पिलनी में हुआ तिरंगे का अपमान प्रतिनिधि सरपंच ने गिरा दिया राष्ट्रीय ध्वज
5 Dariya News (राजकुमार अग्रवाल)
कैथल 27-Jan-2016
पिलनी गांव में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में गांव स्थित स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें बतौर मुख्यातिथि गांव के प्रतिनिधि सरपंच रामदिया ने शिरकत की। कार्यक्रम की शुरूआत झंड़ा फहरा कर होनी थी। कार्यक्रम का माहौल उस वक्त गर्म हो गया, जब गांव के प्रतिनिधि सरपंच रामदिया से तिरंगा झंडा फहराने के लिए कहा गया। रामदिया ने राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करते हुए उसको नीचे गिरा दिया। मौके पर मौजूद अध्यापक गण ने ध्वज को जमीन पर गिरने से बचाया लेकिन कार्यक्रम का माहौल एक दम अलग बन गया। इसके बाद दुबारा से ध्वज को लगाया गया और गांव की सबसे ज्यादा पढ़ी लिखी लड़की के हाथों से ध्वजारोहण किया गया।
गांव की सबसे ज्यादा पढ़ी लिखी लड़की ने दूसरी बार स्कूल में ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के बाद स्कूल के बच्चों द्वारा प्रदेश सरकार द्वारा लागू की गई योजनाओं के ऊपर अलग-अलग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस मौके पर मुख्याध्यापक तान सिंह ने मौजूद बच्चों व परिजनों को संबोधित करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे देश का सबसे बड़ा दिन है, आज के दिन हमारे देश का सविधान लागू किया गया था। वहीं, दूसरी और आर.सी.व.मा. विद्यालय पाई व सेरधा में भी गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम का अयोजन किया गय। जिसमें स्कूल के प्रधानाचार्य मदन मोहन गुमबर ने कार्यक्रम में ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरूत की। कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के नाटक, गीत, कविताओं से उपस्थित परिजनों व अध्यापाकों का मन मोह लिया। इस मौके पर स्कूल स्टाफ ने बच्चों को गणतंत्र दिवस के महत्व के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। इस मौके पर स्कूल का पूरा स्टाफ