5 Dariya News

आगामी विधान सभा चुनावों में मुख्य मुकाबला कांग्रेस पार्टी के साथ -सुखबीर सिंह बादल

आम आदमी पार्टी का पंजाब में कोई आधार नही है

5 Dariya News

मुक्तसर साहिब 12-Jan-2016

पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने यहां होने वाली माघी कांफ्रैस की तैयारियों का जायजा लेने के मौके पर कहा कि आगामी विधान सभा चुनावों में शिअद का मुख्य मुकाबला कांग्रेस पार्टी के साथ है और आम आदमी पार्टी का पंजाब में कोई आधार नही है।इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि शिअद की रैली में रिकार्ड तोड़ एकत्र होगा और शिअद रैली एकत्र के पक्ष में दूसरी सभी विरोधी पार्टियों को मात देगा। उन्होने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा किये रिकार्ड तोड़ विकास का ही परिणाम है कि पंजाब बुनियादी ढांचे के विकास के पक्ष में देश का अग्रणीय राज्य बन रहा है उन्होने कहा क आम आदमी की दिल्ली में सरकार पूरी तरह असफल साबित हुई है और इसकी दिल्ली की असफलताओं से पंजाब के लोग भली भांति अवगत हो चुके है। इस लिए उनके द्वारा इस पार्टी को पूरी तरह से रदद कर दिया जाएगा और शिअद का आगामी विधान सभा चुनावों में कांग्रेस के साथ ही मुकाबला होगा। इस मुकाबले में पंजाब सरकार द्वारा करवाये बड़े विकास की बदौलत अकाली दल कांग्रेस को भी करारी मात देगा।

इस से पहले राष्ट्रीय पशुधन चैम्पियनशिप में विजेता घोड़ा पालकों को ईनाम वितरित करने के अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुये उपमुख्यमंत्री स. सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा करवाई जाती राष्ट्रीय पशुधन चैम्पियनशिप और दूध निकालने के मुकाबलों के कारण राज्य में नस्ल सुधार कार्यक्रम को बल मिला है और सुधरी नस्ल के पशुपालन के प्रति बढी पशुपालकों की रूचि के कारण पशुओं की क्वालटी में सुधार होने के साथ साथ दूध उत्पादन में भी वृद्धि हुई है। उन्होने कहा कि यह चैम्पियनशिप में अपने उदेश्य में पूरी तरह से सफल सिद्ध हुई है। उन्होने कहा कि पंजाब के पशुपालक कम पशु पालकर भी अधिक दूध का उत्पादन ले रहे है।

इस अवसर पर अन्य के अतिरिक्त पशुपालन मंत्री स. गुलजार सिंह रणीके, मुख्य संसदीय सचिव स. देव राज धुगगा,जत्थेदार दयाल सिंह कोलियावाली चेयरमैन पंजाब एग्रो,यूथ अकाली दल मालवा जोन 1 के प्रधान स. कवर जीत सिंह रोजीबरकदीं , चेयरमैन स. तेजिन्द्र सिंह मिडूखेड़ा, स. अवतार सिंह वनवाला,स्र्कल प्रधान लंबी, स. मनजीत सिंह बरकदी, चेयरमैन स. कुलविन्द्र सिंह भाईकाकेरा, स. मनजिन्द्र सिंह बिटॅू, अतिरिक्त मुख्य सचिव पशुपालन स. मनदीप सिंह संधू, सलाहकार पंजाब पशुपालन विभाग डा. पीके उप्पल, डिप्टी कमीशनर स. जसकिरण सिंह , एसएसपी श्री कुलदीप चाहल, एडीसी विकास  श्री कुलवंत सिंह, एडीसी जनरल स. कुलजीत पाल सिंह माही, डायरैक्टर पशुपालन स. एचएस संधा,  फीकी से जीवी सिंह स. बलतेज सिंह, बलमगढ़,स. नवतेज सिंह काऊणी आदि उपस्थित थे।