नियंत्रण रेखा पर भारतीय, पाकिस्तानी सैनिकों बीच मिठाइयों का आदान-प्रदान
5 Dariya News
जम्मू 26-Jan-2016
भारतीय और पाकिस्तानी सेनाओं ने मंगलवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर यहां नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर एक-दूसरे को बधाई दी और मिठाइयों का आदान-प्रदान किया। लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष मेहता ने आईएएनएस को बताया, "67वें भारतीय गणतंत्र दिवस के अवसर पर, भारत और पाकिस्तान के सैनिकों ने जम्मू एवं कश्मीर के कृष्णा घाटी सेक्टर में पुंछ-रावलकोट नाके पर और मेंढर हॉट स्प्रिंग नाके पर मिठाइयों का आदान-प्रदान किया।"कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर शांति सुनिश्चित करने के लिए दोनों पड़ोसी देशों के सैन्य अधिकारी समय-समय पर बैठकें करते रहते हैं।