5 Dariya News

शाह का पुन: अध्यक्ष चुना जाना भाजपा के लिए लाभदायक होगा: कमल शर्मा

पंजाब भाजपा अध्यक्ष ने शाह को दिल्ली में दी बधाई

5 Dariya News

चंडीगढ़ 24-Jan-2016

पंजाब भाजपा अध्यक्ष कमल शर्मा ने श्री अमित शाह के पुन: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने का स्वागत किया है। आज यहां जारी एक प्रेस वक्तव्य में श्री कमल शर्मा ने श्री अमित शाह को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। श्री शाह के चयन पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पंजाब भाजपा अध्यक्ष ने कहा, 'श्री शाह एक शक्तिशाली व्यक्तित्व और अच्छी लीडरशिप के मालिक हैं। श्री शाह के अध्यक्ष के रुप में कार्यकाल में ही पार्टी ने 2014 के संसदीय चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज की। उनका पुन: अध्यक्ष चुना जाना पार्टी के लिए लाभदायक साबित होगा और भाजपा को नई बुलंदियों पर पहुंचाने में श्री शाह अहम भूमिका निभाएंगे।श्री शाह ने जो वचनबद्धता प्रदर्शित की है वह वास्तव में प्रशंसनीय है। उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब भाजपा की पूरी टीम श्री शाह के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेगी और उन्हें पार्टी की मजबूती के लिए पहले की तरह पूरा सहयोग देती रहेगी।वर्णनीय है कि आज पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने नई दिल्ली स्थित पार्टी हेडक्वार्टर में श्री अमित शाह को पुन: अध्यक्ष बनने पर पगड़ी एवं तलवार भेंट की।