5 Dariya News

मामला सरकारी गाडिय़ों के अधिक उपयोग का धनखड़ ने दिये जांच के आदेश, बदले ड्राइवर

ईमानदारी, स्पष्टता और पारदर्शता मेरी प्राथमिकता: ओम प्रकाश धनखड़

5 Dariya News

चंडीगढ़ 18-Jan-2016

हरियाणा के ग्रामीण विकास व पंचायत, कृषि, सिंचाई एवं पशु पालन मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ ने अपनी सरकारी गाड़ी के  अधिक उपयोग संबंधी मामले का कड़ा नोटिस लेते हुये जांच के आदेश जारी कर दिये हैं। उन्होंने ने अपने दोनों ड्राइवरों के तबादले के लिये कह दिया है। धनखड़ ने साथ ही ट्रांसपोर्ट विभाग को लिखा है कि अगर उनके द्वारा की गई कोई भी यात्रा मंत्री के दायरे से बाहर आती है तो नियमों अनुसार उसका बिल बनाकर दिया जाये ताकि वह भुगतान कर सकें।धनखड़ इन दिनों सिक्कम की राजधानी गैंगटोक में सरकारी दौरे पर हैं और वहीं से ही राज्य के परिवहन आयुक्त को लिखा है। धनखड़ ने कहा कि वह हमेशा साफ-सुथरी एवं पारदर्शी कार्यशैली के पक्षधर रहें हैं। उन्होंने कहा, ‘अपने काम और कार्यलय में पारदर्शता, स्पष्टता और ईमानदारी को हमेशा प्राथमिकता दी है।’इतना ही नहीं, ओम प्रकाश धनखड़ ने इस मामले को सामने लाने वाले आरटीआई कार्यकर्ता की प्रशंसा की है।