प्रोगे्रसिव पंजाब सम्मेलन के लिए विश्व स्तरीय व अति आधुनिक टैंट लगेगा
5 दरिया न्यूज
चण्डीगढ़ 09-Oct-2013
पंजाब के उपमुख्यमंत्री स. सुखबीर सिंह बादल ने आज प्रोग्रेसिव पंजाब सम्मेलन के लिए चल रही तैयारियों का जायजा लेते हुए इस सम्मेलन के लिए विश्व स्तरीय व अतिआधुनिक सुविधाओं वाला टैंड लगाए जाने की स्वीकृति दे दी। यह सम्मेलन 9 से 10 दिसम्बर को मोहाली के मल्टी पर्पज़ स्टेडियम में करवाया जा रहा है।उप मुख्यमंत्री ने यह निर्णय भी किया कि क्योंकि यह सारा सम्मेलन स्टेडियम में करवाया जा रहा है इसलिए लघु औद्योगिक संस्थानों का अन्य विचार विमर्शों वाले सैशनों के लिए स्टेडियम में ही अलग बैठक हाल बनाए जाएंगें।इस सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेने के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक को सम्बोधन करते हुए स. बादल ने अधिकारियों को इस सम्मेलन को सही ढंग से आयोजित किये जाने के लिए अलग अलग कमेटियां बनाने के निर्देश दिये। जिनकी अध्यक्षता उच्च अधिकारी करेंगें। इस बैठक में उद्योग मंत्री श्री मदन मोहन मित्तल लोक सम्पर्क मंत्री स. बिक्रम सिंह मजीठिया, औद्योगिक सलाहकार कमल ओसवाल और के एमपी जी के प्रतिनिधियों के अतिरिक्त सी आई आई के प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया।सचिव उद्योग श्री करण अवतार सिंह ने उप मुख्यमंत्री ने उप मुख्यमंत्री को बताया कि इस समागम के लिए भारत और विदेशों में रह रहे कारपोरेट संस्थानों को निमंत्रण पत्र भेजे जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि उद्योग और कारपोरेट संस्थानों में इस सम्मेलन को लेकर बड़ी उत्सुकता पाई जा रही है।करण अवतार सिह ने बताया कि इस समागम के लिए मुख्य सैशन 9 दिसम्बर को होगा। उसी दिन आईटी आईज़, बायो साईंसिज व हैल्थ के अतिरिक्त मैन्युफैक्चरिंग व एग्रो और फूड प्रोसैसिंग इंडस्ट्री के लिए अलग सैशन होंगे। श्री करण अवतार सिंह ने बताया कि समागम के दूसरे दिन हार्ड वेयर व इलैक्ट्रॉनिक इंडस्ट्री के साथ साथ रिन्यूएबल एनर्जी और इन्फ्रास्ट्रक्चर के सैशन करवाए जाएंगें। उन्होंने बताया कि यह अलग सैशन खास तौर पर ताईबानी निवेश पर रखा गया है। उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यह निर्देश दिये कि समागम की तैयारियों को बड़े ही व्यवसायिक ढंग से पूरा किया जाये और समागम के लिए अति आधुनिक संचार साधनों का प्रयोग किया जाये। उपमुख्यमंत्री ने कम्पलैक्स की सजावट और लैण्ड स्केपिंग का कार्य शीघ्र अति शीघ्र करने के आदेश दिये।