5 Dariya News

पेयजल एवंसिंचाई पर व्यय होंगे1483 करोड़: जगजीवन

भाडल देवी से कथियाड़ा सडक़ की डीपीआर बनाने के दिए निर्देश

5 दरिया न्यूज(विजयेन्दर शर्मा)

पालमपुर 02-Oct-2013

प्रदेश में पेयजल तथा सिंचाई सविधा के विस्तार एवं सुधार पर चालू वित वर्ष में 1483 करोड़ की राशि व्यय की जा रही है।यह जानकारी, मुख्य संसदीय सचिव श्री जगजीवन पाल ने बुधवार को ग्राम पंचायत मनसिंबल में उनके सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि लोगों को संबोधित करते हुए दी। इस अवसर पर श्री पाल ने विधान सभा चुनाव में उनकों दिए गए समर्थन के लिए लोगों का अभार भी प्रकट किया। इससे पहले श्री जगजीवन पाल को स्थानीय लोगों ने बैंड-बाजों के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया।   पाल ने बताया कि लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाना तथा किसानों को सिंचाई सुविधा प्रदान करना प्रदेश सरकार की सदैव प्राथमिकता रही है। हाल की जनगणना के अनुसार प्रदेश की 89.5 प्रतिशत जनसंख्या को नलों द्वारा शुद्ध पेयजल सुविधा उपलब्ध करवा दी गई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस बात पर जोर दे रही है कि जितनी सिंचाई क्षमता पैदा की गई है उसका असली लाभ किसानों को मिले, इसके लिए कमांड एरिया विकास के लिए 20 करोड़ रूपये का बजट में प्रावधान किया गया है। पाल ने बताया कि सुलाह विधान सभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव में लोगों के लिए मूलभूत सुविधाओं का सृजन करना उनकी विशेष प्राथमिक्ता है, और अधिकारियों को लोकहित के लिए योजनाएंतैयार करने के आदेश विभिन्न विभागों को दिये गए हैं। उन्होंने कहा कि सुलह के लिए 45 करोड़ रूपये की महत्वकांशी पेयजल योजना निर्मित की जा रही है, जिससे सुलह विस क्षेत्र की 20 पेयजल योजनाओं का संबर्धन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि सुलह विधान सभा क्षेत्र के प्रत्येक घर में नल के माध्यम से पेयजल उपलब्ध करवाया जायेगा।  इस अवसर पर श्री जगजीवन पाल ने भाडल देवी- कथियाड़ा सडक़ मार्ग की शीघ्र डीपीआर तैयार कर विभाग को वर्ष में सडक निर्मित करने आदेश दिए। उन्होंनेइसके अतिरिक्त भाडल देवी से संथेड लिंक मार्ग को दो लाख, मनसिंबल वार्ड न0 दो के संपर्क मार्ग के निर्माण, भाडल देवी व सतरेहड़ के लिए हैंडपंप, तीन गांव मेहड़ा, मनसिंबल तथा सतरेहड़ को जोडऩे के लिए सांई मंदिर के पास पुली निर्माण के आदेश दिए तथा सामुदायिक भवन भाडल देवीके निर्माणके लिए 3 लाख रूपये भी देने की घोषणा की।  कार्यक्रम में ब्लाक कांग्रेस के प्रधान केएल मेहता, प्रदेश इंटक के महामंत्री सीता राम सैनी, स्थानीय ग्राम पंचायत के प्रधान मुकेश कटोच, उपप्रधान सुमित कुमार, जिला परिषद सदस्या सविता भड़ेटिया, जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष कश्मीर सिंह पटियाल, महासचिव राजीव धीमान, प्रताप चंद, सतीश मिश्रा, शमशेर सिंह, गगन सिंह जंवाल,पूर्व जिला परिषद सदस्य बालकृष्ण, इलाके के लोग तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।