5 Dariya News

भाषण प्रतियोगिता में सरगम ने मारी बाजी, पेटिंग प्रतियोगिता में काजल अव्वल

5 दरिया न्यूज प्रशांत पी.कौशिक

घरौण्डा/तरावड़ी 26-Sep-2013

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सह-शिक्षा तरावड़ी में आज विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कानूनी साक्षरता सैल के अंर्तगत बच्चों के बीच निबंध प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता व पेटिंग प्रतियोगिता  आयोजित करवाई गई। प्रतियोगिता में कक्षा छटी से ग्यारहवीं तक के बच्चों ने भाग लिया। यह प्रतियोगिता प्रााध्याक रामरत्न की देखरेख में करवाई गई। बच्चों ने जहां भाषण प्रतियोगिता के माध्यम से सामाजिक बुराईयों  पर कटाक्ष किया। वहीं पेटिंग प्रतियोगिता में भी बच्चों ने कागज पर रंग उकेरे। निबंध प्रतियोगिता में बच्चों ने विभिन्न विषयों पर निबंध प्रस्तुत किए। बच्चों ने भाषण प्रतियोगिता के माध्यम से कन्या भ्रूण हत्या, दहेज प्रथा, नशाखोरी के खिलाफ जागरूक किया। प्रतियोगिताओं में अव्वल रहे विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया। निबंध प्रतियोगिता में सरगम ने पहला, रचना ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में सरगम पहले, सुमन दूसरे स्थान पर रही। वहीं पेटिंग प्रतियोगिता में काजल ने पहले स्थान पर कब्जा जमाया। वहीं मीनाक्षी व आंचल दूसरे व तीसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिताओं के बाद बच्चों को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य संतोष बैरागी व रामरत्न ने कहा कि बच्चों द्वारा प्रतियोगिता में भाग लेने से बच्चों का मनोबल ही नही बढ़ता बल्कि उनका हौसंला भी बढ़ता है। बच्चों को हर  प्रतियोगिता में बढ़-चढ़ कर भाग लेना चाहिए। वहंी बच्चों ने भी भाषण प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता व पेटिंग प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन किया। जिसे सभी ने सराहा। प्रतियोगिताओं के माध्यम से सभी बच्चों ने वाहवाही लूटी। इस मौके पर प्रधानाचार्य संतोष बैरागी, हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के पै्रस सचिव जय प्रकाश शास्त्री,  हिंदी प्राध्यापक ज्ञान सिंह, रामरत्न, निशा खुराना, गायत्री,दिव्या मैडम, कविता, सोनिया समेत कई अध्यापक व सभी बच्चे मौजूद थे।