5 Dariya News

बजट के लिए सीधे जनता से सुझाव लें : रघुबर दास

5 Dariya News

रांची 19-Jan-2016

झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास ने मंगलवार को राज्य के वरिष्ठ अफसरों को निर्देश दिया कि वे गांवों में लोगों से प्रत्यक्ष संवाद करें और उनसे पूछें कि 2016-17 के बजट से वे अपनी किन जरूरतों को पूरा होते देखना चाहते हैं। एक अधिकारी ने कहा कि 'योजना बनाओ अभियान' के तहत सचिव स्तर का एक अधिकारी एक जिले में जाएगा और पंचायतों के जरिए लोगों से सीधा संवाद करेगा। इस तरह राज्य के सभी 24 जिलों में अधिकारी जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने मंगलवार को 'योजना बनाओ अभियान' कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान यह निर्देश जारी किया।नौकरशाह 21 जनवरी से जिलों की यात्रा शुरू करेंगे और चार दिन के अंदर पंचायतों से संपर्क कर बजट के लिए लोगों की राय लेंगे।अधिकारी ने कहा कि इस अभियान का मकसद आधारभूत ढांचे, सिंचाई सुविधाएं, स्वास्थ्य सुविधा, शिक्षा और लोगों से जुड़ी अन्य परियोजनाओं के बारे में जानकारी इकट्ठा करना है।