5 Dariya News

मुफ्ती को पैतृक कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा

5 Dariya News

श्रीनगर 07-Jan-2016

जम्मू एवं कश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ्ती मुहम्मद सईद को अनंतनाग जिले के बिजबेहरा नगर में स्थित उनके परिवार के पैतृक कब्रिस्तान में गुरुवार शाम दफनाया जाएगा। मुफ्ती का गुरुवार सुबह निधन हो गया।मुफ्ती परिवार से जुड़े सूत्रों ने कहा कि उनका पार्थिव शरीर गुरुवार दोपहर एक विशेष विमान से दिल्ली से श्रीनगर लाया जाएगा।आधिकारिक सूत्रों ने आईएएनएस को बताया, "केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह शोक संतप्त परिजनों एवं राज्य के कुछ वरिष्ठ मंत्रियों के साथ मिलकर पार्थिव शरीर को लेकर पहुंचेंगे। "सूत्रों ने कहा कि मुफ्ती के पार्थिव शरीर को श्रीनगर स्थित उनके सरकारी आवास ले जाया जाएगा, जहां इसे बिजबेहरा में सुपुर्द-ए-खाक किए जाने से पूर्व कुछ देर के लिए रखा जाएगा।मुफ्ती ने गुरुवार सुबह देश की राजधानी दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में आखिरी सांस ली। उन्हें सीने के संक्रमण की वजह से 24 दिसंबर को एम्स में भर्ती कराया गया था।मुफ्ती जम्मू एवं कश्मीर के ऐसे तीसरे मुख्यमंत्री हैं, जिनका पद पर रहते हुए निधन हुआ। ऐसे दो अन्य मुख्यमंत्री जी.एम. सादिक (1971) एवं शेख अब्दुल्ला (1982) थे।