पर जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने सदन को बताया। जसविंदर संधू ने यूपीए सरकार द्वारा केंद्रीय वक्फ कानून में 2013 में लाए गए एक संशोधन का मुद्दा उठाते हुए कहा कि केंद्र के बाद प्रदेश की हुड्डा सरकार ने भी उस संशोधन को पारित कर दिया था जिसके चलते वर्षों से वक्फ बोर्ड की जमीन पर काम कर रहे पट्टेदारों के लिए भारी परेशानी खड़ी हो गई है। इनेलो नेता ने कहा कि आरक्षण आंदोलन के दौरान लोगों की 19 फरवरी को दुकानें लूटी गई और दो-तीन दिन बाद ही उनकी दुकानों की बोली तय कर दी गई। उन्होंने इस काले कानून से हरियाणा वक्फ बोर्ड के पट्टेदारों को उजडऩे से बचाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा जरूरी कदम उठाए जाने की मांग की। सदन के अन्य सभी सदस्यों ने भी जसविंदर संधू की इस मांग का समर्थन करते हुए सदन से एक प्रस्ताव पारित कर यूपीए सरकार द्वारा किए गए संशोधन को वापिस लिए जाने की मांग की। मुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्रीय मंत्री नजमा हेपतुल्ला को पत्र लिखा है और उनसे हरियाणा के एक प्रतिनिधिमण्डल ने भी भेंट की थी। उन्होंने यह भी भरोया दिया कि प्रदेश वक्फ बोर्ड के सीईओ को नीलामी नोटिस रोकने के बारे में सूचित कर दिया जाएगा।

 

Tags: Jaswinder Singh Sandhu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD