मुख्यमंत्री द्वारा पंजाब के लोगों को तीसरी बार अकाली दल की सरकार बनाने के लिए फतवा देने का न्यौता
अगले पांच वर्षों दौरान पंजाब के समूह गांवों की गलीयों व नालीयां सीमेंट की बनाएंगे-सुखबीर बादल
5 Dariya News
श्री मुक्तसरसाहिब 14-Jan-2016
माघी के मेले की ऐतिहासिक महत्ता को लोगों के सामने रखते पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने लोगों को न्यौता दिया है कि वह इस पवित्र स्थान से यह प्रण करके जाएं कि राज्य में हो रहे बेमिसाल विकास को ऐसे ही निरंतर जारी रखने के लिए वह राज्य में लगातार तीसरी बार शिरोमणि अकाली दल-भारतीय जनता पार्टी गठजोड़ की सरकार बनाएंगे।आज यहां माघी मेले के अवसर पर संगतों को सम्बोधन करते मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक पंजाबी का यह फर्ज बनता है कि वह आज के पवित्र दिन शपथ लें कि वह राज्य में तीसरी बार अकाली भाजपा गठजोड़ के हक में फतवा देंगे ताकि राज्य में विकास और खुशहाली का नया दौर लिखा जा सके। स.बादल ने कहा कि अकाली भाजपा गठजोड़ के लोक पक्षीय और विकास मुखी निर्णयों कारण पंजाब आज विकास और शांति के पुंज के रूप में उभारा गया है। उन्होंने कहा कि यह इस विकास की गति को ओर प्रोत्साहन देने के लिए अकाली भाजपा सरकार का तीसरी बार पंजाब की कमान संभालना समय की जरूरत है।
शिरेमणि अकाली दल द्वारा पंजाब और पंजाबीयों के हितों की रक्षा के लिए डाले गए योगदान संबंधी जिक्र करते मुख्यमंत्री ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल हमेशा ही पंजाब और पंजाबीयों के हितों की रक्षा के लिए वचनबद्ध रहा है। उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल के प्रत्येक कार्यकत्र्ता ने पंजाब के हितों की खातिर जेलें काटी हैं जबकि दूसरी राजनीतिक पार्टियों ने हमेशा ही पंजाब को अपने निजी लाभों के लिए इस्तेमाल किया है।आम आदमी पार्टी के तीखे हमले करते मुख्यमंत्री ने उसे भगौड़ा और छुरलीबाज़ की पार्टी बताया। उन्होंने कहा कि इस पार्टी के नेता हमेशा गुमराहकुन प्रचार करके लोगों का ध्यान अपने तरफ खींचा है। उन्होंने कहा कि पंजाब के सांस्कृतिक और भौगोलिक स्थिति संबंधी कोई भी जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल को ग्रामीण जिंदगी संबंधी भी कोई ज्ञान नहीं है और वह तो सही ढंग से फसलों में सही ढंग से अंतर भी नहीं बता सकते।
पंजाब कांरग्रेस के प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह को अनुशासनहीन सिपाही बताते मुख्यमंत्री ने कहा कि कैप्टन फौज में सेवा करने का दावा करते हैं पर उन्होंने फौज में कुछ भी नहीं सीखा। उन्होंने कहा कि भारतीय फौज एक पूरी तरह से अनुशासनबद्ध फौज है पर कैप्टन ने अपनी हाईकमांड की विरोधता करके यह साबित कर दिया है कि वह पूरी तरह से अनुशासनहीन हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि कोई भी फौजी दो बार बुरी तरह से हारने के बाद जंग की कमान अपने हाथ में नहीं लेता है पर सत्ता की लालसा कारण वह फौज का यह असूल भी भुल चुके हैं।
कैप्टन अमरिंदर सिंह और आम आदमी पार्टी के नेता सुच्चा सिंह छोटेपुर पर बरसते कहा कि इन दोनों नेताओं ने अपने निजी लाभों के लिए राजनीतिक दलों का पल्ला पकड़ा और छोड़ा है। उन्होंने कहा कि यह दोनों नेता किसी समय कटटर अकाली थे पर अपने निजी हितों को मुख्य रखते हुए अब दूसरे राजनीतिक दलों में शामिल हो गए हैं। उन्होंने कहा कि यह दोनों नेता विश्वास के योगय नहीं है क्योंकि यह अपने निजी हितों की खातिर किसी भी समय लोगों को धोखा दे सकते हैं।
