Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

इनेलो ने ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के माध्यम से कैंसर व हैपेटाइटस बी-सी का मुद्दा विस में उठाया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 16 Mar 2016

Last updated on: Mar 16, 2016, 00:00 IST

इनेलो विधायकों द्वारा हरियाणा में दिनोंदिन तेजी से फैल रहे कैंसर, हैपेटाइटिस बी और सी की बीमारियों का मुद्दा उठाते हुए दिए गए ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने माना कि प्रदेश में प्रति वर्ष कैंसर के अनुमानित 22430 मामले और 9870 मौत दर्ज होना सम्भावित है। स्वास्थ्य मंत्री ने इनेलो विधायक द्वारा कैंसर व हैपेटाइटिस जैसे गम्भीर और संवेदनशील मामले को उठाने के लिए इनेलो विधायकों की प्रशंसा भी की और सरकार की ओर से इस संबंध में उठाए जा रहे कदमों का भी विस्तार से ब्यौरा दिया।रतिया से इनेलो विधायक दल के उपनेता व पूर्व कृषि मंत्री जसविंदर सिंह संधू, प्रो. रविंद्र सिंह बलियाला, कालांवाली के विधायक बलकौर सिंह, केहर सिंह रावत, नगेंद्र भड़ाना व राजदीप फोगाट द्वारा एक ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के माध्यम से कैंसर व हैपेटाइटिस बी और सी का मामला उठाया गया था। इनेलो विधायकों का कहना था कि ये बीमारियां प्रदेश में तेजी से पैर पसार रही हंै जो कि प्रदेशवासियों के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने यह भी कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा आम आदमी के इलाज के लिए उचित चिकित्सा प्रबंधों में लापरवाही बरती जा रही है और विभाग को उनके स्वास्थ्य की कोई चिंता नहीं है।

इनेलो विधायकों ने कहा कि इन बीमारियों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोई सार्थक प्रयास नहीं किए गए और हररोज कैंसर व अन्य बीमारियों से सैकड़ों मौतें हो रही हैं और हजारों लोग इन बीमारियों से पीडि़त हैं। सरकार इन बीमारियों से गम्भीर से नहीं ले रही और न ही स्वास्थ्य विभाग इसके बारे में लोगों को जागरूक कर रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार के ढुलमुल रवैये से इन बीमारियों के मामलों में आए दिन बढ़ौतरी हो रही है। इनेलो विधायकों ने कहा कि आज हरियाणा के 23 प्रतिशत गांवों में स्वास्थ्य केंद्र नहीं और 17.7 फीसदी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भी नहीं हैं। इतना ही नहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में से 58 प्रतिश में स्टाफ के लिए भवन नहीं और 70 फीसदी में महिला चिकित्सक नहीं व 37 फीसदी में मरीजों के लिए बिस्तरों का प्रबंध नहीं है। इसके अलावा प्रदेश में कैंसर की बीमारी के लिए स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज का उचित प्रबंध नहीं है जिसके चलते आम लोगों के लिए निजी अस्पतालों में इलाज करवाना उनके बस की बात नहीं है।

इनेलो विधायकों द्वारा उठाए गए मुद्दे के जवाब में स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि कैंसर, मधुमेह, हृदय रोग व अपघात की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए केंद्र सरकार का एक राष्ट्रीय कार्यक्रम प्रदेश के मेवात, अम्बाला, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर व सिरसा जिलों में लागू किया जा रहा है और कैंसर रोगियों को स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज तथा फालो के लिए जाने हेतू प्रदेश की बसों में नि:शुल्क यात्रा की सुविधा भी दी जा रही है। उन्होंने सरकार द्वारा इस संबंध में उठाए जाने वाले अन्य कदमों का भी विस्तृत ब्यौरा दिया।जसविंदर संधू द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में कृषि मंत्री धनखड़ ने बताया कि प्रदेश में दालों का उत्पादन बढ़ाने के लिए दो केंद्रीय योजनाएं लागू की गई हैं और कृषि विपणन बोर्ड दलों की खरीद बेच के लिए विभिन्न मार्केट कमेटी के माध्यम से विपणन के लिए सुविधाएं उपलब्ध करवा रहा है।

 

Tags: Jaswinder Singh Sandhu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD