5 Dariya News

अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा का ब्योरा देने वाले बस्सी पर बरसी आप

5 Dariya News

नई दिल्ली 19-Jan-2016

आम आदमी पार्टी (आप) ने मंगलवार को दिल्ली पुलिस आयुक्त बी.एस. बस्सी पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा से जुड़ी गुप्त जानकारी जानबूझकर सार्वजनिक करने का आरोप लगाया। पार्टी का कहना है कि इस कारण भविष्य में कोई अप्रिय घटना हो सकती है। आप की दिल्ली इकाई के संयोजक दिलीप पांडे ने कहा, "मुख्यमंत्री की सुरक्षा का ब्योरा लीक करना एक गंभीर मामला है और इस कारण भविष्य में कोई अप्रिय घटना हो सकती है।"पांडे ने केजरीवाल की सुरक्षा को लेकर मंगलवार को कुछ राष्ट्रीय दैनिकों में प्रकाशित खबरों का हवाला दिया। केजरीवाल की सुरक्षा की बात रविवार को छत्रसाल स्टेडियम में उनके संबोधन के दौरान एक युवती द्वारा ठीक मंच के नीचे जाकर स्याही फेंके जाने के बाद उठी है। एक अदालत ने सोमवार को इस युवती को एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया था।