कांग्रेस पार्टी पर तीखे हमले करते लोगों को याद करवाया कि यह वही पार्टी है जिसने श्री दरबार साहिब पर हमला करवाने के साथ-साथ दिली में हजारों निर्दोंष सिखों को मौत के घाट उतार दिया था। साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा ही पंजाब से सतौली मां वाला व्यवहार किया है और जिसकी प्रत्यक्ष मिसाल है कि पंजाब को पंजाबी बोलते इलाकों, इसकी राजधानी और पानी में उसके बनते हिस्से तक से वंचित रखा जाना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की बुरी नीतियों कारण ही राज्य की आर्थिकता को बड़ा धक्का लगा है जिस कारण आज तक पंजाब अपने पैरों पर खड़ा नहीं हो सका है।साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा की तरह अपनी फूट डालो और राज करो की नीति के तहत पंजाब की शांति को भंग करना चाहती है। जिसके लिए उसने गर्मख्याली दलों से हाथ मिला लिया है। उन्होंने कहा कि दरअसल कांग्रेस पार्टी पर यह गर्मख्याली दल एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। पर उन्होंने लोगों को यह विश्वास दिलाया कि अकाली भाजपा सरकार पंजाब की अमन और शांति को भंग करने की इन कोशिशों को कई भी कामयाब नहीं होने देगी।मुक्तसर साहब में माघ माह के पहले दिन कांफ्रेंस दौरान विशाल जनसमुह को संबोधित करते हुए पंजाब के उप मुख्य मंत्री श्री सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि जितनी तरक्की पंजाब ने शिरोमणी अकाली दल -भारतीय जनता पार्टी गठबंधन की सरकार दौरान की है उतनी इससे पहले कभी नहीं हुई।
उन्होंने इस अवसर पर एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा की में दोबारा शिरोमणी अकाली दल-भाजपा गठबंधन की सरकार बनने पर पंजाब के सभी गांवों की गलियां सीमेंट की बना दी जाएंगी। पंजाब में इस समय विकास की आँधी चल रही है और राज्य सरकार की ओर से पंजाब के लोगों, किसानों और व्यापारियों के लिए विकास योजनाएं लागू की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विधान सभा क्षेत्र के विकास के लिए पंजाब सरकार 30 -40 करोड़ रूपये जारी किये जाएंगे। इस समय राज्य में 4-6 मार्गी सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है और 20000 करोड़ रुपए की लागत से राज्य की सड़कों की काया -कल्प कर दी जाएगी।बादल ने पंजाब सरकार की अन्य प्रमुख विकास योजनाओं में मुख्य मंत्री तीर्थयात्रा योजना, मुफ्त बिजली, आटा -दाल स्कीम, सेहत बीमा योजना और अन्य विकासोन्मुखी योजनाओं का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पंजाब देश का ऐसा पहला राज्य है जहाँ गरीब किसानों और व्यापारियों का मुफ्त बीमा किया गया है।उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने बिना सिफारिश नौजवानों को नौकरियां देने का रुझान शुरू किया और आने वाले समय में नौजवानों के लिए 1.13 लाख और नौकरियां लाईं जा रही हैं। आने वाले तीन महीनों में सेवा केन्द्रों के शुरू हो जाने के बाद लोगों को सरकारी कार्यालयों में नाहक परेशान नहीं होना पड़ेगा और काम निर्धारित समय में हो जाया करेंगे।
इस अवसर पर श्री बादल ने आम आदमी पार्टी पर व्यंग करते हुए कहा कि अरविन्द केजरीवाल सबसे बड़ा ड्रामेबाज और धोखेबाज है।
यह पार्टी आपने मूल सिद्धांतों के विपरीत सभी 'खास काम कर रही है। इस समय प्रधान मंत्री से भी ज्यादा तनख्वाह आम आदमी पार्टी के विधायक ले रहे हैं और सभी सुख सुविधाओं का आन्नद भी ले रहे हैं, जबकि मतदान से पहले 'आप ने इसके विपरीत वायदे किये थे। उन्होंने कहा कि 'टोपी वाले नेताओं ने दिल्ली में सरकारी कोठियां ली, गनमैन भी लिए और सरकारी चेयरमैनी और अन्य रसूखदार पद भी नहीं छोड़े। पंजाबियों को आम आदमी पार्टी से सुचेत रहने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के झूठे वादों और झाँसों से पंजाबी बच कर रहें। उन्होंने सवाल उठाया कि जिस पार्टी के नेता खुद नशे करते हो वो नशे के खिलाफ क्या लड़ाई लड़ेंगे। श्री बादल ने कहा कि के जरीवाल हर मसले पर केंंद्र सरकार से उलझता है इसलिए वो विकास का काम कभी करवा ही नहीं सकता। श्री बादल ने कहा कि 2017 के चुनाव में पंजाबी 'आप और कांग्रेस पार्टी का सफाया कर शिरोमणी अकाली दल -भाजपा की सरकार को फिर सत्ता में लाएंगे।
