5 Dariya News

पंजाब कांग्रेस भवन में महात्मा गांधी व शास्त्री का जन्मदिवस मनाया

5 दरिया न्यूज(रणजीत सिंह धालीवाल)

चंडीगढ़ 02-Oct-2013

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का १४४वां व भूतपूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का ११०वां जन्मदिवस आज यहां १५ सैक्टर, चंडीगढ़ स्थित पंजाब कांग्रेस भवन में मनाया गया। लाल सिंह, तरलोचन सिंह उपाध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस, फतेह जंग सिंह बाजवा महासचिव ने कहा कि महात्मा गांधी की शिक्षाएं आज भी कायम हैं और आधुनिक समाज को विश्व शांति के लिए अङ्क्षहसा के मार्ग को अपनाना चाहिए। इस अवसर पर जिला कांग्रेस फरीदकोट के प्रधान सुरिन्दर गुप्ता, राजपाल सिंह, परमजीत सिंह रंधावा पूर्व महासचिव, लक्खा राम देसावर चेयरमैन बाजीगर सैल,जोगिन्द्र  नाथ पूर्व विधायक व राजिन्द्र रसनिया चीफ आर्गेनाइजर सेवा दल सैंकड़ों सेवा दल के कार्यकर्ताओं सहित मौजूद रहे। रघुपति राघव राजा राम की धामक प्रार्थना का गान भी किया गया। समारोह में मोहाली, जीरकपुर व खरड़ से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए व महात्मा गांधी के विचारों पर चलने का संकल्प लिया।