5 Dariya News

असमाजिक तत्वों ने घर में लगाई आग

5 Dariya News (राजकुमार अग्रवाल)

कैथल 13-Jan-2016

करोड़ा गांव में गत रात्रि 5 से 6 अज्ञात युवकों ने कुलदीप पुत्र हुक्कम चंद के घर पर आग लगा दी। जिससे उनके घर में रखा सौफा व मोटरसाईकल जलकर राख हो गई। पुलिस को दी शिकायत में कुलदीप निवासी करोड़ा ने बताया कि गत रात्रि कुछ अज्ञात लोगों ने उनके घर में घुसकर मोटरसाईकल की पट्रोल की पाईप निकाल कर आग लगा दी जिससे उनके घर में रखा सौफा भी जलकर राख हो गया। उन्होंने बताया कि सौफे में आग लगाने पर गैस सिलेंडर भी पास में ही था, जिससे उन्होंने अज्ञात लोगों के खिलाफ जान से मारने की कौशिश पर मामला दर्ज करवाया है। कुलदीप ने बताया कि अज्ञात लोगों ने उनके घर की दीवारों पर काला रंग कर दिया और उसका नाम कुलदीप लिख काले रंग से काट दिया। घर पर हुए इस प्रकार के हमले से उनका पूरा परिवार सहम गया है। उन्होंने मामले की सूचना पूंडरी थाना में दर्ज करवाई। पूंडरी थाना प्रभारी नविन कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर उन्होंने स्वयं मौके पर जाकर मामले की जानकारी ली और अज्ञात लोगों के खिलाफ आई.पी.सी. की धारा 34, 456, 452, 506, 417 के अनुसार मामला दर्ज कर जांच शुरू दी है।