कांग्रेस पार्टी पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब कांग्रेस इस समय पूरी तरह से निराशा के आलम में घिर चुकी है और कांग्रेस का बुरा हाल है। उन्होंने कहा कि प्रधान बनने के बाद कैप्टन अमरिन्दर सिंह घर से ही नहीं निकलता और उसकी पार्टी के विधायक घोर निराश हैं। उन्होंने पंजाब के मुख्य मंत्री श्री प्रकाश सिंह बादल को युग पुरुष बताते हुए कहा कि 'बादल जैसा इंसान पैदा हो ही नहीं सकता।Ó उप मुख्य मंत्री ने कहा कि पंजाब की उन्नति के मामले में सबसे बड़ा योगदान शिरोमणी अकाली दल और श्री प्रकाश सिंह बादल का है और इनकी बदौलत ही पंजाब में इतने समय बाद विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि श्री बादल पंजाब के लोगों को पारिवारिक सदस्यों की तरह प्यार करते हैं और वे राज्य की खुशहाली और विकास के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। मुक्तसर के इलाके से सेम के खात्मे के लिए जो प्रयत्न मुख्य मंत्री श्री बादल ने किए उसकी तुलना में कांग्रेसियों ने इस इलाके की कभी भी खोज खबर नहीं ली। उन्होंने कहा कि अब भी पंजाब सरकार करोड़ों रुपए सेम को दूर करने के लिए जारी कर रही है और केंद्र सरकार से भी करोड़ों रुपए लाए जा रहे हैं। उन्होंने घोषणा की है कि पंजाब सरकार हर ढ़ाणी को बिजली कनेक्शन देगी और किसी ढ़ाणी में यदि एक ही घर है तो वहां भी अगले तीन महीनों में बिजली पहुंचा दी जायेगी।रैली की कामयाबी के लिए श्री बादल ने एस.ओ.आई और यूथ अकाली दल के कार्यकर्ताओं नेताओं का विशेष रूप से धन्यवाद किया।
इससे पहले बोलते हुये राज्यसभा सदस्य स. सुखदेव सिंह ढींडसा ने शिअद द्वारा देश में लोकतंत्र की मजबूती के लिए निभाई भूमिका को याद करते हुये कहा कि कांग्रेस द्वारा लगाये आपातकाल का पार्टी ने बड़ी कुर्बानिया देकर विरोध किया था उन्होने मु यमंत्री स. प्रकाश सिंह बादल द्वारा पंजाब के विकास और यहां के लोगों के हितो की रक्षा के लिए निभाई भूमिका की भी प्रंशसा की।राज्य सभा सदस्य स. बलविन्द्र सिह भूदड़ ने कहा कि राज्य में कोई भी अन्य नेता मु यमंत्री स. प्रकाश सिंह बादल के राजनीतिक कद की बराबरी ना नही हेै जिसने अपना पूरा जीवन इस राज्य के लोगो के कल्याण के लिए लगाया दिया हो उन्होने कांग्रेस और आप पार्टी की फूट डालो नीतियों की निंदा करते हुये कहा कि इन पार्टियों का सत्ता हासिल करना ही एक मात्र उदेश्य है और इनको पंजाब के हितों की कोई परवाह नही हैै।इस अवसर पर अन्य में प्रमुख कैबिनेट मंत्रियों डा दलजीत सिंह चीमा, श्री गुलजार सिंह रणीके , श्री सिकंदर सिंह मलूका, जत्थेदार तोता सिंह, श्री जनमेजा सिंह सेखों और श्री सुरजीत कुमार जिआणी, मु य संसदीय सचिव श्री एन के शर्मा, श्री मनतार सिंह बराड़, संत बलबीर सिंह घुंनस ,विधायक बीबी जागीर कौर, श्री मंजीत सिंह मियाविंड, श्री बलजीत सिंह जलाल उसमा, श्री दीप मल्होत्रा ,श्री दर्शन सिंह कोहफता, भाई गोबिंद सिंह लोंगोवाल और श्री प्रेम मित्तल, पूर्व मंत्री श्री सु'चा सिंह लंगाह और बीबी उपन्द्रिजीत कौर, पूर्व सांसद श्रीमती परमजीत कौर गुलशन, अध्यक्ष पंजाब एग्रो जत्थेदार दयाल सिंह कालियावाली ,चेयरमैन श्री प्रकाश सिंह भट्टी, प्रधान यूथ अकाली दल के श्री कंवरजीत सिंह रोजी बरकदी, अध्यक्ष श्री तेजिंदर सिंह मिडूखेडा और सदस्य राज्य महिला आयोग की बीबी वीर पाल कौर तरमाला उपस्थित थे।