5 Dariya News

हिमाचल : मंदिर में बनी 1500 किलो मक्खन की मूर्ति

5 Dariya News

कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश) 14-Jan-2016

यहां लोकप्रिय ब्रजेशवरी देवी मंदिर में गुरुवार को 1,500 किलो मक्खन से देवी की मूर्ति बनाने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मंदिर अधिकारी पवन बंद्याल ने आईएएनएस को बताया कि मूर्ति 'देसी घी' का इस्तेमाल कर बनाई जा रही है। इससे पहले मंदिर के पुजारियों ने पवित्र जल से 108 बार इसकी शुद्धि की।इस मंदिर में रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-याचना करने आते हैं। मूर्ति बनाने का काम मकर संक्रांति को शुरू की गई। यह त्योहार यहां एक सप्ताह तक मनाया जाएगा।पवन बंद्याल ने बताया कि 20 जनवरी को 'पिंडी' या देवी की प्रतिमा हटा दी जाएगी और इसका 'प्रसाद' श्रद्धालुओं के बीच वितरित किया जाएगा। 

मान्यता है कि मक्खन की मूर्ति के प्रसाद से जोड़ों में पुरानी त्वचा की बीमारियां और दर्द दूर हो जाता है।पौराणिक कथा के अनुसार, जब भगवान युद्ध में घायल हो गए थे तो देवताओं ने मकर संक्रांति पर मक्खन के साथ उनका उपचार किया था।ब्रजेशवरी देवी मंदिर उत्तर भारत में सबसे व्यस्त मंदिरों में से एक है, यहां पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, दिल्ली और उत्तर प्रदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं।