ईसाई धर्माध्यक्ष पोप फ्रांसिस ने रोमानिया की एक महिला पर करुणा दर्शाते हुए उसे एक आश्रय दिया है। महिला ने सेंट पीटर्स स्क्वेयर के सामने एक शिशु को जन्म दिया था। वैटिकन के प्रवक्ता फेडरिको लोम्बार्डी ने बुधवार को कहा कि उस 37" /> पोप फ्रांसिस ने रोमानिया की महिला को आश्रय दिया
5 Dariya News

पोप फ्रांसिस ने रोमानिया की महिला को आश्रय दिया

5 Dariya News

वैटिकन सिटी 21-Jan-2016

ईसाई धर्माध्यक्ष पोप फ्रांसिस ने रोमानिया की एक महिला पर करुणा दर्शाते हुए उसे एक आश्रय दिया है। महिला ने सेंट पीटर्स स्क्वेयर के सामने एक शिशु को जन्म दिया था। वैटिकन के प्रवक्ता फेडरिको लोम्बार्डी ने बुधवार को कहा कि उस 37 वर्षीया महिला ने एक महिला पुलिसकर्मी की मदद से सेंट पीटर्स स्क्वेयर के सामने एक लड़की को जन्म दिया।बच्ची का नाम ईरीन रखा गया है। बताया जा रहा है कि वह बिल्कुल स्वस्थ है। लोम्बार्डी ने कहा कि बच्ची और मां को नजदीक स्थित 'सैंटो स्पिरिटो' अस्पताल ले जाया गया और पोप दानाध्यक्ष ने उनसे मुलाकात की।लोम्बार्डी के मुताबिक, फ्रांसिस ने कहा है कि मां और बच्ची रोम के पश्चिमी प्रिमावले जिले में ईसाई ननों द्वारा संचालित आश्रय स्थल में एक साल के लिए रह सकती हैं।