5 Dariya News

पठानकोट हमले पर मोदी चुप्पी तोड़ें : ए.के.एंटनी

5 Dariya News

तिरुवनंतपुरम 07-Jan-2016

पूर्व रक्षामंत्री ए.के.एंटनी ने गुरुवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पठानकोट में वायुसेना के अड्डे पर हुए आतंकी हमले पर अपनी चुप्पी तोड़नी चाहिए। एंटनी ने यहां एक जनसभा में कहा, "गंभीर चूक हुई है और इसके कई संकेत मौजूद हैं..लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसलिए मोदी को देश को बताना चाहिए कि क्या हुआ था।"अमेरिका से अपनी सेहत की जांच कराकर लौटने के बाद एंटनी की यह पहली जनसभा थी।उन्होंने कहा, "हमला मोदी की पाकिस्तान यात्रा के बाद हुआ। देश जानना चाहता है कि यह हमला कैसे हुआ। यह एक गंभीर मामला है। प्रधानमंत्री और चुप नहीं रह सकते। उन्हें बोलना होगा और देश को बताना होगा कि क्या हुआ है।"