5 Dariya News

नरेन्द्र मोदी जी के ड्रीम प्रोजेक्ट स्टार्टअप की शुरूआत से भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी:- तरूण चुघ

नरेन्द्र मोदी की स्टार्टअप योजना मे ऊर्जा, उत्साह एंवम् गतिशीलता:- तरूण चुघ

5 Dariya News

चंडीगढ़ 11-Jan-2016

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव तरूण चुघ ने बयान जारी कर कहा कि अगामी १६ जनवरी से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने ड्रीम प्रौजै1ट स्टार्टअप इंडिया योजना का शुभारम्भ करेंगे। चुघ ने कहा कि स्टार्टअप योजना मे भारी ऊर्जा, उत्साह एवं गतिशीलता है और हमे इसे डिजिटल स्टार्टअप से मैन्युफैकचरिंग स्टार्टअप तक और कृषि तथा समाजिक नवोन्मेष क्षेत्रों मे स्टार्टअप तक आगे बढ़ाकर इसे महानगरो से गैर महानगरो एंव बड़े कस्बो तक लेकर जाना होगा। चुघ ने अर्थव्यवस्था के बारे मे कहा कि भारत ७.४ प्रतिशत की दर से बढ़ रहा है और भारत के लिए चुनौती अगले तीन दशकों यां अधिक समय के लिए ९-१० प्रतिशत की वृद्धि दर हासिल करने की है। चुघ ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे आर्थिक विकास की दृष्टि से भारत प्रगति की मशाल थामकर दुनिया के विकास मे चीन और अमेरिका से लगभग दोगुनी मु2य भागीदारी निभाने की राह पर अग्रसर हुआ है। 

चुघ ने कहा कि भारत का किफायती विकास मॉडल न सिर्फ मात्रात्मक नजरिये से, बल्कि विकासशील दुनिया के लिए अधिक सतत विकास प्रक्रिया को परिभाषित करने के ख्याल से वैश्विक विकास मे भागीदारी करने जा रहा है। श्री चुघ ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का मेक इन इंडिया के आह्वान के बाद पिछले १७ महिनो मे देश मे प्रत्यक्ष विदेशी निवेश मे ३५ प्रतिशत बढ़ोतरी हुई जबकि दुनियाभर मे उसमे १६ प्रतिशत की गिरावट आई है। श्री चुघ ने कहा कि साल २०१५ के लिए उपल4ध ताजा आंकड़ो के मुताबिक जनवरी-सितंबर के दौरान एफडीआई प्रवाह १८ प्रतिशत की वृद्धि दर से बढक़र २६.५१ अरब डॉलर हो गया। श्री चुघ ने कहा कि वैश्विक नरमी के बावजुद प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी तथा वित्तमंत्री श्री अरूण जेटली के कुशल नेतृत्व मे साल २०१६ मे एफडीआई मे ४०.४५ प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी। श्री चुघ ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी देश की अर्थव्यवस्था मे सुधार लाने के लिए स्टार्टअप योजना को शुरू कर रहे है इससे आने वाले सालो मे भारत अपनी विकास दर को ९ से १० प्रतिशत तक पहुंचा कर विश्व गुरू बनने की तरफ अग्रसर होगा।